उत्तराखंड हलचल

शहीद राइफलमैन मनदीप सिंह रावत की पांचवी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

शहीद राइफलमैन मनदीप सिंह रावत की पांचवी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

पौड़ी गढ़वाल
पहाड़ों में जन्मा था वह जवान, मां कहती तू ही त छे मेरु लाल देश का करता था जो सम्मान, नहीं देख पाया आतंकियों का वार भारत मां ने था जिसे बुलाया, मना वह नहीं कर पाया दिया उसने मुंहतोड़ जवाब हुआ बलिदान वह इस देश को अमर हो गया है वह जवान मनदीप सिंह रावत था जिसका नाम मां कहती तू ही त छे मेरु लाल कुछ इन्हीं भावों के साथ आज दिनांक 7 अगस्त 2023 को मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोटद्वार परिसर में विद्यालय परिवार एवं ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तराखंड के स्वयंसेवकों के द्वारा मरणोपरांत सेना मेडल शहीद राइफलमैन मनदीप सिंह रावत की पांचवी पुण्यतिथि के उपलक्ष में विद्यालय परिवार में परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें शहीद मनदीप रावत जी की माताजी श्रीमती सुमा देवी एवं श्री किशोर कुमार लखेडा जी एवं विद्यालय गुरुजनों एवं स्वयंसेवकों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया ...
पुरोला : बाइक रपटने से युवक की मौत

पुरोला : बाइक रपटने से युवक की मौत

उत्तरकाशी
नगर पंचायत के अंतर्गत छाड़ा खड्ड के पास आज सुबह बाइक रपटने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गयीण् जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. खबर की सूचना परिजनों को दे दी गई है. हादसे के बाद से परिजनों का रो–रोकर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार चक्रवर्ती ने जानकारी देते बताया कि आज सुबह डिग्री कॉलेज रोड से मार्केट की तरफ आ रही बाइक संख्या (UK16D7251) छाड़ा खड्ड के पास फिसलन गई. हादसे में विकासखंड मोरी के कुनारा गांव निवासी रोहित (25) पुत्र मेंबर सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक का पंचनामा भर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है....
उत्तराखंड के पहले हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र का शुभारंभ

उत्तराखंड के पहले हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र का शुभारंभ

देहरादून
मुख्यमंत्री ने हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र में स्थापित वृहद संग्रहालय, प्रेक्षागृह, वाह्य व आन्तरिक कलादीर्घा पुस्तकालय एवं नाट्यशाला का किया अवलोकन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नीबूवाला गढ़ी कैन्ट, देहरादून में संस्कृति विभाग द्वारा निर्मित उत्तराखण्ड के प्रथम हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने 4 दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव निनाद का भी शुभारंभ कर हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र में स्थापित वृहद संग्र्रहालय, प्रेक्षागृह, वाह्य व आन्तरिक कलादीर्घा पुस्तकालय एवं नाट्यशाला का अवलोकन किया तथा परम्परागत ढ़ोल वादन कर लोकवाद्यो का सम्मान भी बढ़ाया. असम के लोक कलाकारों द्वारा बिहु नृत्य का प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया गया. फिल्म जगत से जुड़े प्रदेश के फिल्मकारों, छायाकारों एवं गायकों को भी सम्मानित किया उनमें फिल्मकार संतोष रावत, फिल्म छायाकार कमलजीत नेगी,...
पुरोला—मोरी: भेड़ पालकों का जीवन बीमा करने की मांग!

पुरोला—मोरी: भेड़ पालकों का जीवन बीमा करने की मांग!

