उत्तराखंड हलचल

उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट को लेकर दिल्ली में किया गया रोड शो, देश-विदेश से उद्यमी उत्तराखंड में निवेश करने के लिए हैं उत्साहित

उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट को लेकर दिल्ली में किया गया रोड शो, देश-विदेश से उद्यमी उत्तराखंड में निवेश करने के लिए हैं उत्साहित

उत्तराखंड हलचल
नई दिल्ली: दिसंबर में उत्तराखंड में प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट के आयोजन को लेकर दिल्ली में रोड शो का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में एक साल के अंदर 10 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री के इस विजन को साकार करने में हम भी निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विगत माह प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जी 20 देशों के सम्मेलन की मेजबानी द्वारा वैश्विक नेताओं को देश के समृद्ध इतिहास, संस्कृति एवं गतिशील अर्थव्यवस्था से परिचित कराने में मदद मिली। उत्तराखण्ड को भी जी 20 की तीन बैठकें आयोजित करने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके इंग्लैंड भ्रमण के दौरान वहां के पर्यटन मंत्री द्वारा इस सम्मेलन की सफलता बयां की। जी 20 के सफल आयोजन से हमें भी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की प्रेरणा मिली। म...
श्री केदारनाथ धाम में भूमि हस्तांतरण के संबंध में तीर्थ पुरोहितों ने आयुक्त गढ़वाल मंडल से की मुलाकात, आयुक्त ने तीर्थ पुरोहितों को पूर्ण हक दिलाने का दिया आश्वासन

श्री केदारनाथ धाम में भूमि हस्तांतरण के संबंध में तीर्थ पुरोहितों ने आयुक्त गढ़वाल मंडल से की मुलाकात, आयुक्त ने तीर्थ पुरोहितों को पूर्ण हक दिलाने का दिया आश्वासन

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: श्री केदारनाथ धाम को भव्य रूप देने के लिए मास्टर प्लान के तहत निर्माण एवं विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस संबंध में तीर्थ पुरोहितों के एक प्रतिनिधि मंडल ने आयुक्त गढ़वाल मंडल से भेंट कर अपनी समस्याएं रखी। इस दौरान गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने तीर्थ पुरोहितों की समस्याओं को सुनते हुए उचित समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने तीर्थ पुरोहितों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण में पूर्ण सहयोग देने की अपेक्षा की। जनपद भ्रमण पर पहुंचे गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय का जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने जनपद आगमन पर स्वागत किया। इस अवसर पर आयुक्त गढ़वाल मंडल से तीर्थ पुरोहितों का प्रतिनिध मंडल ने जिला कार्यालय में भेंट कर केदारनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहण के संबंध में अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। मौके...
अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) की 86वीं बैठक, ‘स्टेट लेवल बैंकिंग प्लान ऑन गोट फार्मिंग’ पुस्तिका का भी हुआ विमोचन

अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) की 86वीं बैठक, ‘स्टेट लेवल बैंकिंग प्लान ऑन गोट फार्मिंग’ पुस्तिका का भी हुआ विमोचन

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 86वीं बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर उन्होंने नाबार्ड द्वारा प्रकाशित “स्टेट लेवल बैंकिंग प्लान ऑन गोट फार्मिंग” नामक पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि केंद्र एवं राज्य द्वारा चलाई जा रही विभिन्न ऋण संबंधित योजनाओं के अंतर्गत बैंक एवं संबंधित विभाग आपस में समन्वय कर आम जन को तय समय पर ऋण उपलब्ध करवाए। उन्होंने कहा समस्त बैंक लम्बित ऋण आवेदन पत्रों का तय समय पर निस्तारण करें। विभिन्न योजनाओ के अंतर्गत ऋण आवेदन पत्रों के निस्तारण हेतु बैंक, बैंक सखी एवं विभाग का सहयोग प्राप्त करें। उन्होंने कहा ऋण आवेदन के क्षेत्र पर सभी बैंक नो-पेंडेंसी के वर्क कल्चर को अपनाएं। बैंकों द्वारा जिन भी ऋण आवेदन पत्रों को ...
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सीम धामी ने की मुलाकात, राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सीम धामी ने की मुलाकात, राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

