देहरादून

कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर: धामी

कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर: धामी

देहरादून
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी छात्राओं को स्मार्टफोन देकर किया सम्मानित, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर दिया जोरहिमांतर वेब डेस्कदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कन्या पूजन की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब बेटियों को सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें। बेटियां केवल परिवार की खुशियों का आधार नहीं, बल्कि समाज की शक्ति और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। मुख्यमंत्री रविवार को देहरादून स्थित आईआरटीडी प्रेक्षागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम’ को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 149 मेधावी छात्राओं को स्मार्टफोन प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय बालिका...
एकलव्य विद्यालय: ₹45.76 करोड़ की परियोजना, फिर भी अधूरा भवन! चार साल में कहां पहुंचा निर्माण?

एकलव्य विद्यालय: ₹45.76 करोड़ की परियोजना, फिर भी अधूरा भवन! चार साल में कहां पहुंचा निर्माण?

देहरादून
  मेहरावना एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के निर्माण पर उठे गंभीर सवाल; ₹42 करोड़ खर्च और महज 40 प्रतिशत काम होने का दावा, अभिभावक संघ अध्यक्ष शूरवीर डोभाल ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से की उच्चस्तरीय जांच की मांगनीरत उत्तराखंडी/हिमांतर वेब डेस्क, चकराता/देहरादूनजनजातीय बच्चों को बेहतर शिक्षा और आधुनिक आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई मेहरावना स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की निर्माण परियोजना सवालों के घेरे में है। लगभग ₹45.76 करोड़ की अनुमानित निविदा लागत वाली इस परियोजना का भवन चार साल बाद भी अधूरा होने का आरोप है। निर्माण की धीमी गति, सरकारी धन के उपयोग और कार्य की गुणवत्ता को लेकर अभिभावक संघ ने गंभीर सवाल उठाए हैं। विद्यालय अभिभावक संघ के अध्यक्ष शूरवीर डोभाल ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री को पत्र भेजकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और ...
332 नव नियुक्त कार्मिकों को मिले नियुक्ति पत्र, CM धामी बोले- सेवाभाव से निभाएं जिम्मेदारी

332 नव नियुक्त कार्मिकों को मिले नियुक्ति पत्र, CM धामी बोले- सेवाभाव से निभाएं जिम्मेदारी

देहरादून
 हिमांतर वेब डेस्क, देहरादूनदेहरादून, 05 अक्टूबर 2026। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयुष विभाग और कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें आयुष विभाग के 271 और ईएसआई योजना के तहत 61 एलोपैथिक फार्मेसी अधिकारी शामिल हैं।नव नियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्मिकों से सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष और ईएसआई से जुड़े कार्मिकों का काम सीधे लोगों के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ा है। दूर-दराज से सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचने वाले लोग व्यवस्था से उम्...
हेमा नेगी करासी को मिला ‘Amazing India Award’, उत्तराखंड की लोक संस्कृति का बढ़ाया मान

हेमा नेगी करासी को मिला ‘Amazing India Award’, उत्तराखंड की लोक संस्कृति का बढ़ाया मान

देहरादून
 हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनउत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक संगीत को देश-दुनिया में पहचान दिलाने वाली प्रसिद्ध लोक गायिका एवं जागर सम्राज्ञी हेमा नेगी करासी को प्रतिष्ठित ‘अडानी प्रेजेंट्स अमेजिंग इंडिया अवार्ड’ (Adani Presents Amazing India Award) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनकी दीर्घकालीन कला साधना और उत्तराखंड की लोक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हेमा नेगी करासी ने अपनी मधुर आवाज और लोकगीतों के माध्यम से न केवल देश-विदेश में उत्तराखंड की संस्कृति का परचम लहराया है, बल्कि युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के लिए भी निरंतर कार्य किया है। इससे पहले भी उन्हें उनकी कलात्मक सेवाओं के लिए ‘तीलू रौतेली पुरस्कार’ और ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार’ जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया...
समता के 40वें स्थापना दिवस पर नीरज उत्तराखंडी को ‘शिक्षक सारथी सम्मान’

समता के 40वें स्थापना दिवस पर नीरज उत्तराखंडी को ‘शिक्षक सारथी सम्मान’

