उत्तराखंड हलचल

जिला कार्यकारिणी बैठक में पहुंचे गोदियाल और इष्टवाल, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

जिला कार्यकारिणी बैठक में पहुंचे गोदियाल और इष्टवाल, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

उत्तराखंड हलचल
पौड़ी: पौड़ी जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक खिर्सू में संपन्न हुई। बैठक में कांग्रेस के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस वर्किंग कमीटी के सदस्य गणेश गोदियाल कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए तैयार रहने के गुर सिखाए। गोदियाल ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की किसी भी राजनीतिक दल की रीढ़ होते हैं। कहा कि हमें भाजपा की गलत नीतियों के बारे में जनता को बताना है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव कवींद्र इष्टवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता पर जनविरोधी नीतियां थोपी जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश में लोग जंगली जानवरों का शिकार हो रहे हैं। लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। अंजली हत्याकांड में आज तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल...
लोकसभा चुनाव के बीच होंगे नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के चुनाव!

लोकसभा चुनाव के बीच होंगे नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के चुनाव!

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड में नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। चुनाव 2023 के दिसंबर या फिर 2024 के जनवरी-फरवरी के बीच कराए जाने की अटकलें लगाई जा रही थी। लेकिन, सरकार ने चुनावी तैयारियां पूरी नहीं होने का हवाला दिया और चुनाव टाल दिए। फिलहाल निकायों में प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। इन दिनों लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। उत्तराखंड में लोकसभा का चुनाव पहले चरण में होना तय माना जा रहा है। ऐसे में सरकार के सामने अब निकाय चुनाव कराने की भी चुनौती खड़ी हो गई है। निकाय चुनाव नहीं कराने के मामला हाईकोर्ट में पहुचा था। हाईकोर्ट के सरकार को नगर निकाय चुनाव दो कराने का आदेश दिया है। अब यह साफ है कि सरकार को लोकसभा चुनाव के बीच ही नगर निकायों के भी चुनाव कराने होंगे।  सरकार ने नगर निकायों में ओबीसी आरक्षण की व्यवस्था को तय नहीं होने के कारण ही चुनाव नहीं करा...
उत्तराखंड : केंद्र की सौगात, टनकपुर-देहरादून के बीच नई ट्रेन को मंजूरी

उत्तराखंड : केंद्र की सौगात, टनकपुर-देहरादून के बीच नई ट्रेन को मंजूरी

उत्तराखंड हलचल
चंपावत : केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। टनकपुर-देहरादून के बीच नई ट्रेन के संचालन को रेल मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने नई ट्रेन के संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पीएम मोदी और रेल मंत्री का आभार जताया है।CM धामी ने कहा कि पूर्व में उनके द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से टनकपुर-देहरादून के बीच रेल सेवा के संचालन का अनुरोध किया गया था। जिसके बाद रेल मंत्रालय ने पूर्व में किए अनुरोध को स्वीकार करते हुए टनकपुर-देहरादून के बीच साप्ताहिक रुप से नई रेल सेवा को मंजूरी दे दी है। सीएम धामी ने कहा कि इस नई ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी।“विकास की तेज रफ्तार, डबल इंजन सरकार” पूर्व में किए अनुरोध को स्वीकार करते हुए केन्द्र सरकार द्वारा टनकपुर-देहरादून के मध्य साप्ताहिक रुप से नई रेल सेवा को मंजूरी देने पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्...
घर से गायब हुई लड़की, जंगल में मिले कपड़े…?

घर से गायब हुई लड़की, जंगल में मिले कपड़े…?

