Tag: जरड़ा गांव

उत्तरकाशी: हॉट मिक्स प्लांट के जहरीले धुएं से दहशत में जरड़ा गांव, ग्रामीणों ने उठाई हटाने की मांग

उत्तरकाशी: हॉट मिक्स प्लांट के जहरीले धुएं से दहशत में जरड़ा गांव, ग्रामीणों ने उठाई हटाने की मांग

उत्तरकाशी
नीरज उत्तराखंडी,  नौगांवबिल्ला–जरड़ा मोटर मार्ग पर संचालित हॉट मिक्स प्लांट से निकल रहे कथित जहरीले धुएं ने जरड़ा गांव के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट नियमों के विपरीत संचालित हो रहा है, जिससे न केवल पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी बड़कोट को ज्ञापन सौंपकर प्लांट की जांच कर उसे आबादी से दूर स्थानांतरित करने की मांग की है। उनका कहना है कि प्लांट से उठने वाला धुआं आसपास की फसलों और चारा पत्ती को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे उनकी आजीविका पर संकट मंडराने लगा है। कास्तकार रणजोर सिंह, प्रताप सिंह, दिवान सिंह, सोमेन्द्र सिंह, अकबर सिंह, राजवीर सिंह, अब्बल सिंह और संदीप सिंह सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि प्लांट के बेहद करीब उनकी कृषि भूमि स्थित है। गांव और प्लांट के बीच हवाई दूरी ...