
सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने किया हिलमेल का डिजिटल चैनल लॉन्च
हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनदेहरादून के जेएसआर होटल में हिलमेल का डिजिटल चैनल लॉच किया गया। इस अवसर पर सीडीएस जनरल अनिल चौहान वर्चुअल माध्यम से जुडे। जबकि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत और सुबोध उनियाल ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और जनसरोकारों से जुड़ी आवाज़ को पिछले एक दशक से मजबूती देने वाले हिलमेल ने अपने 10 वर्ष पूरे होने पर डिजिटल चैनल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान ने वर्चुअल रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया और हिलमेल की इस नई डिजिटल पहल को जन-जन की आवाज़ को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
अपने संबोधन में सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हिलमेल ने आम लोगों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। पहाड़ के गांवों से लेकर दूरस्थ क्षेत्रों...