उत्तराखंड हलचल
नैनीताल के तल्ला बगड़ के तोला गांव में एक लड़की अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। जब युवती को ढूंढने के लिए ग्रामीण गए तो उसके कपड़े जंगल में मिले। इसके साथ ही उसका फोन कवर खेत के पास पड़ा हुआ मिला। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।नैनीताल जिले के तल्ला बगड़ के तोला गांव में शुक्रवार की एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। गांव वालों का कहना है कि युवती को तेंदुआ उठा ले गया। लेकिन रातभर ढूंढने के बाद भी युवती का पता नहीं चल पाया है। जबकि युवती के कपड़े और मोबाइल कबर मिलने का दावा किया गया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सुमन मेहरा (22) पुत्री गोधन सिंह मेहरा अपने घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता किसी काम से गांव से बाहर सौड़ गए हुए थे। शाम को जब वो साढ़े पांच बजे घर वापस लौटे तो उन्हें सुमन घर में नहीं दिखाई दी। आवाज लगाने पर भी वो नहीं आई। खेत में बंधा...
CM धामी ने किया चार-धामों में यात्रियों की सुविधा के लिए ATM का शुभारंभ

CM धामी ने किया चार-धामों में यात्रियों की सुविधा के लिए ATM का शुभारंभ

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्य सेवक सदन में HDFC बैंक के राजपुर गांव की 111वीं शाखा, युकाडा के विभिन्न सॉफ्टवेयर एवं चार-धामों में यात्रियों की सुविधा के लिए स्थापित एटीएम का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का जो मंत्र दिया है, वह मंत्र तभी सार्थक हो सकता है जब हम समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सामान्य जन सुविधाओं को पहुंचा सकें।CM ने कहा कि आज राज्य में वित्तीय समावेशन को एक आत्मनिर्भर राज्य के निर्माण की दिशा में प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सीएम धामी ने वित्तीय संस्थानों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में वित्तीय संस्थानों, विशेषकर बैंकों द्वारा ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों पर ध्यान देने के प्रयास भी उत्साहजनक रहे हैं, लेकिन हमें इस क्षेत्र में बुनियादी स्तर पर कार्य करने की और अधिक आवश...
उत्तराखंड मौसम अपडेट: मार्च में जनवरी का एहसास, अगले दो दिनों लिए अलर्ट जारी

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मार्च में जनवरी का एहसास, अगले दो दिनों लिए अलर्ट जारी

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड मौसम अपडेट: मार्च में जनवरी का एहसास, अगले दो दिनों लिए अलर्ट जारीदेहरादून: मौसम विभाग की भविष्यवाणी बिल्कुल सटीक साबित हुई। मौसम विभाग ने भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया था। प्रदेशभर में कल से बारिश-बर्फबारी का सिलसिला आज सुबह तक जारी रहा।   इस मौसम विज्ञान केंद्र ने आज और कल यानी सैटरडे और संडे के लिए  भी प्रदेश में मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है। पर्वतीय जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। बदलते मौसम चक्र का अनुमान आप इसे ही लगा सकते हैं की मार्च महीने में भी जनवरी जैसा मौसम हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में...
BJP जिला अध्यक्ष ने की प्रकोष्ठ संयोजकों की घोषणा, सुरेंद्र रावत बने दिव्यांग प्रकोष्ठ के संयोजक दि

BJP जिला अध्यक्ष ने की प्रकोष्ठ संयोजकों की घोषणा, सुरेंद्र रावत बने दिव्यांग प्रकोष्ठ के संयोजक दि

उत्तराखंड हलचल
उत्तरकाशी: भारतीय जनता पार्टी उत्तरकाशी ने संगठन के 21 प्रकोष्ठ में संयोजकों एवं सह संयोजकों के नामों की घोषणा की है। जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र गंगाड़ी ने जानकारी दी कि जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राणा ने जिला संगठन में कार्यकर्ताओं विभिन्न प्रकोष्ठों में संयोजक एवं सह संयोजक की जिम्मेदारी दी है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राणा ने सभी को नई जिम्मेदारी की बधाई देते हुए कहा की एक बार फिर मोदी सरकार के नारे के साथ जीत इतनी प्रचंड होनी चाहिए कि विरोधी मतगणना स्थल तक जाने की नही सोचें। प्रकोष्ठों की घोषणा के अवसर पर अपने वक्तव्य में प्रदेश संयोजक सत्येन्द्र सिंह राणा ने कहा कि जनता ने हमें जिताने का मन बना लिया है। हमें इस जीत को इतना प्रचंड बनाना है कि विरोधी मतगणना स्थल तक नही जाएं। उन्होंने पीएम मोदी पर जनता के विश्वास का जिक्र करते हुए कहा, जब 2014 में भाजपा जीती तो ...
बदलेगा मौसम, भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट

