उत्तराखंड हलचल

दशहरा महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी, कहा – विजयदशमी का पर्व हमारे सामाजिक मूल्यों का है प्रतिबिंब

दशहरा महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी, कहा – विजयदशमी का पर्व हमारे सामाजिक मूल्यों का है प्रतिबिंब

देहरादून
 युगों-युगों से भगवान राम, भगवान कृष्ण की गाथाएं हमारे सामाजिक परिवेश में प्रेरणा एवं जागृति का रही है स्रोत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति का हुआ पुनर्जागरण मुख्यमंत्री ने 2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रग फ्री देवभूमि बनाने का संकल्प लेने का किया आह्वानदेहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को परेड ग्राउण्ड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर भगवान श्री राम एवं हनुमान जी की पूजा अर्चना के तत्पश्चात् रावण, मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्षों से हम रावण का दहन करते आ रहे है। रावण अधर्म एवं बुराई का प्रतीक था, इसलिये...
सरकारी नौकरी : SSB-GD कॉन्स्टेबल के लिए जल्द करें आवेदन, अगले महीने SSC निकलेगा भर्ती

सरकारी नौकरी : SSB-GD कॉन्स्टेबल के लिए जल्द करें आवेदन, अगले महीने SSC निकलेगा भर्ती

उत्तराखंड हलचल
सरकारी नौकरी : GD कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौक़ा है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने सामान्य केंद्रीय सेवाओं में ग्रुप सी के पदों के अंतर्गत कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी (GD) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। SSB की और से जारी विज्ञापन के मुताबिक GD कॉन्स्टेबल के 272 पदों पर भर्ती की जानी है। यह भर्ती खेल कोटे के माध्यम से की जा रही है।SSB की ओर से जारी स्पोर्ट्स कोटा कॉन्स्टेबल (GD) भर्ती अधिसूचना के माध्यम से विज्ञापित विभिन्न खेलों के लिए निकाली गई रिक्तियों पर आवेदन के इच्छुक युवा आधिकारिक भर्ती पोर्टल applyssb.com पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि 21 नवंबर तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते है...
उत्तराखंड : अभिजीत मुहूर्त मकर लग्न पर इस दिन बंद होंगे यमुनोत्री धाम कपाट

उत्तराखंड : अभिजीत मुहूर्त मकर लग्न पर इस दिन बंद होंगे यमुनोत्री धाम कपाट

उत्तराखंड हलचल
 खरसाली : यमुनोत्री धाम के कपाट बंद किए जाने का मुहूर्त निकाला लिया गया है. यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को भैया दूज के पावन पर्व पर 11 बजकर 57 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त मकर लग्न पर छः माह के लिए बंद कर दिए जाएंगे. जिसके बाद मां यमुना अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी.यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे. जिसके बाद मां यमुनोत्री शीतकालीन प्रवास खरशाली गांव में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी. साथ में मां यमुना के भाई शनिदेव सोमेश्वर देवता की डोली भी खरशाली गांव के लिए रवाना होगी.   12 बजकर 13 मिनट से राहु काल शुरू होने के कारण, इससे पहले मां यमुना की डोली शीतकालीन प्रवास खरशाली गांव में स्थित मंदिर के लिए रवाना होगी. बैठक में पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, यमुनोत्री मंदिर समिति सचिव सुरेश उनियाल, रामस...
सीएम धामी ने नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों से लिया फीडबैक, पर्यटकों को खुद पिलाई चाय, बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

सीएम धामी ने नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों से लिया फीडबैक, पर्यटकों को खुद पिलाई चाय, बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

