Tag: सुखी परिवार फाउंडेशन

42 वीं ऐतिहासिक पाँचवां धाम खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा

42 वीं ऐतिहासिक पाँचवां धाम खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा

टिहरी गढ़वाल
दिल्ली से अखोड़ी और वहां से सीमान्त गंगी गाँव तक साकार दिखा बडोनी का संकल्पहिमांतर ब्यूरो, टिहरीहिमालय गौरव स्वर्गीय इन्द्रमणि बडोनी द्वारा 1983 में प्रवर्तित और पर्वतीय लोकविकास समिति द्वारा 2015 से नई दिल्ली से प्रतिवर्ष संचालित ऐतिहासिक पाँचवां धाम खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा का 42 वां संस्करण नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में “नेपाल की त्रासदी और हिमालय रक्षा की वैश्विक चिंता” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय गोष्ठी से प्रारम्भ हुआ। गोष्ठी से पूर्व नेपाल में आई जल प्रलय की त्रासदी में मृत निरीह लोगों को दो मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि प्रदान की गई। राष्ट्रीय गोष्ठी के मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य और टिहरी के विधायक श्री किशोर उपाध्याय थे,अतिविशिष्ट अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मीडिया सलाहकार श्री मदनमोहन सती थे और इस गोष्ठी की अध्यक्षता स...