
राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ पर चर्चा
देहरादून. आज केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और जवाहर नवोदय विद्यालय के साथ मिलकर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के 3 साल पूरे होने पर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और समावेशन पर नई शिक्षा नीति के दृष्टिकोण से विस्तार पूर्वक चर्चा की.
इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. सुकृति रैवानी ने केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत उठाए गए कदमों और नवाचार पर पत्रकारों को जानकारी प्रदान की, साथ ही 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रत्येक विद्यार्थी के सर्वागीण विकास और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने वाले केंद्रीय विद्यालय संगठन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की, साथ ही केंद्रीय विद्यालय संगठन की विभिन्न रचनात्मक परियोजनाएं, जैसे जादुई पिटारा, बाल वाटिका संचालन, आधारभूत संख्यात्मक एवं भाषाई विकास, शिक्षा के रंग ...









