![छठ : भारतराष्ट्र के सूर्य उपासकों का लोकपर्व](https://www.himantar.com/wp-content/uploads/2022/10/Chhath-Pooja-Main-.jpg)
छठ : भारतराष्ट्र के सूर्य उपासकों का लोकपर्व
डॉ. मोहन चंद तिवारी
चार दिवसीय छठ पूजा महापर्व की शुरुआत आज 28 अक्टूबर को नहाय खाय से हो रही है. भगवान् सूर्य और छठी माता को समर्पित महापर्व छठ हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है. इस लोक पर्व में स्वास्थ्य, सफलता, सौभाग्य संतान प्राप्ति और दीर्घायु के लिए पूरे 36 घंटे का निर्जला उपवास किया जाता है.
राजधानी दिल्ली में पूर्वांचल के महापर्व छठपूजा की तैयारियां पिछले एक सप्ताह से जोर शोर से चल रही थीं. दिल्ली सरकार द्वारा नदी घाटों और जल संस्थानों को सुधारने संवारने का काम तेजी से किया जा रहा था. इस वर्ष यह पर्व 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक मनाया जायेगा. आज 28 अक्टूबर से चार दिनों तक चलने वाला छठ पर्व 'नहाय खाय' के साथ शुरु हो चुका है. 29 अक्टूबर को 'खरना', 30 अक्टूबर को 'सांझ का अर्ध्य' और 31 अक्टूबर को सूर्य को 'सुबह का अर्ध्य' के साथ ये त्योहार संपन्न ह...