Tag: आरआरटीएस

मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, धामी के प्रयासों से परियोजना को मिली रफ्तार

मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, धामी के प्रयासों से परियोजना को मिली रफ्तार

उत्तराखंड हलचल
 हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनउत्तराखण्ड की परिवहन एवं कनेक्टिविटी व्यवस्था को नई ऊंचाई देने वाली एक महत्वपूर्ण परियोजना जल्द आकार ले सकती है। मेरठ के मोदीपुरम से ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला तक हाई स्पीड नमो भारत (आरआरटीएस) ट्रेन सेवा के विस्तार पर उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के बीच सहमति बन गई है। परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए जल्द ही सर्वे कार्य शुरू किया जाएगा। दिल्ली से मेरठ के मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन का संचालन इसी वर्ष फरवरी में शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लंबे समय से इस हाईस्पीड रेल सेवा को उत्तराखण्ड तक विस्तारित करने के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर इस संबंध में प्रस्ताव ...