Tag: बाल संप्रेक्षण गृह

बाल संप्रेक्षण गृह केस : नाबालिग दुष्कर्म मामले में, दो महिला कर्मचारी सस्पेंड

बाल संप्रेक्षण गृह केस : नाबालिग दुष्कर्म मामले में, दो महिला कर्मचारी सस्पेंड

उत्तराखंड हलचल
हल्द्वानी:  बाल संप्रेक्षण गृह की दो महिला कर्मचारियों पर सर्वेक्षण गृह में रह रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म करवाने के मामले का बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने संज्ञान लिया है। कैबिनेट मंत्री ने दोनों आरोपी महिला कर्मचारियों को आरोपों के आधार पर तत्कालिक प्रभाव से निलम्बित करने के आदेश जारी कर दिए है। रेखा आर्य ने कहा कि जीरो टॉलरेंस की सरकार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। बाल विकास मंत्री ने आरोपी कर्मचारी दीपा आर्या, अनुसेवक, जिला शरणालय एंव प्रवेशालय और गंगा महिला कल्याण एवं पुर्नवास केन्द्र, होमगार्ड विभाग के माध्यम से तैनात को तत्काल प्रभाव से तत्कालिक प्रभाव से निलंबित किया है। इसके साथ ही प्रकरण की निष्पक्ष विभागीय जांच के लिए दो सदस्य समिति का गठन किया गया है। हल्...
उत्तराखंड : बाल संप्रेक्षण गृह दुष्कर्म मामला, कांग्रेस का पर हमला

उत्तराखंड : बाल संप्रेक्षण गृह दुष्कर्म मामला, कांग्रेस का पर हमला

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: हल्द्वानी में बाल संप्रेक्षण गृह में महिला कर्मचारियों द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करवाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस ने हल्द्वानी में बढ़ रहे अपराध को लेकर राज्य सरकार पर जुबानी हमला बोला है। कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि हल्द्वानी अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। पिछले चार महीने में हल्द्वानी के भीतर तीन महिला अपराध से जुड़े मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन कार्यवाही के नाम पर बस खानापूर्ति कि जा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हल्द्वानी में संरक्षण गृह की नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ है। जिसमें बाल संप्रेक्षण गृह की महिला कर्मचारी ही संलिप्त पाई गई है। पूर्व में हल्द्वानी में जेल के भीतर ही 52 अपराधियों में HIV की पुष्टि हुई थी। जो सवालों के घेरे में है। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि हल्द्वानी में ही दृष्ट...