Tag: आयुष चिकित्सा

चयनित आयुष चिकित्सा अधिकारियों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया यज्ञ

चयनित आयुष चिकित्सा अधिकारियों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया यज्ञ

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: अपनी नियुक्ति के लिए आयुष निदेशालय में पिछले करीब 10 दिनों से धरने पर डटे चयनित आयुष चिकित्सा अधिकारियों का प्रदर्शन तेज होने लगा है। चयनित आयुष के चिकित्सा अधिकारी लगातार शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके तहत आज निदेशालय में सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया गया। आयुष चिकित्सा अधिकारियों के चयन को 6 माह से ज्यादा का वक्त हो चुका है। तब से ही सभी चयनित चिकित्सा अधिकारी नियुक्ति का इंतजार कर रहे है। लेकिन, अब तक उनको नियुक्ति नहीं दी गई है। मामले की सरकार पहले ही जांच कर चुकी है। जांच में भी कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। ऐसे में सवाल है कि आखिर नियुक्ति क्यों नहीं दी जा रही है। सरकार ने आयुष चिकित्सा सेवा नियमावली के तहत चयन प्रक्रिया पूरी की। उसके आधार पर चयन भी किया गया। लेकिन, नियुक्ति क्यों लटकआईजआ रही है, यह समझ से परे है। ...
सरकार पर किसका दबाव, चयनित आयुष चिकित्सा अधिकारियों को क्यों नहीं दी जा रही नियुक्ति?

सरकार पर किसका दबाव, चयनित आयुष चिकित्सा अधिकारियों को क्यों नहीं दी जा रही नियुक्ति?

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड का भी गजब हाल है। यह प्रदेश भर्ती घोटालों के लिए बदनाम तो रहा ही है। साथ ही भर्तियों के परिणाम जारी होने के बाद महिनों तक नियुक्तियां नहीं देने के लिए भी कई बार चर्चाओं में रहा है। कई भर्तियों के परिणाम तो हाई कोर्ट के आदेशों के बाद ही जारी हो पाए हैं। इन दिनों चयनित आयुष चिकित्सा अधिकारियों का मामला खूब चर्चाओं में है। आयुष चिकित्सा अधिकारी पद पर चयन होने के 6 माह बाद भी चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति नहीं मिल पाई है। आयुष चिकित्सा अधिकारी पदों के लिए विभाग की ओर से जो चयन प्रक्रिया तय की गई थी। सभी का चयन भी उसी के आधार पर किया गया था। कुछ ऐसा ही आयुष चिकित्सा अधिकारियों के मामले में देखने को मिल रहा है। इस मामले में उन अभ्यर्थियों ने चयन सही ढंग से नहीं होने का आरोप लगाया था, जो लिखित परीक्षा में तो पास हुए, लेकिन साक्षात्कार और आरक्षण के नंबरों के चलते मेरिट लिस्...