उत्तराखंड हलचल

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने महिलाओं संग साझा की बचपन की यादें

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने महिलाओं संग साझा की बचपन की यादें

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग के दौरान महिलाओं संग बनाया चौलाई से तैयार महाप्रसाद पिछली यात्रा के दौरान करीब 70 लाख रुपए से ज्यादा का किया था कारोबार, इस वर्ष दो करोड़ का है लक्ष्यरुद्रप्रयाग: शक्ति वंदन महोत्सव के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग में आयोजित ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न महिला समूहों के साथ विभिन्न क्रियाकलाप कर स्थानीय संस्कृति को जाना। श्री केदारनाथ धाम में एनआरएलएम के तहत काली माता स्वयं सहायता समूह एवं देवी धार स्वयं सहायता समूह के साथ महा प्रसाद बनाते हुए मुख्यमंत्री ने अपने बचपन की यादें उनसे साझा की। हाथ से महाप्रसाद बनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बचपन में घर के कार्यों में खूब हाथ बटाया है। बचपन में वो त्योहारों के समय अपनी माता के साथ स्थानीय पकवान बनाने में खूब सहयोग करते थे। वह...
उड़ने के लिए भी लेनी पड़ती है मोदी जी की परमिशन: खरगे

उड़ने के लिए भी लेनी पड़ती है मोदी जी की परमिशन: खरगे

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने BJP पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि अब तो उड़ने के लिए भी पीएम मोदी की अनुमति लेनी पड़ती है। देहरादून पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। बन्नू स्कूल ग्राउंड में खरगे के स्वागत के लिए पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ ही कार्यकर्ता व समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सबसे पहले देरी से पहुंचने के लिए जनता से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि देरी इसलिए हुई क्योंकि आजकल उड़ने के लिए भी मोदीजी की परमिशन लेनी पड़ती है। फिर हेलिकॉप्टर में चढ़ने, उतरने, हेलिकॉप्टर लैंडिंग में भी उनकी परमिशन लेनी पड़ती है। वो हम सबको सताते हैं। ताकि लोग लंबा इंतजार करके हमारे भाषण के समय चले जाएं। हमें ऐसी सरकार को हटाना है। आप उत्तराखंड के लोग हिम्मत वाले हैं। पूरे देश ...
हुंकार रैली : देहरादून के बाद मूल निवास के लिए हल्द्वानी में सड़कों पर उतरे लोग

हुंकार रैली : देहरादून के बाद मूल निवास के लिए हल्द्वानी में सड़कों पर उतरे लोग

उत्तराखंड हलचल
हल्द्वानी: मूल निवास को लेकर पिछले दिनों राजधानी देहरादून में हुंकार रैली का आयोजन किया गया था। अब हल्द्वानी में भी बड़ी संख्या में लागे मूल निवास स्वाभिमान रैली में उमड़े। मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के बैनर तले हल्द्वानी में मूल निवास स्वाभिमान महारैली निकाली गई, जिसमें कई संगठनों ने हिस्सा लिया। लोगों को कहना है कि अगर हम आज नहीं जागे तो कल जागने का मौका नहीं मिलेगा और बाहरी लोग हम पर राज करेंगे। उत्तराखंड में मूल निवास कानून लागू करने और इसकी कट ऑफ डेट 26 जनवरी 1950 घोषित किए जाने और प्रदेश में सशक्त भू-कानून लागू किए जाने जैसे मुद्दों को लेकर उत्तराखंड मूल निवास स्वाभिमान महारैली निकाली गई है। इस दौरान युवाओं समेत तमाम सामाजिक और राजनीतिक संगठन बुद्ध पार्क में जुटे। हल्द्वानी की रैली में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे...
उत्तराखंड :  कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक की BJP में घर वापसी, ये नेता भी थाम सकते हैं ‘कमल’

उत्तराखंड : कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक की BJP में घर वापसी, ये नेता भी थाम सकते हैं ‘कमल’

