Tag: प्रशांत आर्य

चारधाम यात्रा का विधिवत आगाज़, खुले यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाट

चारधाम यात्रा का विधिवत आगाज़, खुले यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी
  कपाटोद्घाटन के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की पहली पूजा अर्चनाहिमांतर ब्यूरो, उत्तरकाशी/बड़कोटअक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया। शुभ मुहूर्त के अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर, जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट 12 बजकर 35 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए। परंपराओं के साथ निकली डोली यात्रा मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमठ) से अपने भाई शनिदेव की अगुवाई में यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। खरसाली में ग्रामीणों और लोक देवताओं की डोलियों ने भावुक माहौल में मां यमुना को विदाई दी। यमुनोत्री धाम पहुंचने पर हवन-पू...
चारधाम यात्रा-2026 : मुखवा से गंगोत्री धाम रवाना हुई मां गंगा की डोली, कल खुलेंगे कपाट

चारधाम यात्रा-2026 : मुखवा से गंगोत्री धाम रवाना हुई मां गंगा की डोली, कल खुलेंगे कपाट

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो, गंगोत्री धाम / मुखवा गांवचारधाम यात्रा की पावन परंपरा के तहत मां गंगा की उत्सव डोली शनिवार को उनके शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा गांव से गंगोत्री धाम के लिए विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रवाना हो गई। डोली यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। मुखवा गांव में डोली प्रस्थान के अवसर पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों, धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु, तीर्थ पुरोहित और प्रशासनिक अधिकारी इस पावन यात्रा के साक्षी बने। मां गंगा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने भावभीनी विदाई दी।गंगोत्री धाम के कपाट आज (रविवार) निर्धारित शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। कपाट खुलने के साथ ही देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हो जाए...
पर्वत की चोट पर मरहम: मोरी आपदा क्षेत्र की जमीनी पड़ताल

पर्वत की चोट पर मरहम: मोरी आपदा क्षेत्र की जमीनी पड़ताल

उत्तरकाशी
  भूस्खलन से टूटे रास्ते, खतरे में गांव, और उम्मीदों के सहारे खड़े लोग नीरज उत्तराखंडी, पुरोला-मोरीजखोल. जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने रविवार को विकास खंड मोरी के आपदाग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल भी उपस्थित रहे. मानसून सीजन में विकास खंड मोरी के पर्वत एवं बंगाण क्षेत्र को जोड़ने वाली अनेक आंतरिक सड़क मार्ग भूस्खलन एवं भू-धसाव से जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई है. जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया और अवरुद्ध सड़क मार्गों को युद्ध स्तर पर सुचारू करने के निर्देश दिए. अतिवृष्टि से किसान एवं बागवानों की फसलों के नुकसान का आंकलन करने के निर्देश मुख्य उद्यान अधिकारी एवं मुख्य कृषि अधिकारी को दिए. उन्होंने बद्रासु गांव में हुए भूस्खलन का निरीक्षण किया. क्षतिग्रस्त पेयजल,विद्युत लाइनों को ठीक कराने के साथ ही पानी और बिजली की ...