Tag: दीपा कौशलम

महिला अधिकारों की बुलंद आवाज़ : दीपा कौशलम

महिला अधिकारों की बुलंद आवाज़ : दीपा कौशलम

अभिनव पहल
  नवदुर्गा विशेष | श्रृंखला  – 6दो दशकों से सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित दीपा कौशलम न केवल घरेलू हिंसा और लैंगिक भेदभाव से जूझ रही महिलाओं की आवाज़ बन रही हैं, बल्कि उन्हें शिक्षा, प्रशिक्षण और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी निरंतर कार्य कर रही हैं।समाज में महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए अनेक कानून बने, जागरूकता अभियान चले और महिला सशक्तीकरण के बड़े-बड़े दावे किए गए। इसके बावजूद लैंगिक भेदभाव, घरेलू हिंसा और रूढ़िवादी सामाजिक सोच आज भी गंभीर चुनौतियां बनी हुई हैं। आए दिन समाचार पत्रों, टेलीविजन चैनलों और सोशल मीडिया पर महिलाओं के साथ अन्याय और उत्पीड़न की घटनाएं सामने आती हैं। अधिकांश लोग इन घटनाओं के मूकदर्शक बने रहते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पीड़ित महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष को ही अपने जीवन का उद्देश्य बना लेते हैं। ऐसी ही ...