बदलेगा मौसम, भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: प्रदेश में आज से मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज से अगले तीन दिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय बने रहने की अनुमान है। जिसके चलते उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियों पर भारी हिमपात और वर्षा हो सकती है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में भारी वर्षा और झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी है। उत्तराखंड में फरवरी में चोटियों पर बफरबारी के साथ ही निचले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हुई, लेकिन इसके बावजूद पूरे माह सामान्य से 17 प्रतिशत कम वर्षा हुई। वहीं, पूरे जनवरी में मौसम की बेरुखी चरम पर रही थी और बारिश सामान्य से करीब 99 प्रतिशत कम दर्ज की गई। इसके साथ ही पूरे शीतकाल में अक्टूबर से अब तक भी स्थिति अभी...
स्वास्थ्य मंत्री ने दिए डॉक्टर पर कार्रवाई के निर्देश, विधानसभा में उठा था गर्भवती महिला की मौत का मामला

स्वास्थ्य मंत्री ने दिए डॉक्टर पर कार्रवाई के निर्देश, विधानसभा में उठा था गर्भवती महिला की मौत का मामला

उत्तराखंड हलचल
सीएचसी चौण्ड प्रकरण में स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने लिया एक्शन। स्वास्थ्य महानिदेशक को निर्देश, लापरवाह चिकित्सकों पर करें कार्रवाही। प्रत्येक अस्पताल में चिकित्सकों की लगेगी बायोमेट्रिक उपस्थिति।देहरादून : टिहरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौण्ड से रेफर होने पर गर्भवती महिलाओं की मौत के प्रकरण पर स्वास्थ्य महानिदेशक को लापरवाह चिकित्सकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके साथ ही प्रत्येक राजकीय चिकित्सा इकाईयों में चिकित्सकों सहित मेडिकल कार्मिकों व अन्य स्टॉफ की बायोमेट्रिक उपस्थित सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिये हैं। मरीजों के उपचार व स्वास्थ्य देखभाल को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि टिहरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौ...
उत्तराखंड : शुगर है तो छोड़ दें टेंशन, AIIMS प्रोफेसर का दावा, नहीं लेनी पड़ेगी  इंसुलिन

उत्तराखंड : शुगर है तो छोड़ दें टेंशन, AIIMS प्रोफेसर का दावा, नहीं लेनी पड़ेगी इंसुलिन

उत्तराखंड हलचल
ऋषिकेश: अगर आपको भी शुगर है तो टेंशन छोड़ दें। यह हम ऋषिकेश के AIIMS  प्रोफेसर के दावे के आधार पर कह रहे हैं। उन्होंने ऐसा दावा किया है, जिससे शुगर से परेशान लोगों के चेहरों पर मुस्कार आ जाएगी। केवल एक कैप्सूल से आपको इस समस्या से निजात मिल सकती है। AIIMS  जनरल मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रविकांत ने अपने शोध के आधार पर दावा किया कि अब बिना दवा और इंसुलिन इंजेक्शन ही लंबे समय तक शुगर को नियंत्रित रखा जा सकता है।शुगर के मरीजों को अब दवाई और नियमित इंसुलिन के इंजेक्शन से निजात मिलेगी। AIIMS  के   ने एनकैप्सुलेटेड ह्यूमन बीटा सेल तकनीक से बीटा सेल का नैनो कैप्सूल तैयार किया गया है, जिसे शरीर में प्रत्यारोपित किया जाएगा। इससे लंबे समय तक शुगर कंट्रोल रहेगी।मरीजों को शुगर नियंत्रण के लिए हर दिन नियमित दवाइयों का सेवन करना पड़ता है। जब दवाइयां भी काम करना बंद कर देती हैं तो मरीजों को...