उत्तराखंड हलचल

नियुक्ति पत्र जनसेवा के संकल्प और सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्री

नियुक्ति पत्र जनसेवा के संकल्प और सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड हलचल
पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 182 तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थियों सहित 187 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 में चयनित 182 अभ्यर्थियों तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में वैयक्तिक सहायक के पद पर चयनित 5 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र केवल सरकारी सेवा में प्रवेश का दस्तावेज नहीं, बल्कि सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास, अपेक्षाओं और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी की वास्तविक पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि उसकी कार्यशैली, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण से ...
नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान में चतुर्थ जैव विविधता अनुश्रवण दशकीय अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान में चतुर्थ जैव विविधता अनुश्रवण दशकीय अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

चमोली
 हिमांतर ब्यूरो, चमोलीयूनेस्को की विश्व प्राकृतिक धरोहर नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान में 7 से 28 जून तक आयोजित चतुर्थ नंदादेवी जैव विविधता अनुश्रवण दशकीय अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। अभियान में शामिल वैज्ञानिकों, उत्तराखंड वन विभाग, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) तथा राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की संयुक्त टीम ने उच्च हिमालयी क्षेत्र की जैव विविधता, वनस्पतियों, वन्यजीवों और हिमनदों का विस्तृत अध्ययन कर महत्वपूर्ण वैज्ञानिक आंकड़े संकलित किए। अभियान के दौरान दल ने लाता गांव से सरसोपाताल बेस कैंप तक दुर्गम हिमालयी क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान कैमरा ट्रैप, ड्रोन, रिमोट सेंसिंग, भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) तथा अन्य आधुनिक तकनीकों की सहायता से बुग्यालों, वृक्षरेखा, हिमनदों, दुर्लभ वनस्पतियों एवं वन्यजीवों का वैज्ञानिक आकलन किया गया।अध्ययन के दौरान हिमालयी ...
मौण मेला 2026: अगलाड़ नदी में 20 हजार लोगों ने किया सामूहिक मत्स्य आखेट

मौण मेला 2026: अगलाड़ नदी में 20 हजार लोगों ने किया सामूहिक मत्स्य आखेट

टिहरी गढ़वाल
  अगलाड़ नदी में आयोजित ऐतिहासिक मौण मेला 2026 में शामिल हुए हजारों लोग, 4 किमी तक चला सामूहिक मत्स्य आखेट  नीरज उत्तराखंडी, अगलाड़ (टिहरी गढ़वाल)उत्तराखंड की लोक संस्कृति में कई ऐसी परंपराएं हैं, जो अपनी विशिष्टता के कारण देशभर में अलग पहचान रखती हैं। टिहरी गढ़वाल की अगलाड़ नदी में आयोजित होने वाला ‘मौण मेला’ ऐसी ही एक अनूठी लोक परंपरा है। सामूहिक मत्स्य आखेट पर आधारित यह मेला शनिवार को हजारों लोगों की मौजूदगी में पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। लगभग 20 हजार लोगों की भागीदारी के साथ यह आयोजन एक बार फिर उत्तराखंड की जीवंत सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बन गया। दोपहर एक बजे मौनकोट क्षेत्र से शुरू हुआ सामूहिक मत्स्य आखेट अगलाड़-यमुना संगम तक लगभग चार किलोमीटर की दूरी में चला। परंपरा के अनुसार सभी पानत्तीदारों की उपस्थिति में नदी में टिमरू का पाउडर...
रुद्रपुर में ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

रुद्रपुर में ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

उधमसिंह नगर
  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की किसानों के लिए बड़ी घोषणाएंहिमांतर ब्यूरो, रुद्रपुर  गांधी मैदान, रुद्रपुर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित 'खेत बचाओ अभियान' का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी तथा जनपद प्रभारी मंत्री एवं परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर ₹46.32 करोड़ की लागत से निर्मित 9 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा ₹323.34 करोड़ की लागत के 32 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इस प्रकार कुल ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास संपन्न हुआ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खेत बचेंगे तो जमीन बचेगी, जमीन बचेगी तो पृथ्वी बचेगी और पृथ...
इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की मछली, पहली बार 5 मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट का निर्यात

इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की मछली, पहली बार 5 मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट का निर्यात

देहरादून
हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनराज्य गठन के बाद पहली बार उत्तराखंड की मछली अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंची है। पिथौरागढ़ जिले की तीन मत्स्यजीवी सहकारी समितियों ने राज्य सरकार के सहयोग से नेपाल को 5 मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का निर्यात किया है। इसके साथ ही राज्य सरकार आने वाले दिनों में करीब 30 टन मछली के निर्यात की तैयारी कर रही है। राज्य सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में मत्स्य विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ के धारचूला और मुनस्यारी क्षेत्र की तीन सहकारी समितियों द्वारा उत्पादित मछलियों को कोल्ड-चेन व्यवस्था के साथ गुजरात के वेरावल भेजा गया। वहां प्रसंस्करण के बाद 23 जून 2026 को नेपाल के अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका सफल निर्यात किया गया। इस निर्यात से जुड़े 33 मत्स्य पालकों को लगभग 23.50 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई है। राज्य के ...
मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, धामी के प्रयासों से परियोजना को मिली रफ्तार

मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, धामी के प्रयासों से परियोजना को मिली रफ्तार