उत्तरकाशी
नीरज  उत्तराखंडीभेड़ पहाड़ की  आर्थिकी की रीढ़ है लेकिन उचित  प्रोत्साहन न मिलने से भेड़ -बकरी पालन व्यवसाय  दम तोड़ता  नजर आ रहा है. आधुनिक सुख सविधाओं की ओर दौड़ती युवा पीढ़ी पारम्परिक व्यवसाय भेड़ बकरी पालन से विमुख होती जा रही है. जिसकी एक बडी वजह भेड़ पालकों की सरकारी अनदेखी भी शामिल है. उचित सहयोग प्रोत्साहन न मिले से युवा पीढ़ी इस पुश्तैनी  व्यवसाय  से  मुख मोड़ने लगी है. पहाड़ की जवानी रोटी रोजगार की तलाश  में  मैदान  की खाक छान रही है.आज के युवक भेड़ पालन व्यवसाय पर रुचि नहीं ले रहे हैं. जिससे लगातार भेड़-बकरी व्यवसायियों की संख्या में भारी गिरावट आ रही है. उच्च हिमालय की  सुन्दर घाटियों में समुद्रतल से  3566 मीटर (11700 फीट) की ऊंचाई पर भेड़ पालक बेखौफ मौसम की मार झेल कर  भेड़ बकरी व्यवसाय पालन करते है. प्रतिकूल परिस्थितियों में धूप, बारिश, सर्दी  आसमानी  बिजली  के संकट से जूझ...
उत्तराखंड भाषा संस्थान : नौ साहित्यकारों को उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान

उत्तराखंड भाषा संस्थान : नौ साहित्यकारों को उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान

देहरादून
सम्मानित साहित्यकारों को अंगवस्त्र, प्रसस्ति पत्र एवं एक लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में उत्तराखण्ड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित साहित्य गौरव सम्मान समारोह तथा लोक भाषा सम्मेलन में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध साहित्यकार महावीर रवांल्टा समेत 9 साहित्यकारों को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान से सम्मानित किया.इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा जिन साहित्यकारों को प्रतिष्ठित उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया उनमें संतोष कुमार निवारी को चन्द्रकुंवर बर्त्वाल पुरस्कार, अमृता पाण्डे को शैलेश मटियानी पुरस्कार, प्रकाश चन्द्र तिवारी को डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल पुरस्कार, दामोदर जोशी ‘देवांशु’ को भैरव दत्त धूलिया पुरस्कार, राजेन्द्र सिंह बोरा उर्फ त्रिभुवन गिरी को गुमानी पंत पुरस्कार, नरेन्द्र कठैत को भजन सिंह...
राजकीय महाविद्यालयों में शीघ्र होगी प्राचार्यों की तैनातीः डॉ. धन सिंह रावत

राजकीय महाविद्यालयों में शीघ्र होगी प्राचार्यों की तैनातीः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून
देहरादून. सूबे के राजकीय महाविद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित न हो इसके लिये महाविद्यालयों में शत-प्रतिशत प्राचार्यों की तैनाती कर दी जायेगी. इसके साथ ही राजकीय महाविद्यालयों में लम्बे समय से रिक्त चल रहे तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों को भी शीघ्र भरा जायेगा, जिसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये है. विद्यालयी शिक्षा विभाग की तर्ज पर उच्च शिक्षा विभाग का भी विद्या समीक्षा केन्द्र के माध्यम से निरंतर अनुश्रवण व मूल्यांकन किया जायेगा. इसके लिये पृथक से विद्या समीक्षा केन्द्र बनाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं. उच्च शिक्षा मंत्री डा0 धन सिंह रावत ने आज यमुना कालोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली. उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा के अंतर्गत समस्त राजकीय महाविद्यालयों में शैक्षिक कार्य प्रभावित न हो इसके लिये सभी महाविद्यालयों में शीघ्...
पुरोला-मोरी: आषाढ़ी सांस्कृतिक  मेलों का आगाज 

पुरोला-मोरी: आषाढ़ी सांस्कृतिक  मेलों का आगाज 

उत्तरकाशी
नीरज उत्तराखंडी, पुरोलामोरी विकास खंड के गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र में स्थित गांवों में आषाढ़ माह में  आयोजित होने वाले सांस्कृतिक  मेलों का आगाज  हो गया  है.  आषाढ़ माह के मेलों में क्षेत्र के ईष्टदेव सोमेश्वर महादेव प्रत्येक गांव में पहुंचकर रात्रि विश्राम कर रात्रि जागरण करते हैं. ग्रामीण  तांदी,रासौं आदि नृत्य  कर अपनी पौराणिक संस्कृति की छटा बिखेरते  हैं. तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते है.  गोविंद वन्य जीव विहार  क्षेत्र के बड़ासू,अडोर,पंचगाई पट्टी में आषाढ़ माह में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक  मेलोंका आगाज हो गया  है. क्षेत्र के इष्टदेव सोमेश्वर महाराज इस अवसर पर अपने पुजारी,माली,बजीर,स्याणे, क्षेत्र के युवा,युवती, बुजुर्गो के साथ पद यात्रा कर प्रत्येक गांव में रात्रि विश्राम कर ग्रमीणों को क्षेत्र की समृद्धि एव॔ खुशहाली का शुभाशीष देते है. बुधवार को मेले का आगाज सोमे...
कैलाश पर्वत : अब भारत से भी होंगे दर्शन

