Tag: बाल वैज्ञानिक

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में उत्तरकाशी के चार बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तर के लिए चयन

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में उत्तरकाशी के चार बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तर के लिए चयन

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो, उत्तरकाशीके विज्ञान भवन में जनपद स्तरीय द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के भटवाड़ी, डुंडा, चिन्यालीसौड़, नौगांव एवं पुरोला विकासखंडों के बाल वैज्ञानिकों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, तकनीकी दक्षता और नवाचार का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस वर्ष प्रतियोगिता की थीम ‘सतत भविष्य के लिए परिवर्तनकारी विचार एवं दृष्टिकोण’ रही। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न विकासखंडों से चयनित 36 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर आधारित लिखित परीक्षा के साथ ही क्विज के बहुविकल्पीय, विजुअल, वीडियो, रैपिड फायर एवं बजर राउंड आयोजित किए गए। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में छवि नौटियाल, राजकीय इंटर कॉलेज डुंडा ने प्रथम, इशांत कोठारी, सरस्वती विद्या मंदिर चिन्यालीसौड़ ने द्वितीय तथा आ...