Tag: उत्तरकाशी

चारधाम यात्रा से पहले चरमराईं स्वास्थ्य सेवाएं: टेक्नीशियन न होने से ठप एक्सरे और जांचें

चारधाम यात्रा से पहले चरमराईं स्वास्थ्य सेवाएं: टेक्नीशियन न होने से ठप एक्सरे और जांचें

उत्तरकाशी
 नीरज उत्तराखंडी, नौगांव (उत्तरकाशी)चारधाम यात्रा शुरू होने से ठीक पहले उत्तरकाशी जनपद के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर संकट से गुजर रही हैं. आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत एक्सरे और लैब टेक्नीशियनों का वार्षिक अनुबंध समाप्त होने के कारण पिछले करीब एक माह से कई अस्पतालों में एक्सरे और पैथोलॉजी जांचें ठप पड़ी हैं. सबसे ज्यादा असर यमुनोत्री धाम के प्रमुख यात्रा पड़ाव नौगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में देखने को मिल रहा है. यहां टेक्नीशियन के अभाव में एक्सरे मशीन बंद है, जबकि पैथोलॉजी जांचें भी नियमित रूप से नहीं हो पा रही हैं. इससे स्थानीय मरीजों के साथ-साथ चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी परेशानी बढ़ने की आशंका है. जानकारी के अनुसार, नौगांव, बड़कोट, डुंडा, चिन्यालीसौड़ और भटवाड़ी ब्लॉकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मार्च ...
चारधाम यात्रा-2026: उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह तैयार, सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम

चारधाम यात्रा-2026: उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह तैयार, सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम

उत्तरकाशी
 नीरज उत्तराखंडी, उत्तरकाशीचारधाम यात्रा-2026 के शुभारंभ से पहले उत्तरकाशी पुलिस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। आगामी 19 अप्रैल को श्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा प्रारंभ होगी। इसे देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष यात्रा की थीम ‘सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान’ रखी गई है। इसी के अनुरूप सभी पुलिसकर्मियों को यात्रियों की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ कर उनके-उनके तैनाती स्थलों पर भेजा जा चुका है। क्षेत्र का प्रभावी विभाजन यात्रा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री क्षेत्र को मिलाकर पूरे इलाके को 2 सुपरजोन, 12 जोन और 30 सेक्टरो...
दूरस्थ क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत: ‘संकल्प संवाद’ पोर्टल से अब घर बैठे समाधान

दूरस्थ क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत: ‘संकल्प संवाद’ पोर्टल से अब घर बैठे समाधान

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो, उत्तरकाशीजनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा. जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा ‘दक्ष उत्तरकाशी मॉडल’ के तहत शुरू किया गया ‘संकल्प संवाद’ पोर्टल (www.sankalpsanwad.com) अब आमजन के लिए राहत भरी पहल बनकर सामने आया है. इस पोर्टल का विधिवत संचालन 9 अप्रैल से शुरू होगा.इस अभिनव व्यवस्था के तहत नागरिक अब घर बैठे ही प्रशासन से सीधे जुड़ सकेंगे और अपनी समस्याएं, सुझाव एवं शिकायतें दर्ज करा सकेंगे. अब तक दूरस्थ इलाकों के लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में समय और धन दोनों खर्च करना पड़ता था, लेकिन इस पोर्टल के माध्यम से यह प्रक्रिया आसान और सुलभ हो जाएगी.प्रशासन द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार—प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक जिलाधिकारी (DM) स्वयं संवाद करेंगे....
मोरी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

मोरी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

उत्तराखंड हलचल
 नीरज उत्तराखंडी, मोरी/उत्तरकाशीविकासखंड मोरी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में एकत्रित हुई कार्यकत्रियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई.धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां वर्षों से न्यूनतम मानदेय, अस्थायी रोजगार और बढ़ते कार्यभार जैसी समस्याओं से जूझ रही हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.ये हैं प्रमुख तीन मांगें:आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियमित कर्मचारी का दर्जा दिया जाए. मानदेय में वृद्धि कर सम्मानजनक वेतन सुनिश्चित किया जाए. सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं प्रदान की...
सौरभ बहुगुणा बने उत्तरकाशी के प्रभारी मंत्री, विकास कार्यों को मिलेगी नई दिशा

सौरभ बहुगुणा बने उत्तरकाशी के प्रभारी मंत्री, विकास कार्यों को मिलेगी नई दिशा

उत्तराखंड हलचल
हिमांतर ब्यूरो, उत्तरकाशी  प्रदेश सरकार ने जनपद उत्तरकाशी के लिए नई जिम्मेदारी तय करते हुए सौरभ बहुगुणा को प्रभारी मंत्री नियुक्त किया है। उनके इस मनोनयन से जनपद में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव से समृद्ध सौरभ बहुगुणा के नेतृत्व में उत्तरकाशी में आधारभूत सुविधाओं, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की संभावना है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके मार्गदर्शन में जिले की विकास योजनाएं अधिक प्रभावी ढंग से लागू होंगी। जनपदवासियों का मानना है कि प्रभारी मंत्री के रूप में उनकी सक्रियता से चारधाम यात्रा, सड़क संपर्क, आपदा प्रबंधन और ग्रामीण विकास जैसे अहम क्षेत्रों में ठोस सुधार देखने को मिलेंगे। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर भी विशेष ध्यान दिए जान...
मोरी उत्तरकाशी में आकाशीय बिजली का कहर: एक दर्जन से अधिक भेड़-बकरियों की मौत

