लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा की तैयारी, कांग्रेस में टिकट की दावेदारी

देहरादून: 2024 लोकसभा चुनाव की आचार सहिंता किसी भी दिन लगत सकती है। चुनाव आयोग लंबे वक्त से इसकी तैयारियों में जुटी है। भाजपा देशभर में चुनावी तैयारियों जुटी है। कांग्रेस भी दावा कर रही है कि उसकी चुनावी तैयारियां चल रही हैं। लेकिन, जिस तरह की स्थिति उत्तराखंड में नजर आ रही है। उससे एक बात तो साफ है कि कांग्रेस की तैयारी कम और खींचातानी ज्यादा चल रही है।

उसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि जहां भाजपा में अभी प्रत्याशियों को लेकर जहां कोई सुगबुगाहट नहीं है और ना नेता अपना दावा पेश कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस में पांचों लोकसभा सीटों में पर नेता दावा ठोकते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता इस मामले में सबसे आगे हैं। कोई खुद चुनावी मैदान में उतरना चाहता है, तो कोई अपने बेटे के लिए टिकट की दावेदारी कर रहा है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कांग्रेस में चुनाव को लेकर कैसी तैयारी कर रही है।

वहीं, भाजपा में प्रदेश स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक के कार्यक्रम तय हो चुके हैं। कांग्रेस के नेताओं को पार्टी में जोड़ा जा रहा है। कुछ नए चेहरे शामिल हो रहे हैं, तो कुछ पुराने चेहरों की पार्टी में वापसी कराई जा रही है। दूसरी ओर कांग्रेस का हाल ऐसा है कि वहां हर कोई अपनी-अपनी ढपली पर अपना-अपना राग बजा रहा है। जिसको जैसा सूझ रहा है, वो वैसे रोग पर नाच रहा है। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि आखिर कांग्रेस 2024 लोकसभा चुनाव में कितनी मजबूती से खड़ी हो सकती है।

दोनों राजनीतिक दलों में एक बड़ा अंतर साफ नजर आता है। पहला यह कि भजपा में अनुशासन से काम होता है। किसी भी आयोजन का एक पूरा सिस्टम है। जबकि, कांग्रेस में ऐसा नजर नहीं आता है। कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रहे घमासान को भले आंतरिक लोकतंत्र का नाम देती हो, लेकिन ऐसा वास्तव में नजर नहीं आता है। कांग्रेस में अनुशासनहीनता के साथ धड़ेबाजी भी नजर आती है, जो पार्टी को कमजोर करने का काम करती है।

कांग्रेस में रणनीतिक कमी भी नजर आती है। हालांकि, कांग्रेस अपनी जिस राजनीतिक सोच के साथ शुरू से चली थी। उसी पर आज भी कायम है। यह कांग्रेस के राजनीति विचार की मजबूती को दिखाता है। लेकिन, भाजपा जिस तरह से कांग्रेस को उनके नेताओं के बयानों को लेकर घेरती है। उससे कांग्रेस बैकफुट पर नजर आती है। दरअसल, कांग्रेस के नेता कहीं भी कुछ भी बयान दे देते हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *