Tag: निरंजनी अखाड़ा

गंगा तट पर गूंजे आध्यात्म और संस्कृति के स्वर, मुख्यमंत्री धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती

गंगा तट पर गूंजे आध्यात्म और संस्कृति के स्वर, मुख्यमंत्री धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती

पौड़ी गढ़वाल
परमार्थ निकेतन में श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं विश्व शांति की कामना हिमांतर ब्यूरो | ऋषिकेशमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में विधिवत गंगा पूजन एवं भव्य गंगा आरती में सहभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मां गंगा से देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। परमार्थ निकेतन घाट पर आयोजित गंगा आरती के दौरान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अनुपम वातावरण देखने को मिला। वेद मंत्रों, भजन-कीर्तन और दीपों की दिव्य आभा के बीच मुख्यमंत्री धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मां गंगा की आराधना कर प्रदेश की उन्नति, जनकल्याण तथा विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबी...