Tag: भारत मौसम विज्ञान विभाग

मौसम अलर्ट: 9-10 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, देहरादून में 9 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मौसम अलर्ट: 9-10 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, देहरादून में 9 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

देहरादून
 हिमांतर ब्यूरो, देहरादून।उत्तराखंड में 09 एवं 10 जुलाई, 2026 को भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई जनपदों में भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा कहीं-कहीं अत्यधिक तीव्र वर्षा होने की आशंका है। इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक एहतियाती एवं सतर्कता संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 09 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर एवं चम्पावत जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी प्रकार 1...