उत्तराखंड हलचल
  देहरादून:एक तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मलेन की तैयारियों में जुटी रही। दूसरी तरफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के देहरादून पहुंचने से पहले भाजपा ने कांग्रेस को झटका देने का प्लान तैयार कर लिया, जिसकी कांग्रेस को कानों.कान खबर तक नहीं लगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के देहरादून पहुंचते ही कांग्रेस को एक बड़ा झटका लग सकता है। बताया जा रहा है कि एक पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता शैलेन्द्र रावत व पूर्व कैबिनेट मंत्री के पुत्र राजीव कंडारी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी जिले से जुड़े कांग्रेस के पूर्व विधायक की भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा है।कोटद्वार से पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत आज फिर से भाजपा में शामिल होंगे। 2007 में कोटद्वार विधानसभा से भाजपा के टिकट पर जीते शैलेन्द्र रावत 2012 के बाद में कांग्रेस में चले गए...
उत्तराखंड : 117 मदरसों में पढ़ाई जाएगी श्रीराम की कथा

उत्तराखंड : 117 मदरसों में पढ़ाई जाएगी श्रीराम की कथा

उत्तराखंड हलचल
  देहरादून: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अधीन संचालित 117 मदरसों में भी श्रीराम की कथा पढ़ाई जाएगी। वक्फ बोर्ड इसी सत्र से मदरसों के पाठ्यक्रम में यह बदलाव करने जा रहा है। पाठ्यक्रम संचालन को लेकर वक्फ बोर्ड की ओर से मदरसा प्रबंधकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।प्रदेश में 415 मदरसे संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें से 117 उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अधीन संचालित हैं। वक्फ की ओर से चार मदरसों को माडर्न मदरसा बनाने का निर्णय पूर्व में लिया जा चुका है। इनमें देहरादून, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल के मदरसे शामिल हैं। इन मदरसों में एनसीईआरटी की पुस्तकें इसी सत्र से लागू की जाएंगी। पाठ्यक्रम में संस्कृत विषय को प्राथमिकता दी गई है। अब वक्फ बोर्ड ने रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सभी मदरसों में श्रीराम कथा पाठ्यक्रम में शामिल करने का नि...
EPFO के इस बड़े फैसले ने करोड़ों कर्मचरियों को दिया झटका

EPFO के इस बड़े फैसले ने करोड़ों कर्मचरियों को दिया झटका

उत्तराखंड हलचल
दिल्ली: अगर आप प्राइवेट या सरकारी कर्मचारी है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। रिटायरमेंट फंड रेगुलेटर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees’ Provident Fund Organisation) EPFO ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सभी कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया।दरअसल, EPFO ने आधार कार्ड को डेट ऑफ बर्थ प्रूफ (Date of Birth) की डॉक्‍यूमेंट लिस्‍ट से बाहर कर दिया है। EPFO के अनुसार, अब जन्म तिथि के प्रूफ के रूप में ‘आधार’ को वैलिड डॉक्यूमेंट नहीं माना जाएगा। EPFO ने एक सर्कुलर भी जारी किया है। जिसमें कहा, ‘आधार’ को वैलिड डॉक्यूमेंट की लिस्ट से हटाने का निर्णय भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई (UIDAI) के निर्देश के बाद लिया गया है। सर्कुलर में ईपीएफओ ने कहा कि आधार कार्ड, जिसे कई लाभार्थियों द्वारा डेट ऑफ बर्थ प्रूफ माना जा रहा था अब मुख्य रूप से एक आइडेंटिटी वेरिफिकेशन टूल है, न कि बर्थ प्रूफ। तो आ...
उत्तराखंड : शारीरिक दक्षता परीक्षा का शेड्यूल जारी, पढ़ें पूरी डिटेल

