करवा चौथ की छुट्टी, सरकार का महिला कर्मचारियों को तोहफा
करवा चौथ पर उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शासकीय, अशासकीय कार्यालयों व शिक्षा संस्थानों में महिला कर्मचारियों के लिए एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मंगलवार दोपहर सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।
करवा चौथ हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, कल (एक नवंबर) को करवा चौथ का पर्व है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की समृद्धि के लिए सूर्योदय से चंद्रोदय तक उपवास करती हैं। महिलाएं पूरे दिन निर्जल व्रत करती हैं।
व्रत करने के वैसे तो कई स्वास्थ्य लाभ है, पर चूंकि इस व्रत में पूरे दिन पानी भी नहीं पीना होता है ऐसे में आप कमजोरी, थकान के साथ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी अनुभव कर सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस दौरान सभी लोगों को सेहत को लेकर भी अलर्ट रहने की सलाह देते हैं।
व्रत के पहले क्...