
गंगोत्री-यमुनोत्री धाम यात्रा 2026: अब तक 7.44 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त
नीरज उत्तराखंडी | हिमांतर ब्यूरो | उत्तरकाशीआस्था और अटूट विश्वास के बीच जनपद उत्तरकाशी स्थित दोनों धामों में चारधाम यात्रा का संचालन सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से जारी है। कपाट खुलने के बाद से ही श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन लगातार बना हुआ है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में भारी संख्या में पहुंच रहे तीर्थयात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं, जिससे यात्रा सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्बाध रूप से आगे बढ़ रही है।
तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी गई हैं। रविवार सायं 6:30 बजे तक दोनों धामों में कुल 36,186 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इनमें श्री यमुनोत्री धाम में 18,8...