उत्तराखंड : शारीरिक दक्षता परीक्षा का शेड्यूल जारी, पढ़ें पूरी डिटेल

उत्तराखंड हलचल
देहरादूनः उत्तराखंड लोक सेवा आयोग सम्मिलित राज्य सिविल अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के तहत आबकारी निरीक्षक और उप कारापाल के लिए शारीरिक मानक परीक्षा 30 जनवरी से होगी। आयोग ने इसके लिए प्रवेशपत्र जारी कर दिए हैं।आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, 30, 31 जनवरी और एक फरवरी को सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र हरिद्वार में यह परीक्षा होगी। पहले दो दिन पुरुष अभ्यर्थियों और तीसरे दिन यानी एक फरवरी को महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। परीक्षा के तहत पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ऊंचाई व सीने की माप, जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए ऊंचाई व वजन का परीक्षण किया जाएगा। स्नातक स्तरीय की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने छात्रावास अधीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकार, ग्राम विकास अधिकारी, मैट्रन केयर सह हॉस्टल इंचार्ज, सहायक चकबंदी अधिकारी, सहायक प्रबंधक उद्योग, सहायक समाज कल्य...
वेतन को लेकर आंदोलन कर रहे हैं आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के उपनल व पीआरडी कर्मचारियों पर मुकदमा

वेतन को लेकर आंदोलन कर रहे हैं आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के उपनल व पीआरडी कर्मचारियों पर मुकदमा

उत्तराखंड हलचल
देहरादूनः आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय हर्रावाला में पिछले तीन औदिन से वेतन व कार्य विस्तार को लेकर आंदोलनरत उपनल व पीआरडी कर्मचारियों के विरुद्ध पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।यहां बता दें कि आयुर्वेदिक विश्वद्यालय हर्रावाला में विश्वविद्यालय के साथ ही गुरुकुल कांगड़ी व ऋषिकुल हरिद्वार के लगभग 150 उपनल व पीआरडी कर्मी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव प्रोफेसर अनूप कुमार गक्खड़ ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय में उपनल व पीआरडी के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों की ओर से राज्य सरकार की ओर से एस्मा लागू होने करने के बावजूद कार्य बहिष्कार व तालाबंदी की जा रही है। इस दौरान 24 जनवरी को इनकी ओर से कर्मचारियों को तालाबंदी कर विश्वविद्यालय में बंद कर दिया गया। जिसे प...
Uttarakhand : आजादी के बाद पहली बार कलियर शरीफ दरगाह पर फहराया तिरंगा

Uttarakhand : आजादी के बाद पहली बार कलियर शरीफ दरगाह पर फहराया तिरंगा

उत्तराखंड हलचल
देहरादूनः गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रूड़की के निकट विश्व प्रसिद्ध मुस्लिम धर्मस्थल पिरान कलियर शरीफ में आजादी के बाद पहली बार शुक्रवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने भारत माता की जय और मादरे वतन हिंदुस्तान जिंदाबाद जैसे नारों के बीच दरगाह पर तिरंगा फहराया।शम्स ने संवाददाताओं से कहा कि मुझे बताया गया था कि पिछले 75 वर्षों से दरगाह पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया है। मैंने सोचा कि क्यों न हम यह प्रथा शुरू करें और समाज को एक सकारात्मक संदेश दें। गणतंत्र दिवस पर पिरान कलियर में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही है। मैं भारत माता को नमन करता हूं और देश के शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं। देश में कोई भी जगह ऐसी नहीं होनी चाहिए जहां पर तिरंगा न फहराया जाए क्योंकि हम विश्वास करें कि राष्ट्र पहले आत...
राम लहर और UCC, 2024 लोकसभा चुनाव के दो अचूक तीर!

राम लहर और UCC, 2024 लोकसभा चुनाव के दो अचूक तीर!

देहरादून
देहरादून: लोकसभा की चुनाव तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दल चुनावी मोड़ में आ चुके हैं। माना जा रहा है कि भाजपा पहले ही राम लहर पर सवार हो चुकी है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्टा के बाद भाजपा की रणनीति भी साफतौर पर नजर आने लगी है। इस बीच उत्तराखंड में पांच फरवरी से विधासभा सत्र शुरू होने जा रहा है। जानकारों की मानें तो इसी सत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के ड्राफ्ट को भी धामी सरकार विधानसभा में पेश कर सकती है। विधानसभा सचिवालय ने उत्तराखंड विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। पांच फरवरी को उत्तराखंड विधानसभा का सत्र शुरू होगा। जारी अधिसूचना के अनुसार, पांच फरवरी को सुबह 11बजे से सत्र की कार्यवाही शुरू होगी। विधानसभा के इस सत्र में प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने से संबंधित विधेयक लाया जा सकता है। समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठ...