उत्तराखंड हलचल

उत्तराखंड में होम बार का पहला लाइसेंस जारी!

उत्तराखंड में होम बार का पहला लाइसेंस जारी!

देहरादून
देहरादून: एक तरफ सरकार ड्रग्स फ्री देवभूमि की बात कर रही है तो दूसरी ओर शराब को बढ़ावा दे रही है। शराब भी नशा ही है और इस नशे में लोगोंा की पीढ़ियां तक बर्बाद हो गई। बावजूद सरकार मुनाफा कमाने के चक्कर में अपने ही नागरिरकों को नशे की गर्त में धकलने का काम कर रही है। सवाल यह है कि जब ड्रग्स फ्री देवभूमि की बात हो सकती तो फिर शराब मुक्त देवभूमि क्यों नहीं हो सकती? प्रदेश में घरेलू बार लाइसेंस जारी किया गया है। इस बार की शराब नीति में व्यवस्था की गई थी। घर के लिए बार लाइसेंस लेने के लिए संबंधित को 12 हजार रुपए लाइसेंस फीस देनी होगी। हर वर्ष लाइसेंस का नवीनीकरण कराना होगा। राज्य सरकार ने ‘होम मिनी बार लाइसेंस नीति’ को मंजूरी दे दी है। कुछ शर्तों के साथ इच्छुक लोगों को होम बार लाइसेंस मिलेगा। जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान ने बताया कि अभी तक एक लाइसेंस के लिए आवेदन आया था। इसे जारी कर दिया गया ...
त्यौहारों से पहले मिलावटखोरों के खिलाफ शुरू होगा विशेष अभियान

त्यौहारों से पहले मिलावटखोरों के खिलाफ शुरू होगा विशेष अभियान

उत्तराखंड हलचल
आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ आर राजेश कुमार ने जारी किए कड़े निर्देश देहरादून: आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड डा. आर. राजेश कुमार के मार्गदर्शन में आगामी त्योहारी सीजन नवरात्र, दीपावली आदि के दौरान आम जनमानस द्वारा प्रमुखतय् प्रयोग में लाये जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने व इनमें मिलावट की संभावना के दृष्टिगत पूर्व से ही विभागीय कार्ययोजना तैयार की जा रही है, जिसमें सर्विलांस नमूना संग्रहण, विधिक नमूनों का संग्रहण व त्वरित जांच, खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण आदि घटक प्रमुख रूप से शामिल किये गये हैं। साथ ही मोबाईल फूड टेस्टिंग के माध्यम से खाद्य पदार्थों की त्वरित जांच व उपभोक्ताओं को घरेलु तरीकों से मिलावट की जांच के संबध में जागरूक भी किया जायेगा। एफ0एस0एस0ए0आई0 भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य हेतु वर्ष 2023-24 वर्ष 2024-25 तैयार क...
नौकरी : 323 पदों पर निकली भर्ती, ना फॉर्म भरने की झंझट, ना एग्जाम देने की टेंशन, इंटरव्यू से होगा सलेक्शन

नौकरी : 323 पदों पर निकली भर्ती, ना फॉर्म भरने की झंझट, ना एग्जाम देने की टेंशन, इंटरव्यू से होगा सलेक्शन

उत्तराखंड हलचल
अगर आपको भी नौकरी तलाश है तो एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIATSL) में  कई पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए सलेक्शन सीधे इंटरव्यू के जरिए होगा। जूनियर ऑफिसर, रैंप सर्विस एक्जीक्यूटिव, यूटिलिटी एजेंट-रैंप ड्राइवर,अपरेंटिस और हैंडीमैन/हैंडीवुमन जैसी विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के बारे में जानकारी कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया वॉक इन इंटरव्यू के जरिए 17 से 19 अक्तूबर तक चलेगी। रिक्तियों का विवरण एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में एक निश्चित अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर 323 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये भर्तियां कोचीन में कालीकट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, केरल के लिए हैं। पदों का विवरणजूनियर ऑफिसर-तकनीकी – 05 पद। रैंप सर्विस एक्जीक्यूटिव, यूटिलिटी एजेंट और रैंप ड्राइवर – 39 पद। अप्रेंटिस/हैंडीवु...
उत्तराखंड में आगनबाड़ी के लिए नए भवनों की मिली स्वीकृति, जानिए किस जनपद में कितने भवन हुए स्वीकृत..

