
लायनेस क्लब हल्द्वानी का बालकृष्ण महोत्सव धूमधाम से संपन्न
राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मोहा मन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृतहिमांतर ब्यूरो, हल्द्वानीलायनेस क्लब हल्द्वानी की ओर से रविवार को बालकृष्ण महोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और भक्तिमय वातावरण में किया गया। राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहीं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती आभा शर्मा रहीं। महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद बच्चों ने राधा-कृष्ण के विभिन्न स्वरूपों में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
महोत्सव के दौरान 0 से 3 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए वेशभूषा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में ह्रदयांश पांडे ने प्रथम, रक्षिता ने द्वितीय और सौम्या सनवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।“बालकृष्ण म...
