Tag: नए उत्तराखण्ड

2.67 लाख विद्यार्थियों में से चुने गए 140 युवा, सीएम धामी से सीधे करेंगे ‘नए उत्तराखण्ड’ की बात

2.67 लाख विद्यार्थियों में से चुने गए 140 युवा, सीएम धामी से सीधे करेंगे ‘नए उत्तराखण्ड’ की बात

देहरादून
  18 सितंबर को मुख्यमंत्री धामी के सामने रखेंगे ‘सपनों के उत्तराखण्ड’ का विजन, वरिष्ठ IAS अधिकारी भी करेंगे युवाओं से मंथन युवाओं के चुनिंदा सुझावों को नीति-निर्धारण से जोड़ेगी सरकार; चयनित विद्यार्थियों को 12वीं के बाद 2 लाख रुपये तक की करियर स्कॉलरशिपहिमांतर वेब डेस्कदेहरादून। उत्तराखण्ड कैसा हो, विकास की प्राथमिकताएं क्या हों और आने वाले वर्षों में देवभूमि को किस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए- अब इन सवालों पर युवा सीधे सरकार के सामने अपना विजन रखेंगे। प्रदेश के 2,67,744 विद्यार्थियों से मिले विचारों में से चयनित 140 छात्र-छात्राएं 18 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीधे संवाद करेंगे। ‘कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखण्ड?’ विषय पर आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ के इस अंतिम चरण को केवल संवाद तक सीमित नहीं रखा गया है। मुख्यमंत्री ने शासन के वरिष्ठ IAS अधिकारि...