पौड़ी गढ़वाल

समळौंण आंदोलन की 25 वर्षों की यात्रा पूर्ण होने पर राठ महोत्सव का भव्य आयोजन

समळौंण आंदोलन की 25 वर्षों की यात्रा पूर्ण होने पर राठ महोत्सव का भव्य आयोजन

पौड़ी गढ़वाल
 हिमांतर ब्यूरो, पौड़ी गढ़वालसमळौंण आंदोलन की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित राठ महोत्सव के रजत जयंती समारोह का शुभारंभ क्षेत्र के पूर्व विधायक राठ गौरव गणेश गोदियाल जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समळौ॑ण संस्था क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जनजागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य कर रही है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में समळौ॑ण एक सशक्त जनआंदोलन के रूप में जाना जाएगा. साथ ही उन्होंने समस्त महिला मंगल दलों से अपनी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं वृक्षों की रक्षा हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त पजल सम्राट जगमोहन सिंह रावत ने राठ महोत्सव की रजत जयंती की सराहना करते हुए इसे और व्यापक स्तर पर आयोजित किए जाने पर बल दिया. मुख्य वक्ता, मै...
राष्ट्रीय फलक पर चमकेगी कोटद्वार की बेटियां

राष्ट्रीय फलक पर चमकेगी कोटद्वार की बेटियां

पौड़ी गढ़वाल
ग्वालियर में दिखाएंगी हॉकी का दम, तीन बालिकाओं का नेशनल टीम में चयन कोटद्वार (कण्वनगरी). कोटद्वार के खेल जगत के लिए यह अत्यंत हर्ष और गर्व का क्षण है. नगर की तीन प्रतिभावान बेटियों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और फौलादी इरादों के बल पर उत्तराखंड की राष्ट्रीय हॉकी टीम में स्थान पक्का किया है. ये खिलाड़ी आगामी 2 से 7 जनवरी तक ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में देवभूमि उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी.इन्होंने बढ़ाया कोटद्वार का मान राष्ट्रीय स्तर पर चयनित इन बालिकाओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर बेटियां किसी भी मुकाम तक पहुँच सकती हैं—प्राची रावत (पुत्री श्री भारत सिंह रावत) – उत्तराखंड अंडर-14 टीम कल्पना (पुत्री श्री गजपाल सिंह) – उत्तराखंड अंडर-14 टीम पल्लवी (पुत्री श्री कुलदीप चंद) – उत्तराखंड अंडर-19 ...
मोल्यार रिसोर्स फाउंडेशन ने जलवायु परिवर्तन पर किया एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

मोल्यार रिसोर्स फाउंडेशन ने जलवायु परिवर्तन पर किया एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

पौड़ी गढ़वाल
  ‘जलवायु परिवर्तन का आजीविका पर प्रभाव एवं उनके सतत समाधान’ विषय पर एक संगोष्ठी आयोजितहिमांतर ब्यूरो, श्रीनगरमोल्यार रिसोर्स फाउंडेशन ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर (गढ़वाल), उत्तराखण्ड में दिनांक 19 मई 2025 को “जलवायु परिवर्तन का आजीविका पर प्रभाव एवं उनके सतत समाधान” विषय पर एक  दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन सम्पन्न हुआ. मोल्यार रिसोर्स फाउंडेशन की अध्यक्ष परिधि भंडारी और मुख्य समन्वयक दुर्गा सिंह भंडारी ने मुख्य अतिथि मनमोहन सिंह रौथाण कुलपति एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय, सुभाष नेगी डीआईजी एसएसबी विशिष्ट अतिथि और अन्य का स्वागत किया.यह संगोष्ठी मोल्यार रिसोर्स फाउंडेशन, नई दिल्ली के सौजन्य से आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीण प्रौद्योगिकी विभाग, एच.एन.बी. गढ़वाल विश्वविद्यालय ने ज्ञान-तकनीकी सहयोगी की भूमिका निभाई. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज...
उत्तराखंड पौड़ी में अवैध मदरसा सील