उत्तराखंड हलचल
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री उत्तराखंड में दिसंबर माह में आयोजित हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मेलन, जोशीमठ आपदा सहित राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट तथा नवंबर में आपदा प्रबंधन पर आयोजित होने वाले छठे वैश्विक सम्मेलन में शामिल होने का अनुरोध भी किया।  ...
उत्तराखंड : संजीव सुंद्रियाल ने संभाला आकाशवाणी और DD NEWS समाचार प्रमुख का पदभार

उत्तराखंड : संजीव सुंद्रियाल ने संभाला आकाशवाणी और DD NEWS समाचार प्रमुख का पदभार

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी संजीव सुन्द्रियाल ने क्षेत्रीय समाचार एकांश, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन देहरादून में बतौर समाचार प्रमुख पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वे आकाशवाणी, शिमला में बतौर राज्य संवादादाता व संपादक के तौर पर कार्यरत थे। संजीव सुन्द्रियाल ने बताया कि वे उत्तराखण्ड समाचारों की विश्वसनीयता और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। गौरतलब है कि पिछले लगभग एक साल से आकाशवाणी और दूरदर्शन समाचार में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से नियमित तौर पर किसी अधिकारी की तैनाती नहीं की गई थी। ऐसे में अब नियमित अधिकारी की तैनाती होने से क्षेत्रीय समाचारों की गुणवत्ता में सुधार हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में संजीव सुन्द्रियाल ने आकाशवाणी केंद्र, देहरादून से कुमाऊनी और गढवाली समाचार बुलिटेन का प्रसारण और दोपहर में 10 मि...
खुलेंगे रोजगार के द्वार: 9th से 12th तक के स्टूडेंट्स को दिया जाएगा खास प्रशिक्षण

खुलेंगे रोजगार के द्वार: 9th से 12th तक के स्टूडेंट्स को दिया जाएगा खास प्रशिक्षण

देहरादून
विद्यार्थियों को पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में दिया जाएगा प्रशिक्षण। समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड और स्विस एजुकेशन ग्रुप के मध्य किया गया एम.ओ.यू। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में किया गया समझौता ज्ञापन। राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा बंशीधर तिवारी एवं स्विस एजुकेशन ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हिराज आर्टिनियन ने किये समझौते पर हस्ताक्षर। पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी में बेहतर प्रशिक्षण से राज्य में बढ़ेगें रोजगार के अवसर -मुख्यमंत्री। मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन पर तेजी से किये जा रहे हैं कार्य।देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में गुरूवार को सचिवालय में समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड और स्विस एजुकेशन ग्रुप, स्विटजरलैंण्ड के मध्य समझौता ज्ञापन किया गया। उत्तराखण्ड में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पर्यटन और हॉस्पिट...
द्रौपदी का डांडा-2 में दफन हो गई थी जिंदगी, एक साल बाद मिला पर्वतारोही का शव

द्रौपदी का डांडा-2 में दफन हो गई थी जिंदगी, एक साल बाद मिला पर्वतारोही का शव

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: पिपछले साल 4 अक्टबूर को एक ऐसा भीषण हादसा हुआ था, जिसमें पलक झपकते ही 27 पर्वतारोहियों की जान चली गई थी। उस हादसे में दो पर्वतारोही लापता थे। उन्हीं लापता पर्वतारोहियों में से एक का शव आज बर्फ के नीचे दबा मिला। जबकि, एक अब भी लापता है। द्रौपदी का डांडा-2 में हुआ ये भीषण हिमस्खलन हादसा नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) के इतिहास का सबसे बुरा हादसा है। इस हादसे ने निम को कभी ना भूलने वाला दिया। निम के 34 प्रशिक्षुओं का दल द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गया था जिसमें कुल 27 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, दो लोग उत्तराखंड से नौसेना में नाविक विनय पंवार व हिमाचल निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक वशिष्ट लापता चल रहे थे। एक शव मिला है, लेकिन अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे में एवरेस्ट विजेता उत्तरकाशी की ब...
हरिद्वार: राइस मिल में मिला सरकारी चावल का जखीरा, कालाबाजारी का खुलासा!

