उत्तरकाशी : सिलक्यारा पहुंचे CM धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह, शाम तक मिल सकती है अच्छी खबर

उत्तरकाशी: सिलक्यारा-टनल में फंसे मजदूरों को बचाने का रेस्क्यू अभियान 12वें दिन भी जारी है। कल उम्मीद की जा रही थी कि श्रमिकों को बाहर निकाल लिया जाएगा। लेकिन, देर रात को ऑगर मशीन में कुछ तकनीकी खराबी आग गई। जिसके बाद रेस्क्यू को रोक दिया गया था। अब फिर से रेस्क्यू कार्य को शुरू किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल ही उत्तरकाशी पहुंच गए थे। उन्होंने आज सिलक्यारा टनल जाकर रेस्क्यू कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार उनसे रेस्क्यू की जानकारी ले रहे हैं। लगातार बात कर हर अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये रेस्क्यू बहुत जल्द पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीसरी बार सिलक्यारा पहुंचे हैं।

इस बीच केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने अधिकारियों से रेस्क्यू में आ रही दिक्कतों की जानकारी ली। राज्य मंत्री वीके सिंह भी दूसरी बार मौके पर पहुंचे हैं। इस बीच जानकारी आई है कि एनडीआरएफ के जवानों ने पाइप के भीतर जाकर मशीन के लिए अड़चन पैदा कर रही सरिया को गैस कटर से काट दिया गया है और काम फिर शुरू हो गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *