Tag: त्यूनी

विधायक के भाइयों की कथित अभद्र भाषा पर भड़का आक्रोश, त्यूनी में पुतला फूंका

विधायक के भाइयों की कथित अभद्र भाषा पर भड़का आक्रोश, त्यूनी में पुतला फूंका

देहरादून
  उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने किया प्रदर्शन, सार्वजनिक माफी नहीं मांगने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनीहिमांतर ब्यूरो, त्यूनीचकराता विधायक के भाइयों द्वारा कथित तौर पर अभद्र भाषा और गाली-गलौज किए जाने के विरोध में उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने त्यूनी में प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।बुधवार को उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के बैनर तले एकत्र हुए कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने घटना पर कड़ा आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विधायक के भाइयों द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल की गई अमर्यादित भाषा से क्षेत्र के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और उनके परिजनों से मर्यादित आचरण की अपेक्षा की जाती है। इस तरह की भाषा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। मोर्चा के पद...
साईबो को पाप

साईबो को पाप

किस्से-कहानियां, उत्तराखंड हलचल
सुभाष तराण1815 के बाद जब जौनसार-बावर और देवघार फिरंगी सरकार के अधीन आया तो उन्होने सबसे पहले पडौस की शिमला रेजीडेंसी को देहरादून से जोडने के लिये एक नए अश्व मार्ग का निर्माण किया. यह रास्ता मसूरी, यमुना पुल नागथात चकराता त्यूनी मुन्धोल से मुराच़, छाज़पुर, खड़ा पत्थर, कोटखाई होते हुए शिमला तक जाता था. कारी-किश्ते के अलावा इस रास्ते पर घोड़े पालकियों पर सफर करने वाले अंग्रेजी हाकिमों ने बरे-बेगार की जिम्मेदारी स्थानीय स्याणों को दे रखी थी. अंग्रेजी साहिबों के आवागमन के दौरान गाँव व सदर (क्षेत्र) स्याणे बड़ी मुस्तैदी के साथ अपने अपने इलाकों में उनकी खिदमत का प्रबंध करते और हारी बेगारी करवाने के लिये अपने गाँव और क्षेत्र के भोले भाले लोगों को उनकी सेवा में पठाते. बोझा ढोने को अपनी नियती मानने वाले इस क्षेत्र के लोग भी बिना किसी हिला हवाली के ईमानदारी के साथ खुद को प्रस्तुत करते और इंग्लिश बह...