Tag: फिल्म पुरस्कार

उत्तराखंड में पहली बार फिल्म पुरस्कार, स्थानीय सिनेमा और प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

उत्तराखंड में पहली बार फिल्म पुरस्कार, स्थानीय सिनेमा और प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

देहरादून
  2024 और 2025 में बनी व उत्तराखंड में फिल्मांकित फिल्मों को मिलेगा सम्मान; 15 सितंबर से 16 अक्टूबर तक आवेदन, सात वर्षों में 1,440 से अधिक शूटिंग गतिविधियां दर्जहिमांतर ब्यूरो, देहरादूनफिल्मों के लिए खूबसूरत लोकेशन के रूप में पहचान बना चुका उत्तराखंड अब अपनी फिल्म संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे लाने की तैयारी में है। प्रदेश में पहली बार उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार-2024 एवं 2025 आयोजित किए जा रहे हैं। इसके जरिए उत्तराखंड में बनी अथवा फिल्मांकित फिल्मों के साथ क्षेत्रीय सिनेमा, कलाकारों और तकनीशियनों को सम्मानित किया जाएगा।उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद की इस पहल के लिए 15 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। पुरस्कारों में गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी समेत उत्तराखंड की अन्य बोलियों में बनी फिल्मों के साथ हिंदी तथा संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भ...