
चारधाम यात्रा-2026: उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह तैयार, सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम
नीरज उत्तराखंडी, उत्तरकाशीचारधाम यात्रा-2026 के शुभारंभ से पहले उत्तरकाशी पुलिस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। आगामी 19 अप्रैल को श्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा प्रारंभ होगी। इसे देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष यात्रा की थीम ‘सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान’ रखी गई है। इसी के अनुरूप सभी पुलिसकर्मियों को यात्रियों की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ कर उनके-उनके तैनाती स्थलों पर भेजा जा चुका है।
क्षेत्र का प्रभावी विभाजन
यात्रा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री क्षेत्र को मिलाकर पूरे इलाके को 2 सुपरजोन, 12 जोन और 30 सेक्टरो...
