
बॉलीवुड को टक्कर देंगी उत्तराखंडी फिल्में, अभिनेता देव रतूड़ी ने शुरू किया केमसोर स्टूडियो
चीनी फिल्मों के एक्टर और उद्यमी देव रतूड़ी बनाएंगे उत्तराखंडी फिल्में, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी ने किया उद्घाटन
हिमांतर | देहरादूनचीनी फिल्मों में धमाकेदार रोल अदा करने वाले देव रतूड़ी अब उत्तराखंडी फिल्मों में भी शानदार आगाज कर रहे हैं। रतूड़ी ने केमसोर स्टू़डियोज नाम से अपने फिल्म प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की है। 25 नवंबर (गुरुवार) को देहरादून में इस फिल्म स्टूडियो का उद्घाटन किया गया। उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी और पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने स्टूडियो का अवलोकन किया।
केमसोर फिल्म स्टूडियो के उद्घाटन के मौके पर पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी ने खुले दिल से देव रतूड़ी की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि वह देव रतूड़ी की संघर्ष यात्रा से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। रतूड़ी ने खुशी जताई कि देव ने उत्तराखंडी फिल्मों के लिए एक इंस्टीट्यूट की स्थापना की है। अनिल रतूड़ी ने दे...