उत्तराखंड में आगनबाड़ी के लिए नए भवनों की मिली स्वीकृति, जानिए किस जनपद में कितने भवन हुए स्वीकृत..

उत्तराखंड हलचल
 देहरादून।  प्रदेश के लिए बड़ी खुशखबरी की बात है कि राज्य में नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है जिसके तहत 3940 भवनों का जल्द निर्माण किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में जो नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की स्वीकृति मिली है इनके लिए धनराशि भी प्राप्त हो चुकी है जिनका जल्द निर्माण करते हुए इन्हें जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री व  मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में राज्य सरकार के लिए कई सौगाते मिल रही हैं। कहा कि हमारे आंगनबाड़ी भवन जो वर्तमान में संचालित हैं लेकिन नए केंद्रों की जरूरत भी पड़ रही थी जिसके क्रम में विभाग द्वारा नए केंद्रों के निर्माण के लिए पत्राचार किया गया था। आज हमे नए कुल 3940 केंद्रों के निर्माण की स्वीकृति के साथ ही इ...
इन्वेस्टर्स समिट से पहले सिडकुल में सीएम धामी की बड़ी कार्रवाई, दो अधिकारियों के निलंबन का आदेश जारी

इन्वेस्टर्स समिट से पहले सिडकुल में सीएम धामी की बड़ी कार्रवाई, दो अधिकारियों के निलंबन का आदेश जारी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास निगम उत्तराखण्ड लि0 (SIDCUL)  के प्रबन्ध निदेशक रोहित मीणा द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त होने पर और उद्यमियों से असहयोगात्मक रुख़ के कारण सिडकुल के दो अधिकारियों के निलंबन का आदेश जारी किया गया है। इनमे परविन्दर सिंह, लेखाकार सिडकुल और कमल किशोर कफल्टिया, जन सम्पर्क अधिकारी/प्रभारी क्षेत्रीय प्रबन्धक, सिडकुल काशीपुर हैं। इसके साथ ही सिडकुल के वित्त नियंत्रक मनीष उप्रेती को भी तत्काल प्रभाव से वित्त नियंत्रक सिडकुल के पद से हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जहां राज्य सरकार निवेश सम्मेलन की तैयारी कर रही हैं, वहाँ इस तरह की कार्यप्रणाली को क़तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।...
सीएम धामी ने UKSSSC के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

सीएम धामी ने UKSSSC के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में परिवहन विभाग के अन्तर्गत कनिष्ठ सहायक के पद पर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, आपके परिश्रम और ईश्वर की कृपा से सेवा के क्षेत्र में कार्य करने का जो अवसर मिल रहा है, अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करें। कार्य क्षेत्र में नये जीवन की शुरूआत आत्म अनुशासन और नियमित दिनचर्या के साथ करें। जन सेवा करने का जो अवसर मिला है, इसमें अपनी सामर्थ्य का पूरा उपयोग कर करें। सचिव परिवहन अरविन्द सिंह ह्यांकी ने कहा कि, परिवहन विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत विगत 02 वर्षों में 01 सम्भागीय निरीक्षक और 59 परिवहन आरक्षियों को सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति प्रदान की गई। कनिष्ठ सहायक के...
उत्तराखंड : केंद्रीय विद्यालयों को जमीन पर अड़ंगा, प्राइवेट स्कूलों को पहाड़ चढ़ाने की तैयारी!

उत्तराखंड : केंद्रीय विद्यालयों को जमीन पर अड़ंगा, प्राइवेट स्कूलों को पहाड़ चढ़ाने की तैयारी!

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: सरकार के अधिकारी नहीं चाहते कि आपका बच्चा केंद्रीय विद्यालय में सस्ती और अच्छी शिक्षा हासिल करे। इससे पहले कि आप किसी नजीते पर पहुंचें। पहले आपको मसला समझा देते हैं। हुआ यूं कि केंद्रीय विद्यालय संगठन यानी केवी ने सरकार से एक रुपये की दर से 99 साल के पट्टे पर या मुफ्त फिर जमीन उपलब्ध कराने की मांग की थी। नहीं मिल रही जमीन  इतना ही नहीं केंद्रीय विद्यालय बन जाने तक स्थायी भवन बनने तक 15 कमरों के अस्थायी भवन की व्यवस्था कराने की भी मांग की गई थी। लेकिन, राज्य के कई जिलों में सरकारी अधिकारियों को जमीन ही नहीं मिल रही है और ना भवन मिल रहे हैं। ऐसा नहीं है कि सरकार के पास जमीन नहीं है। स्कूल के लिए तो जमीन मिल ही सकती है। लेकिन, जिस तरह से प्रस्ताव ही तैयार नहीं किए गए। उससे एक बात साफ है कि या तो सरकार नहीं चाहती या सरकार के अधिकारी सरकार आदेश नहीं मानते। लगातार घट रही बच्चों की स...
SC, ST और OBC के लिए बड़ी खबर, अब इन नौकरियों में भी मिलेगा आरक्षण!