कैलाश पर्वत : अब भारत से भी होंगे दर्शन

पिथौरागढ़
सीमांत जिले पिथौरागढ़ में लिपुलेख से कैलाश पर्वत के दर्शन संभव है. स्थानीय लोगों ने जब चीन सीमा पर बसे ओल्ड लिपुपास की पहाड़ी से कैलाश पर्वत के दर्शन किये. उसके बाद उन्होंने स्थानीय प्रशासन को इसके बारे में बताया. जिसके बाद जिला प्रशासन इस इलाके में धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं की तलाश में जुट गया है.पिथौरागढ़ राज्य के साथ ही यह पूरे भारत के लिए गौरव की बात है जो भी श्रद्धालु काफी समय से कैलास मानसरोवर यात्रा नहीं होने से मायूस है वे यात्री अब पिथौरागढ़ से ही कैलास दर्शन कर सकते हैं यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है. इससे हमारा सीमांत क्षेत्र पयर्टन के क्षेत्र में आगे बढेगा और जो कैलास मानसरोवर को लेकर पिथौरागढ़ की जो पहचान थी वह दोबारा उसको मिल सकेगी. सरकार और प्रशासन को इस ओर जल्दी से जल्दी ध्यान देना चाहिए ताकि ऐसा रास्ता निकाला जाये कि पिथौरागढ़ से ही कैलास के दर्शन हो सके. पयर्टन विभाग के ...
प्रख्यात साहित्यकार महावीर रवांल्टा को मिलेगा ‘उत्तराखंड साहित्य गौरव’ सम्मान

प्रख्यात साहित्यकार महावीर रवांल्टा को मिलेगा ‘उत्तराखंड साहित्य गौरव’ सम्मान

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: देश के प्रतिष्ठित साहित्यकार महावीर रवांल्टा को उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. यह रवांई और रवांल्टी भाषा के लिए गौरव का पल है. महावीर रवांल्टा को हिन्दी साहित्य के लिए इससे पहले भी कई सम्मान मिल चुके हैं. उनके सम्मानों की सूची भले ही कितनी ही लंबी क्यों ना हो, लेकिन लोकभाषा के लिए मिलने वाला यह सम्मान उनके लिए बहुत मायने रखता है. सम्मान की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की थी. इसके तहत राज्य की भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन करने वाले लोकभाषा साहित्यकारों का चयन किया जाना था. इसके लिए बाकायदा एक समिति का गठन किया गया था. चयन समिति ने रवांल्टी के लिए महावीर रवांल्टा का चयन किया. यह सम्मान 30 जून को सर्व चौक स्थिति आईआडीटी ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देंगे.मुझे बहुत सम्मान मिले हैं, लेकिन अपनी लोकभाषा ...
पुरोला : आसमानी बिजली गिरने से एक युवक की मौत

पुरोला : आसमानी बिजली गिरने से एक युवक की मौत

उत्तरकाशी
पुरोला. तहसील के अंतर्गत रविवार को आसमानी बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गये। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार पुरोला तहसील के ग्राम कंडियाल गांव में खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से अभिषेक (20) पुत्र धीरपाल सिंह की मौत हो गई. जबकि निखिल (17) पुत्र खुशपाल अशोक (14) पुत्र धीरपाल व चंद्र सिंह (58) पुत्र जयपाल सिंह गंभीर घायल हो गए, घायलों को बर्फिया लाला जुवांठा जिला उप चिकित्सालय पुरोला में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया. बताया जा रहा है सभी लोग क्यारियों में धान की रोपाई का काम कर रहे थे, युवक की असमय दर्दनाक मौत से गांव में मातम छा गया है....