
पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त
धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देशहिमांतर वेब डेस्क, देहरादूनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत संचालित आवासीय परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए मंगलवार को सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न जिलों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के एएचपी यानी अफोर्डेबल हाउसिंग इन पार्टनरशिप घटक के अंतर्गत निर्माण कार्य कर रही कार्यदायी संस्थाओं और विकासकों के कार्यों की परियोजनावार समीक्षा की गई। कई परियोजनाओं में निर्माण कार्य की गति धीमी पाए जाने पर सचिव आवास ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक है। इसके क्रियान्वयन में किसी भ...