SC, ST और OBC के लिए बड़ी खबर, अब इन नौकरियों में भी मिलेगा आरक्षण!

उत्तराखंड हलचल
हाल ही में बिहार में हुई जातीय गणना का साइड इफेक्ट नजर आने लगा है। केंद्र सरकार ने कोर्ट में एक रिट याचिका के जवाब में कुछ ऐसी बातें कही हैं, जिससे कॉट्रैक्ट वाली नौकरियों में भी आरक्षण का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि इसको लेकर जल्द ही सरकार आधिकारिक फैसला भी ले सकती है। ऐसे में आरक्षण कोे लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देने के लिए मोदी सरकार ने यह दांव चला है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सत्तारूढ़ पार्टी BJP ने बड़ा दांव खेला है। अब सरकारी मंत्रालयों और विभागों में कॉन्ट्रैक्ट नौकरियों में भी अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को आरक्षण दिया जाएगा। यह फैसला जातीय जनगणना कराने की हो रही मांग के बीच आया है। रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार ने आरक्षण की मांग करने वाली एक रिट याचिका का जवाब देते हुए सुप्रीम कोर्ट में कहा कि सरकारी विभागों में ...
दर्दनाक हादसा : टेम्पो ट्रैवलर ने बाईक सवारों को कुचला, 2 पुलिस जवानों समेत 3 की मौत

दर्दनाक हादसा : टेम्पो ट्रैवलर ने बाईक सवारों को कुचला, 2 पुलिस जवानों समेत 3 की मौत

उत्तराखंड हलचल
चमोली: सड़क हादसों में हर दिन किसी ना किसी की जान जाती है। ऐसा ही एक और हादसा चमोली जिले के बिरही में हुआ है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में दो पुलिस जवानों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बदरीनाथ हाईवे पर बिरही में एक टेम्पो ट्रैवलर और एक बाइक की भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। बाइक पीपलकोटी से चमोली की और आ रही थी। बाइक टेम्पो ट्रैवलर को ओवरटेक कर रही थी। इस दौरान हादसा हुआ। हादसे में मृतक दो बाइक सवार पुलिसकर्मी हैं और एक स्थानीय युवक है। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों टेम्पो के नीचे कुचल गए और स्थानीय युवक चमोली निवासी दीपक कुमार पुत्र शिवनाथ व दो पुलिस के जवान सचिन व जयबीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया गया है। चमोली सीओ प्रमोद शाह ने बताया कि तीन...
सीएम धामी की उपस्थिति में समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड और स्विस एजुकेशन ग्रुप के बीच हुआ MOU, विद्यार्थियों को मिलेगा पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में प्रशिक्षण

सीएम धामी की उपस्थिति में समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड और स्विस एजुकेशन ग्रुप के बीच हुआ MOU, विद्यार्थियों को मिलेगा पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में प्रशिक्षण

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में किया गया समझौता ज्ञापन। राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा श्री बंशीधर तिवारी एवं स्विस एजुकेशन ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हिराज आर्टिनियन ने किये समझौते पर हस्ताक्षर। पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी में बेहतर प्रशिक्षण से राज्य में बढ़ेगें रोजगार के अवसर -मुख्यमंत्री। मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन पर तेजी से किये जा रहे हैं कार्य।देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में गुरूवार को सचिवालय में समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड और स्विस एजुकेशन ग्रुप, स्विटजरलैंण्ड के मध्य समझौता ज्ञापन किया गया। उत्तराखण्ड में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान के लिए राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा बंशीधर तिवारी एवं स्विस एजुकेशन ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हिराज आर्टिनियन ने समझौता ज...