Tag: ढोली

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ के गीत ‘जागर’ का देहरादून में लोकार्पण, ढोल वादक सम्मानित

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ के गीत ‘जागर’ का देहरादून में लोकार्पण, ढोल वादक सम्मानित

उत्तराखंड हलचल
  हिमांतर | देहरादूनउत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और पर्वतीय जनजीवन को सिनेमा के माध्यम से अभिव्यक्त करने वाली राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ के प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर फिल्म के चौथे गीत ‘जागर’ का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के क्षेत्रीय सिनेमा की संभावनाओं, लोक कलाकारों की भूमिका तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) संजय जसोला ने कहा कि गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि प्रदेश की लोक संस्कृति और रचनात्मक परंपराओं में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की व्यापक क्षमता है। उन्होंने सुझाव दिया कि फिल्...