
देहरादून में डेंगू से अब तक 13 लोगों की मौत!
देहरादून: डेंगू कहर बरपा रहा है. हर दिन नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. अस्पतालों में डेंगू मरीजों की लाइन लग रही है. कई लोग अस्पताल के बजाय घरों पर भी इलाज करा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार आज पूरे प्रदेश में 62 नए डेंगू के केस मिले हैं. जिसमें से 29 डेंगू के केस राजधानी में पाए गए हैं. देहरादून में अब तक डेंगू से 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 640 लोग बुखार से तप रहे हैं. अब रायपुर क्षेत्र डेंगू का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बन गया है. यहां करीब पांच सौ मरीज मिले है.
कोटद्वार के राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती दो डेंगू मरीजों की शनिवार को मौत हो गई. इनमें एक युवक की टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी, जबकि दूसरे में डेंगू के लक्षण थे. अचानक दोनों की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली है. अब तक 640 मरीज सिर्फ देहरादून से सामने आए हैं. बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रा...









