Tag: साइबर सुरक्षा

बच्चों की सुरक्षा के लिए कानूनी जागरूकता जरूरी : योगीश गुप्ता

बच्चों की सुरक्षा के लिए कानूनी जागरूकता जरूरी : योगीश गुप्ता

उत्तरकाशी
  यमुना वैली पब्लिक स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा और बाल अधिकारों की दी जानकारी हिमांतर ब्यूरो, नौगांव (उत्तरकाशीबच्चों को उनके कानूनी अधिकारों और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को यमुना वैली पब्लिक स्कूल, नौगांव में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के अंतर्गत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। तहसील विधिक सेवा समिति, बड़कोट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह, बाल श्रम और बाल शोषण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार तथा जिला जज एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी श्री मलिक मजहर सुल्तान और सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उ...
उत्तराखंड में सरकारी सिस्टम पर सोशल मीडिया साइट्स चलाने पर रोक

उत्तराखंड में सरकारी सिस्टम पर सोशल मीडिया साइट्स चलाने पर रोक

देहरादून
हिमांतर ब्यूरोसाइबर हमले के बाद उत्तराखंड के सचिवालय समेत सभी सरकारी दफ्तरों में कंप्यूटर पर सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है.  इसके अलावा जो कार्यालय अभी तक सुरक्षित स्वान नेटवर्क से नहीं जुड़े हैं, उन्हें तेजी से जोड़ा जा रहा है.साइबर हमले के बाद विशेषज्ञों की सलाह पर सभी जानकारियां साझा की जा रही हैं. जबकि साइबर सुरक्षा के हिसाब से फिट पाने के बाद सिक्योर नेटवर्क पर 58 वेबसाइट व मोबाइल एप चल रहे हैं. दस कोविड-19, कुंभ जैसी वेबसाइटें अब नहीं चलाई जाएंगी, क्योंकि उनकी जरूरत नहीं है.सभी विभागों को सिक्योरिटी ऑडिट का सर्टिफिकेट मुहैया कराने को कहा गया है. बिना सिक्योरिटी ऑडिट किए कोई भी नई या पुरानी वेबसाइट संचालित नहीं होगी. करीब 1,400 मशीनों में से विंडो 2012 पर चल रहीं 200 मशीनों को हटा दिया गया है. अब विशेषज्ञों की टीम आईटीडीए के पूरे सिस्...