उत्तराखंड पौड़ी में अवैध मदरसा सील

पौड़ी गढ़वाल
सीएम धामी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में तेज हुई अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई सीएम पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों पर सम्पूर्ण उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है. पहले देहरादून और ऊधम सिंह नगर में की गई कार्रवाई के बाद अब प्रशासन ने पौड़ी जिले में भी एक अवैध मदरसे को सील कर दिया है. यह मदरसा पौड़ी जिले के ग्रास्टनगंज स्थित मस्जिद में अवैध रूप से चलाया जा रहा था, जहां नियमों और कानूनों की अनदेखी करते हुए इसे चोरी-छिपे संचालित किया जा रहा था. इस पर पौड़ी जिला प्रशासन ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मदरसे को सील कर दिया.यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि उत्तराखंड में अब कहीं भी, चाहे वह पहाड़ हो या मैदान, अवैध रूप से मदरसों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा. जहां भी इस तरह के अवैध मदरसे चल रहे होंगे, वहां तुरंत ताला जड़ने की कार्रवाई की जाएगी. ...
उत्तराखंड पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, वनवासी श्रीराम मंदिर और गढ़वासिनी देवी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल

उत्तराखंड पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, वनवासी श्रीराम मंदिर और गढ़वासिनी देवी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल

पौड़ी गढ़वाल
ऋषिकेश. तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यमकेश्वर स्थित ग्राम तल्ला बनास में आयोजित धार्मिक आयोजन में भाग लिया. उन्होंने वनवासी श्रीराम मंदिर और मां गढ़वासिनी देवी मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में सहभागिता की और स्थानीय जनता से संवाद किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण समाज के आध्यात्मिक विकास के लिए आवश्यक है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले देहरादून पहुंचे, जहां से वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से यमकेश्वर के तल्ला बनास गांव पहुंचे. यहां ग्रामीणों और भक्तों ने उनका जोरदार स्वागत किया. योगी आदित्यनाथ ने मां गढ़वासिनी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की आध्यात्मिक परं...
कोटद्वार : फुटबॉल टूर्नामनेट के 70वें गढ़वाल कप का भव्य आगाज

कोटद्वार : फुटबॉल टूर्नामनेट के 70वें गढ़वाल कप का भव्य आगाज

पौड़ी गढ़वाल
कोटद्वार. गढ़वाल का द्वार कहे जाने वाले महर्षि कण्व की भूमि, कण्वनगरी कोटद्वार में आयोजित गढ़वाल के सबसे प्रसिद्ध राष्ट्रीय स्तरीय फुटबॉल टूर्नामनेट के 70वां गढ़वाल कप का आगाज आवाज बेहद भव्य तरीके से स्वर्गीय शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में हुआ.जिसका शुभारम्भ लैंसडौन विधायक, श्री सिद्धबली मंदिर के महंत दिलीप रावत एवं पी.जी.कॉलेज.कोटद्वार के प्राचार्य प्रो. डॉ.डी.एस नेगी जी एवं मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला द्वारा किया गया. राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता 70वां गढ़वाल कप के शुभारंभ में एस.वी.एन. ब्राइट कैरियर चिल्ड्रन एकेडमी नींबूचौड़ कोटद्वार के बैंड मार्चिंग दल, पीजी कॉलेज कोटद्वार के एनसीसी कैडेट्स द्वारा किया गया. महर्षि विद्या मंदिर, विद्या मंदिर बीएल रोड कोटद्वार छात्राओं द्वारा स्वागत गान एवं गढ़वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसके उपरांत योगा अध...
पौड़ी जिले के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रामप्रसाद ध्यानी का निधन

पौड़ी जिले के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रामप्रसाद ध्यानी का निधन

पौड़ी गढ़वाल
हिमांतर ब्यूरोवरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रामप्रसाद ध्यानी का दिल्ली में अपने निजी आवास पर निधन हो गया. 94 वर्षीय वैज्ञानिक रामप्रसाद सेवानिवृत्ति के बाद दिल्ली में अपनी पत्नी, पुत्री व दामाद के साथ रह रहे थे. उनके निधन की खबर से उनके पैतृक गांव में शोक की लहर है. वर्ष 1930 में पौड़ी जिले के जड़ाऊखांद, संगलिया में जन्मे रघुवरदत्त ध्यानी के पुत्र रामप्रसाद ने प्राथमिक शिक्षा प्राइमरी स्कूल कोचियार व जूनियर शिक्षा नैनीडांडा से पूरी की. जयहरीखाल से हाईस्कूल और इंटर पास करने के बाद उन्होंने देहरादून से बीएससी व भौतिक विज्ञान से एमएससी की परीक्षा पास की. उन्होंने पीएचडी कर राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला पूसा दिल्ली में वैज्ञानिक के रूप में सेवा शुरू की. ध्यानी 1990 में वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में सेवानिवृत्त हो गए. डॉ. रामप्रसाद ध्यानी पहाड़ व अपने क्षेत्र के विकास और वहां की समस्याओं पर हमेशा चिंतन...
पौड़ी गढ़वाल: चौथान क्षेत्र में अतिवृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त

