
उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर दुर्घटना: छह लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
हिमांतर ब्यूरो, उत्तरकाशीसीमांत जनपद उत्तरकाशी के गंगनानी में एक भीषण हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है. हादसा एयरोट्रांस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के हेलीकॉप्टर (रजिस्ट्रेशन नंबर VT-OXF) के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुआ. हेलीकॉप्टर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से खरसाली के लिए उड़ान पर था, जिसमें पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह समेत कुल सात लोग सवार थे.
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि हेलीकॉप्टर लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है. टीम द्वारा घटनास्थल पर बेस बनाकर खाई में उतरकर रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया. एसडीआरएफ द्वारा स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.मुख्यमंत्री ने जताया शोक
इस घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश होने पर दु:ख व्यक्त किया है. ...