उत्तराखंड हलचल
नैनीताल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सादगी के साथ अपने चित परिचित अंदाज में मंगलवार को नैनीताल की ठंडी सड़क समेत आसपास के क्षेत्र के भ्रमण पर निकल गए। इस दौरान मुख्यमंत्री डी एस ए खेल मैदान पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों के साथ कुछ देर क्रिकेट खेला। क्रिकेट प्रेमियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नैनीताल खेल मैदान की स्थिति को दुरुस्त करने और नैनीताल में खेल सुविधाओं को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जिस पर हामी भरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा उनके पास खेलों की स्थिति को सुधारने के लिए प्रस्ताव आया है जिस पर अमल किया जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री नैनी झील किनारे पहुंचे जहां उन्होंने चाय की चुस्कियां का आनंद लेते हुए स्थानीय लोगों से बातचीत करी और नैनीताल के हालातों पर चर्चा की। साथ ही सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा करते हुए नैनीताल के लिए बेहतर काम किए जाने का सुझाव मां...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी की शुभकामनाएं, कहा – भगवान श्रीराम का जीवन हमें आदर्श जीवन जीने की देता है प्रेरणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी की शुभकामनाएं, कहा – भगवान श्रीराम का जीवन हमें आदर्श जीवन जीने की देता है प्रेरणा

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर कार्य करें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण के लिए समर्पित थे। उनका जीवन हमें सद्मार्ग पर चलने एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी शक्ति उपासना का उत्सव भी है। सम्पूर्ण भारत में यह पर्व परंपरागत श्रद्धा भाव एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने क...
वेबसीरीज ‘काफल’ की टीम को सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं; कहा – फीचर फिल्म, वेबसीरीज, टीवी सीरीयल आदि के निर्माण के लिए उत्तराखण्ड बनेगा हब

वेबसीरीज ‘काफल’ की टीम को सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं; कहा – फीचर फिल्म, वेबसीरीज, टीवी सीरीयल आदि के निर्माण के लिए उत्तराखण्ड बनेगा हब

उत्तराखंड हलचल
 उत्तराखण्ड को फिल्म, पर्यटन के क्षेत्र मे अनुकूल राज्य बनाना और राज्य मे फिल्म उद्योग के माध्यम से अधिकाधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न कराना यही सरकार की प्राथमिकतामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बलरामपुर हाउस नैनीताल में हिमश्री फिल्म और डिज्नी+हॉटस्टार के संयुक्त तत्वाधान में बन रही वेबसीरीज ‘काफल’ की टीम को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है कि काफल के सम्पूर्ण पौष्टिक गुणों को समेटते हुए उत्तराखंड की वास्तविकता को काफल वेबसीरिज में दर्शाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिनेमा समाज का दर्पण होता हैं जो उस क्षेत्र विशेष की समस्त गतिविधियों को फिल्म के जरिए आम जन के सम्मुख रखता है। उत्तराखंड अपनी नैसर्गिक सुंदरता, हिमालय पर्वत एवं नदियों से आच्छादित है उसी तरह यह वेबसीरीज अपने नाम के समान पहाड़ की भौगोलिक, सामाजिक, आधुनिक औ...
नानकमत्ता में सीएम धामी ने श्री श्री मां दुर्गा मंदिर का किया लोकार्पण,  मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा नानकमत्ता क्षेत्र के विकास हेतु मिनी मास्टर प्लान बनाने की भी घोषणा

नानकमत्ता में सीएम धामी ने श्री श्री मां दुर्गा मंदिर का किया लोकार्पण,  मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा नानकमत्ता क्षेत्र के विकास हेतु मिनी मास्टर प्लान बनाने की भी घोषणा

उत्तराखंड हलचल
 मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्र/विजय दशमी/भैया दूज, गोवर्धन पूजा/राम नवमी की दी बधाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बंगाली कॉलोनी, नानकमत्ता पहुंचकर श्री श्री मां दुर्गा मंदिर का लोकार्पण किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर के सौंदर्यीकरण, नानकमत्ता क्षेत्र के विकास हेतु मिनी मास्टर प्लान बनाने की भी घोषणा की। मन्दिर परिसर पहुँचने पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्मृति स्वरूप दुर्गा माता की प्रतिमा भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने सभी को भक्ति और शक्ति के प्रतीक दुर्गा महोत्सव, शारदीय नवरात्र, विजयादशमी, भैया दूज, गोवर्धन पूजा, रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। धामी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि आज उन्हें मां दुर्गा के इस भव्य मंदिर का उद्घाटन कर प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली की कामना करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने बंगाली समाज का हृदय की ...
सीएम धामी ने किया विधि-विधान से कन्या-पूजन; हवन कर की प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना

सीएम धामी ने किया विधि-विधान से कन्या-पूजन; हवन कर की प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर वैष्णवी शक्ति माँ महामाया जगत जननी आदिशक्ति भगवती की उपासना को समर्पित नवरात्रि के पावन पर्व का उद्यापन कर हवन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से कन्या-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने आद्याशक्ति, परब्रह्म स्वरूपा देवी माँ से राज्य की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की है। ...
1 ‘मोमो’ के लिए ‘महायुद्ध’, चले ईंट-पत्थर, फोर्स साथ APC और DCP लॉ एंड ऑर्डर को संभालना पड़ा मोर्चा

1 ‘मोमो’ के लिए ‘महायुद्ध’, चले ईंट-पत्थर, फोर्स साथ APC और DCP लॉ एंड ऑर्डर को संभालना पड़ा मोर्चा

उत्तराखंड हलचल
आपने बड़े-बड़े झगड़ों के बारे में सुना होगा। लोग किसी न किसी वजह से अक्सर झगड़ा करते ही रहते है। इन झगड़ों की वजहें भी उतनी ही बड़ी होती हैं। लेकिन, यूपी के वाराणसी में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसके बारे में सुनकर आपका सिर चकराने लगेगा कि क्या कोई इतनी छोटी बात के लिए भी झगड़ा कर सकता है? झगड़ा भी कोई छोटा-मोटा नहीं। ऐसा झगड़ा, जिसमें दो गुट बन गए। दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। मार-पीट हुई। आधे घंटे के इस युद्ध में लोग घायल हो गए। यह घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया इलाके की है। यहां संडे को महज एक मोमो के लिए झगड़ा हो गया। अब आप सोच रहे होंगे कि वो मोमो कोई आम मोमो तो नहीं रहा होगा। लेकिन, आप गलत सोच रहे हैं। वह भी उसी मोमो की तरह था, जिसे आप रोज खाते हैं। एक मोमो के दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। कई चोटिल हो गए। मोमो बेचने...
दीवार तोड़ी, शराब की दुकान में घुसे, जाम छलकाए, फिर पैसा और महंगी दारू लेकर फरार

दीवार तोड़ी, शराब की दुकान में घुसे, जाम छलकाए, फिर पैसा और महंगी दारू लेकर फरार

उत्तराखंड हलचल
रामनगर: घरों, दुकानों या अन्य संस्थानों में चोरी की कई घटनाओं के बारे में आपने सुना ही होगा। रोज ही इस तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन, शराब की दुकान में चोरी की घटनाएं आपने कम ही देखी और सुनी होंगी। नैनीताल जिले के रामनगर में चोरों ने पहले शराब की दुकान की दीवार तोड़कर बड़ी चोारी को अंजाम दिया है। यह आम चोरियों से कुछ अलग है। इस मामले में चोरों ने पहले दुकान की दीवार तोड़ी। दुकान में घुसने के बाद दुकान में ही बैठकर जाम छलकाए। खूब मौज-मस्ती करने के बाद चोर दुकान से महंगी शराब और नकदी लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी घटना हो गई और पुलिस को कानों-कान खबर तक नहीं लगी। इससे पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। रामनगर के शहीद भगत सिंह चौक भवानीगंज इलाके में स्थित अंग्रेजी और देशी शराब की दुकान है। सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह है कि इन्हीं दो दुकानों में चोरों ने एक महीने के भीतर ...