Tag: जल संकट

बगासु गांव में गहराया जल संकट, ट्रांसफार्मर खराब होने से ठप पड़ी लिफ्ट सिंचाई योजना

बगासु गांव में गहराया जल संकट, ट्रांसफार्मर खराब होने से ठप पड़ी लिफ्ट सिंचाई योजना

उत्तरकाशी
 हिमांतर | नीरज उत्तराखंडी | नौगांवविकासखंड नौगांव के अंतर्गत बगासु गांव के डांगा तोक में पिछले एक सप्ताह से पेयजल और सिंचाई संकट गहराता जा रहा है। यमुना नदी से संचालित लिफ्ट सिंचाई योजना का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण मोटर बंद पड़ी है, जिससे खेतों तक पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। इसका सीधा असर किसानों की खड़ी नकदी फसलों पर पड़ रहा है, जो अब सूखने की कगार पर पहुंच चुकी हैं।डांगा तोक क्षेत्र में किसानों की कई हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचाई के लिए पूरी तरह यमुना नदी से लिफ्ट कर लाए जाने वाले पानी पर निर्भर है। यहां बड़े पैमाने पर टमाटर, मटर, फ्रेंचबीन, खीरा और धान की खेती की जाती है, जो स्थानीय किसानों की आजीविका का प्रमुख आधार है। मोटर के माध्यम से नदी का पानी ऊपर उठाकर पाइपलाइन से खेतों तक पहुंचाया जाता है। क्षेत्र में सिंचाई का कोई वैकल्पिक साधन उपलब्ध ...
देवराणा घाटी में जल संकट बरकरार: 16 करोड़ की पेयजल योजना अधूरी, 1000 परिवारों को फिर परेशानी

देवराणा घाटी में जल संकट बरकरार: 16 करोड़ की पेयजल योजना अधूरी, 1000 परिवारों को फिर परेशानी

उत्तरकाशी
 नीरज उत्तराखंडी, नौगांव (उत्तरकाशी),देवराणा घाटी के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को इस वर्ष भी बहुप्रतीक्षित देवराणा पंपिंग पेयजल योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही यह योजना पिछले दो वर्षों से अधूरी पड़ी है, जिसके चलते घाटी के लगभग एक हजार परिवारों को इस गर्मी में भी पेयजल संकट झेलना पड़ेगा।गर्मी की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में जल संकट गहराने लगा है। बजलाड़ी, पमाड़ी, धारी, तियां, छुड़ी और टेड़ा गांवों में जल स्रोत सूखने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मई की शुरुआत में ही हालात बिगड़ चुके हैं और आने वाले महीनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। कई गांवों में लोग दूरस्थ स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं, जबकि प्रशासन से टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है।दो साल से अधूरी पड़ी योजनाजल जीवन मिशन के...