
उत्तराखंड : मेडल लाने वाले 31 खिलाड़ियों को CM ने दिए नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में खेल नीति-2021 के अंतर्गत विभिन्न पदों पर चयनित राज्य के 31 विशिष्ट खिलाड़ियों को खेल विभाग, गृह विभाग, युवा कल्याण एवं वन विभाग में आउट ऑफ टर्न और सेवायोजन, परिवहन विभाग में 25 कनिष्ठ सहायकों व उद्यान विभाग में 28 सहायक लेखाकारों को नियुक्ति-पत्र दिए।मुख्यमंत्री धामी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपेक्षा की, कि वे अपने दायित्व का संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि आप जितनी ईमानदारी, लगन और मेहनत से काम करेंगे, आपके आगे की राह उतनी ही सुगम और सरल होगी।
मुख्यमंत्री धामी ने खेल नीति 2021 का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके तहत हमने अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी देने का जो वादा किया था, उसे हम आज धरातल पर उतरते हुए देख रहे हैं।
सीएम धामी ने कहा...








