Tag: 160 किसान

फिर महकेगी दून बासमती की खुशबू: 160 किसानों ने संभाली विरासत बचाने की जिम्मेदारी

फिर महकेगी दून बासमती की खुशबू: 160 किसानों ने संभाली विरासत बचाने की जिम्मेदारी

खेती-बाड़ी
  मुख्यमंत्री के संकल्प, जिला प्रशासन की पहल और किसानों की मेहनत से देहरादून की पहचान रही दून बासमती के पुनर्जीवन की नई कहानीनीरज उत्तराखंडी, देहरादूनकभी अपनी प्राकृतिक सुगंध और बेमिसाल स्वाद के कारण देश-विदेश में पहचान बनाने वाली दून बासमती एक समय विलुप्ति के कगार पर पहुंच गई थी। बदलती खेती, अधिक उत्पादन देने वाली किस्मों की बढ़ती मांग और घटते रकबे ने इस पारंपरिक धान को लगभग भुला दिया था। लेकिन अब उत्तराखंड की इसी ऐतिहासिक कृषि विरासत को फिर से जीवित करने की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प, जिला प्रशासन की योजनाबद्ध पहल और किसानों की बढ़ती भागीदारी ने दून बासमती की वापसी की नई उम्मीद जगाई है। वर्ष 2025 में हुए सफल ट्रायल के बाद इस बार इसकी खेती का दायरा बढ़ाकर 75 हेक्टेयर कर दिया गया है और 160 किसान इसकी खेती से जुड़ चुके हैं। यह पहल अब केवल एक क...