हरिद्वार: राइस मिल में मिला सरकारी चावल का जखीरा, कालाबाजारी का खुलासा!

उत्तराखंड हलचल
हरिद्वार: उत्तराखंड में राशन कालाबाजारी कोई नई बात नहीं है। इस तरह के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। इस बार राशन की कालाबाजारी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। हरिद्वार में सरकारी राशन की कालाबाजारी का आलम यह है कि यहां प्राइवेट राइस मिल में सरकारी राशन के कई बोरियां बरामद की गई है। राइस मिल में सरकारी राशन के कालाबाजारी की चर्चाएं काफी दिनों से थी। लेकिन, किसी ने भी कार्रवाई की जहमत नहीं उठाई। इसकी सूचना जब एसडीएम अजयवीर सिंह ने लगी तो वो टीम के साथ राइस मिल में पहुंच गए। छापेमारी के दौरान मिल के गोदाम से भारी मात्रा में सरकारी चावल बरामद हुआ। एसडीएम ने बताया कि बहादराबाद स्थित प्रेम राइस में कालाबाजारी की सूचना मिली थी। जिसके बाद कार्रवाई की गई है। उक्त गोदाम को सीज कर दिया गया है। साथ थी संबंधित आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए ग...
हादसा : स्टूडेंट्स को अपनी कार से स्कूल ला रहे थे टीचर, 7 लोग घायल

हादसा : स्टूडेंट्स को अपनी कार से स्कूल ला रहे थे टीचर, 7 लोग घायल

अल्‍मोड़ा
अल्मोड़ा : अल्मोड़ा जिले के टाटिक के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में 7 लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए बेस अस्पताल लाया गया है। इसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकरी के अनुसार घायलों में कार चला रहे शिक्षक और उसमें सवार स्कूल के बच्चे घायल हो गए। पुलिस को सूचना मिली की आज सुबह टाटिक रोड अल्मोड़ा के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है। जिसमें स्कूल के बच्चे सवार है। मौके पर पहुंची टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को खाई से निकालकर सकुशल रेस्क्यू करते हुए उपचार के लिए एम्बुलेंस व प्राईवेट वाहनों से बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा पहुचाया गया। घायलों का उपचार चल रहा है। जिसमें गंभीर रुप से घायल 1 बच्चे को ICU में भर्ती किया गया है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैथानी के अध्यापक प्रकाश चंद जोशी अपनी निजी कार से स्कूल के 7 बच्चों पीयूष...
श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के विरुद्ध साजिश और झूठे आरोप लगाना निंदनीय: प्रेमचंद अग्रवाल

श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के विरुद्ध साजिश और झूठे आरोप लगाना निंदनीय: प्रेमचंद अग्रवाल

देहरादून
देहरादून: कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका.उन्होंने श्री गुरु रामराय दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। केबिनेट मंत्री डा. प्रेम चंद अग्रवाल ने कनखल हरिद्वार में श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज पर लगे झूठे आरोपों की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि साजिशकर्ताओं का जल्द परदाफार्श होगा और उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। बुधवार को केबिनेट मंत्री डा. प्रेम चंद अग्रवाल का काफिला श्री दरबार साहिब पहुंचा. श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया किया गया। केबिनेट मंत्री अग्रवाल ने कहा कि हरिद्वार में एक व्यक्ति द्वारा श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज पर जो आरोप लगाए हैं, वह निराधार हैं। श्री महाराज जी का व्यक्तित्व साधारण और सदैव दूसरों की...