Tag: महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1091

महिला जनसुनवाई में घरेलू हिंसा के 25 से अधिक मामले, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

महिला जनसुनवाई में घरेलू हिंसा के 25 से अधिक मामले, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

उत्तराखंड हलचल
 हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनराष्ट्रीय महिला आयोग के ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में महिला जनसुनवाई आयोजित की गई। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में 25 से अधिक मामले सामने आए। इनमें अधिकांश शिकायतें घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न से संबंधित थीं।आयोग की अध्यक्ष ने पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनने के बाद पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई कर पीड़िताओं को न्याय दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति हिंसा और उत्पीड़न किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। प्रत्येक महिला को सम्मान और समानता के साथ जीवन जीने का अधिकार है।विजया रहाटकर ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों, कानूनी प्रावधानों और उपलब्ध सहायता तंत्र की जानकारी होनी चाहि...