मोरी उत्तरकाशी में आकाशीय बिजली का कहर: एक दर्जन से अधिक भेड़-बकरियों की मौत

उत्तरकाशी
 नीरज उत्तराखंडी, मोरी (उत्तरकाशी)विकासखण्ड मोरी के सला गांव के जंगलों में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस प्राकृतिक आपदा में एक दर्जन से अधिक भेड़-बकरियों की मौत हो गई, जिससे स्थानीय पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने लगी। उसी दौरान ग्राम कासला के पशुपालक—चैन सिंह (पुत्र जोत सिंह), संदीप (पुत्र चैन सिंह), नारायण सिंह (पुत्र चैन सिंह) और विक्रम सिंह (पुत्र जोत सिंह)—की भेड़-बकरियां सला गांव के जंगलों में चर रही थीं। अचानक गिरी बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही एक दर्जन से अधिक पशुओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इन दिनों कासला गांव के पशुपालक अपने मवेशियों को चरान-चुगान के लिए मोरी क्षेत्र के सला गांव के जंगलों में ले जाते हैं...
उत्तरकाशी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लौटी परिजनों की मुस्कान, रोहड़ू से सकुशल बरामद हुए चार मासूम

उत्तरकाशी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लौटी परिजनों की मुस्कान, रोहड़ू से सकुशल बरामद हुए चार मासूम

उत्तराखंड हलचल
 हिमांतर ब्यूरो,  मोरी/उत्तरकाशीघर से बिना बताए लापता हुए चार मासूम बच्चों को उत्तरकाशी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों की सुरक्षित वापसी से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। जानकारी के अनुसार, बीते 11 मार्च को चौकी आराकोट, थाना मोरी में एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसके चार बच्चे, जिनकी उम्र लगभग 12 से 15 वर्ष के बीच है, 10 मार्च को घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं और वापस नहीं लौटे। बच्चों के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में तत्काल एक पुलिस टीम का गठन कर बच्चों की तल...
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजुली बत्रा को “विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान 2026”, संस्कृति और शिक्षा में योगदान की सराहना

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजुली बत्रा को “विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान 2026”, संस्कृति और शिक्षा में योगदान की सराहना

उत्तरकाशी
 नीरजउत्तराखंडी, पुरोला/उत्तरकाशीउत्तरकाशी जनपद के पुरोला क्षेत्र की लोक गायिका, कवयित्री और मैक्रम डिजाइन प्रशिक्षिका राजुली बत्रा आज क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर उन्हें “विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके लंबे संघर्ष, सामाजिक योगदान और सांस्कृतिक संरक्षण के कार्यों की महत्वपूर्ण पहचान है। मटियानी (दुडोनी) में जन्मी और मंजियाली (नौगांव) में ससुराल होने के बावजूद राजुली बत्रा ने अपने जीवन में अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।बचपन से ही संस्कृति के संरक्षण का संकल्प राजुली बत्रा ने वर्ष 2001 में मटियाली छानी में छोटे-छोटे बच्चों के साथ मिलकर रामलीला का आयोजन शुरू करवाया। इस राम...
सरुताल ट्रेक उत्तरकाशी: ट्रेक ऑफ द ईयर 2024, पर्यटन और रोजगार की नई उम्मीद

सरुताल ट्रेक उत्तरकाशी: ट्रेक ऑफ द ईयर 2024, पर्यटन और रोजगार की नई उम्मीद

उत्तरकाशी
  पर्यटन की अपार संभावनाएं समेटे सर बडियारनीरज उत्तराखंडी, उत्तरकाशी उत्तरकाशी जनपद के विकासखंड पुरोला अंतर्गत सीमांत उच्च हिमालयी क्षेत्र सर बडियार में स्थित सरुताल ट्रेक पर्यटन एवं रोजगार की अपार संभावनाएं समेटे हुए है। यह ट्रेक न केवल साहसिक पर्यटन का केंद्र बन सकता है, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों के लिए आजीविका का मजबूत स्रोत भी साबित हो सकता है। उत्तराखंड सरकार द्वारा इसे 2024 में ट्रेक ऑफ द ईयर घोषित किए जाने के बाद अब इसकी प्रसिद्धि बढ़ रही है और विकास की दिशा में कदम तेज हो गए हैं। आवश्यकता है इसे पूर्ण रूप से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की, ताकि पर्यटन को नए पंख लगें और दूरस्थ गांवों में आर्थिक उन्नति हो। सरुताल ट्रेक उत्तरकाशी के सर बडियार क्षेत्र (सरनौल-सोतरी या आसपास के गांवों से शुरू) एक अद्वितीय हिमालयी पदयात्रा है, जो लगभग 40+ किलोमीटर लंबा है और सामान्यतः 5 स...
यमुना घाटी के लाल CA अरविंद सिंह रावत बने आईसीएआई देहरादून के सचिव, CA अंकित गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित

यमुना घाटी के लाल CA अरविंद सिंह रावत बने आईसीएआई देहरादून के सचिव, CA अंकित गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित

देहरादून
 हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनThe Institute of Chartered Accountants of India (आईसीएआई) की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) की देहरादून शाखा की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसमें अंकित गुप्ता को अध्यक्ष तथा अरविंद सिंह रावत को सचिव निर्वाचित किया गया है। इसके अतिरिक्त, जस्मीत सिंह चौधरी को उपाध्यक्ष और प्रणय सेठ को कोषाध्यक्ष चुना गया है। वहीं, साहेब आनंद को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स स्टूडेंट्स एसोसिएशन (सीआईसीएएसए) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि परिमल पटेट को कार्यकारिणी समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। नव-निर्वाचित अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी पेशेवर उत्कृष्टता को बढ़ावा देने, सतत शिक्षण कार्यक्रमों के संचालन और सदस्यों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, सामूहिक नेतृत्व और ...