उत्तराखंड हलचल
 हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनउत्तराखण्ड की परिवहन एवं कनेक्टिविटी व्यवस्था को नई ऊंचाई देने वाली एक महत्वपूर्ण परियोजना जल्द आकार ले सकती है। मेरठ के मोदीपुरम से ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला तक हाई स्पीड नमो भारत (आरआरटीएस) ट्रेन सेवा के विस्तार पर उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के बीच सहमति बन गई है। परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए जल्द ही सर्वे कार्य शुरू किया जाएगा। दिल्ली से मेरठ के मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन का संचालन इसी वर्ष फरवरी में शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लंबे समय से इस हाईस्पीड रेल सेवा को उत्तराखण्ड तक विस्तारित करने के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर इस संबंध में प्रस्ताव ...
मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय संघ की नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ, विकसित उत्तराखंड में बताई अहम भूमिका

मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय संघ की नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ, विकसित उत्तराखंड में बताई अहम भूमिका

देहरादून
  विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्रीहिमांतर ब्यूरो | देहरादूनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड सचिवालय संघ के शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक जोशी, उपाध्यक्ष राकेश जोशी, संजय कुमार शर्मा एवं प्रमिला टम्टा, महासचिव राजेन्द्र रतूड़ी, सचिव अतुल कुमार सिंह, संयुक्त सचिव दिव्यांशु डोभाल एवं सुरेन्द्र सिंह रावत, संप्रेक्षक रीना मखनवाल, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह बर्त्वाल तथा प्रचार सचिव दीपक बिष्ट सहित पूरी कार्यकारिणी को बधाई दी। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सचिवालय केवल एक प्रशासनिक भवन नहीं, बल्कि प्रदेश की श...
कालसी की महिलाओं ने खड़ी की सरसों तेल यूनिट, ‘हिलान्स’ ब्रांड से आत्मनिर्भरता की नई कहानी

कालसी की महिलाओं ने खड़ी की सरसों तेल यूनिट, ‘हिलान्स’ ब्रांड से आत्मनिर्भरता की नई कहानी

देहरादून
  महिला सशक्तिकरणहिमांतर | नीरज उत्तराखंडी देहरादून जनपद के कालसी विकासखंड के हरीपुर गांव में महिलाओं की मेहनत, लगन और सामूहिक नेतृत्व ने ग्रामीण उद्यमिता का एक प्रेरक मॉडल स्थापित किया है। विकास महिला क्लस्टर लेवल फेडरेशन द्वारा संचालित कोल्ड और हॉट प्रेस्ड सरसों तेल यूनिट आज महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की सफल मिसाल बन चुकी है।ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान) REAP के तहत सितंबर 2024 में स्थापित इस यूनिट ने न केवल महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है, बल्कि स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार कर बाजार में अपनी अलग पहचान भी बनाई है।10 लाख रुपये की लागत से स्थापित हुई यूनिटविकास महिला क्लस्टर लेवल फेडरेशन ने REAP परियोजना के सहयोग से 10 लाख रुपये की लागत से सरसों तेल यूनिट स्थापित की। इसमें 6 लाख रुपये परियोजना सहायता, 3 लाख रुपये बैंक ऋण त...
खुशखबरी: साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, फ्रीज रकम वापस पाने के लिए गृह मंत्रालय ने शुरू किया MRM पोर्टल

खुशखबरी: साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, फ्रीज रकम वापस पाने के लिए गृह मंत्रालय ने शुरू किया MRM पोर्टल

देश—विदेश, देहरादून
 हिमांतर ब्यूरो, देहरादून/नई दिल्लीसाइबर धोखाधड़ी के मामलों में पीड़ितों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के अंतर्गत नया मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल (MRM) पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से साइबर अपराध के पीड़ित अब घर बैठे अपनी फ्रीज (होल्ड) की गई धनराशि वापस पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।एसटीएफ उत्तराखंड के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब पीड़ितों को अपनी धनराशि वापस पाने के लिए विभिन्न कार्यालयों और बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन, सरल और पारदर्शी बनाया गया है। कौन कर सकता है आवेदन एमआरएम पोर्टल पर केवल वही व्यक्ति आवेदन करने के पात्र होंगे जिन्होंने साइबर धोखाधड़ी की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल या हेल...
दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता बबीता पाण्डे की तलाश आठवें दिन भी जारी, हेलीकॉप्टर से हुआ हवाई सर्वेक्षण

दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता बबीता पाण्डे की तलाश आठवें दिन भी जारी, हेलीकॉप्टर से हुआ हवाई सर्वेक्षण

उत्तरकाशी
नीरज उत्तराखंडी | उत्तरकाशीदयारा बुग्याल ट्रेक क्षेत्र से लापता 24 वर्षीय युवती बबीता पाण्डे की तलाश के लिए उत्तरकाशी पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, भारतीय सेना, वन विभाग तथा नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) की संयुक्त टीमों द्वारा व्यापक खोज एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। पुलिस मुख्यालय और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अभियान की नियमित समीक्षा की जा रही है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में एक ओर जहां युवती की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, वहीं मामले के संभावित आपराधिक पहलुओं की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। खोज एवं बचाव अभियान की जिम्मेदारी पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार को तथा विवेचनात्मक कार्रवाई की जिम्मेदारी पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट पंकज शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार 30 मई 2026 की रात करीब 7...