पौड़ी गढ़वाल: चौथान क्षेत्र में अतिवृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त

पौड़ी गढ़वाल
डांग, स्यूंसाल गांव में बादल फटने से भारी तबाही, किंवाड़ी, जैंती, डडोली गांव में खेत, पुल बहेभीम सिंह रावत, चौथान, पौड़ी गढ़वाल31 जुलाई 2024 की शाम पांच बजे से आठ बजे तक अतिवृष्टि से चौथान क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. गनीमत है कि अतिवृष्टि से कोई जन हानि नहीं हुई है परंतु निजी एवं सार्वजनिक सम्पति को खासा नुकसान हुआ है. क्षेत्र को थलीसैंण-नागचुला से जोड़ने वाली मुख्य सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे  यातायात पूरी तरह बाधित है. इस बीच चौथान पट्टी के डांग और स्यूंसाल गांव में दो जगह बादल फटने से बड़े पैमाने पर नुकसान की सूचना है. देर शाम सात बजे बादल फटने से डांग गांव के दो गदेरों में उफान आ गया और गांव दोनों तरह से बाढ़ से घिर गया. जिससे आधा दर्जन के करीब घरों में मलबा भर गया. एक घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त है और ग्रामीणों को रात को गांव के स्कूल में शरण लेनी पड़ी. ...
पहाड़ के इस शहर के लिए बनेगी सुरंग, जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति, कुछ सवाल भी?

पहाड़ के इस शहर के लिए बनेगी सुरंग, जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति, कुछ सवाल भी?

पौड़ी गढ़वाल
पौड़ी: पौड़ी को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए समाधान निकालने की मांग लंबे समय से उठ रही है। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए अब शहर को बाइपास करने की तैयारी कर ली गई है। लेकिन, सवाल यह है कि इस सुरंग से कहीं जमीन ना किसकने लगे। जिन जगहों पर सुरगें बनी हैं, उन जगहों पर भू-धंसाव रिपोर्ट किया गया है। ऐसे में सुरंग निर्माण से पहले सभी तरह के खतरों का आंकलन किया जाना भी जरूरी है। पौड़ी से पहले प्रेमनगर से एक चार किमी लंबी सुरंग बनाई जाएग, शहर से आगे घोड़ीखाल में पार होगी। करीब 800 करोड़ की इस परियोजना को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सैद्धांतिक मंजूरी दी है। अब परियोजना की डीपीआर बनाने के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति की जाएगी। पौड़ी के प्रेमनगर से लेकर घोड़ीखाल तक करीब 18 किमी क्षेत्र में घनी आबादी, संकरा बाजार और विकट भौगोलिक परिस्थितियां हैं। यहां पहले सड़क चौड़ीकरण की संभावनाओं पर विचार ...
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली : पेशावर कांड के नायक को श्रद्धांजलि अर्पित  

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली : पेशावर कांड के नायक को श्रद्धांजलि अर्पित  

पौड़ी गढ़वाल
मासौं गांव पहुंचे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत कहा, अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति थे गढ़वाली पौड़ी गढ़वाल. 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान को आगे बढ़ाते हुये सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के गांव मासौं पहुंचे. जहां उन्होंने राजकीय इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का वन्दन कर श्रद्धांजलि अर्पित की. कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि वह इन दिनों मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत शहीदों के गांव-गांव जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. उन्होंने कहा यह कार्यक्रम देश के लिये अपनी कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों को याद कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का है. डॉ रावत ने बताया कि इस अभियान की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए वह आज पेशावर कांड के नायक और स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के पैतृ...