देहरादून
  शिक्षक से पत्रकारिता तक के सफर में समता ने दी दिशा, नीरज बोले- अपनी माटी में सम्मान मिलना भावुक क्षणहिमांतर ब्यूरो, विकासनगर शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अपने योगदान के लिए पत्रकार नीरज उत्तराखंडी को स्वैच्छिक संस्था ‘समता’ के 40वें स्थापना दिवस समारोह में ‘शिक्षक सारथी सम्मान’ से सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।सम्मान ग्रहण करने के बाद नीरज उत्तराखंडी ने समता परिवार के प्रति आभार जताते हुए संस्था के साथ अपने पुराने जुड़ाव को याद किया। उन्होंने बताया कि नब्बे के दशक में उन्होंने करीब 12 वर्षों तक चकराता और पुरोला विधानसभा क्षेत्रों के सुदूरवर्ती गांवों में शिक्षा के क्षेत्र में काम किया।उन्होंने कहा कि शिक्षक के रूप में शुरू हुआ उनका सफर आगे चलकर पत्रकारिता तक पहुंचा और इस पूरी यात्रा में समता से मिले अनुभव और...
हनोल: बकरा चढ़ाने की परंपरा खत्म; जटा नारियल होगा अर्पित

हनोल: बकरा चढ़ाने की परंपरा खत्म; जटा नारियल होगा अर्पित

देहरादून
  2010 में पशुबलि बंद, अब हनोल महासू देवता मंदिर में घांडुवा चढ़ाने की परंपरा भी समाप्तनीरज उत्तराखंडी, त्यूणीप्रसिद्ध श्री महासू देवता मंदिर, हनोल में धार्मिक परंपरा को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। देवता की आज्ञा के अनुसार अब मनौती पूरी होने पर मंदिर में घांडुवा (बकरा) चढ़ाने की परंपरा समाप्त कर दी गई है। मंदिर में पशुबलि की प्रथा वर्ष 2010 में ही पूरी तरह बंद हो चुकी है। अब घांडुवा चढ़ाने के स्थान पर श्रद्धालु पूजा-अर्चना के दौरान जटा नारियल अर्पित कर सकेंगे। इसके साथ ही श्रद्धालु घांडुवे के निर्धारित मूल्य के बराबर अथवा अपनी श्रद्धानुसार चढ़ावे की राशि मंदिर समिति कार्यालय में जमा करा सकेंगे। समिति की ओर से जमा राशि की रसीद भी दी जाएगी। मंदिर समिति और क्षेत्रीय धार्मिक प्रतिनिधियों के अनुसार यह निर्णय देवता की आज्ञा के आधार पर लिया गया है।छह खतों और तीन पट...
विभिन्न राज्यों की संस्कृति और नवाचार से सीखें उत्तराखण्ड के युवा: धामी

विभिन्न राज्यों की संस्कृति और नवाचार से सीखें उत्तराखण्ड के युवा: धामी

देहरादून
  हरियाणा भ्रमण पर जा रहे युवाओं को मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, कहा- अच्छी कार्यप्रणालियों और अनुभवों को उत्तराखण्ड में भी करें साझाहिमांतर ब्यूरो, देहरादूनदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखण्ड के युवाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय भ्रमण युवाओं को विभिन्न राज्यों की संस्कृति, जीवनशैली, विकास कार्यों और नवाचारी पहलों को करीब से समझने का अवसर देते हैं। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि वे हरियाणा की संस्कृति, इतिहास, खान-पान, खेल परंपरा, कृषि और स्थानीय जीवनशैली को समझें। साथ ही वहां के युवाओं, खिलाड़ियों, किसानों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों से संवाद कर उनके अनुभवों से सीखें।धामी ने कहा कि युवा दूसरे राज्यों में अपनाई जा रही बेहतर कार्यप्रणालियों औ...
यमुना की लहरों पर 2100 दीपों की रोशनी: हरिपुर-कालसी में आस्था से विकास तक नई शुरुआत

यमुना की लहरों पर 2100 दीपों की रोशनी: हरिपुर-कालसी में आस्था से विकास तक नई शुरुआत

देहरादून
  माँ यमुना की प्रतिमा, हरिघाट और यमुना-कृष्ण मंदिर से मजबूत होगी कालसी की आध्यात्मिक पहचान; हनोल मास्टर प्लान के लिए ₹150 करोड़ की स्वीकृति ने जौनसार-बावर में धार्मिक पर्यटन और स्थानीय रोजगार की संभावनाओं को दिया नया आधारहिमांतर वेब डेस्क, देहरादूनसांझ उतर रही थी। पहाड़ों के बीच बहती माँ यमुना की धारा पर आखिरी धूप ठहरने लगी थी। घाट पर साधु-संतों और श्रद्धालुओं का जमावड़ा बढ़ रहा था। हाथों में छोटे-छोटे दीप लिए लोग यमुना तट की ओर बढ़ रहे थे। फिर एक-एक कर दीप जलने शुरू हुए और कुछ ही देर में हरिपुर-कालसी का यमुना तट 2100 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। दीपों की लौ नदी की लहरों पर प्रतिबिंबित हुई तो पूरा तट मानो प्रकाश की चादर में लिपट गया। आरती के स्वर, माँ यमुना का जयघोष और दीपों की कतारों के बीच हरिपुर की वह शाम केवल एक धार्मिक आयोजन की साक्षी नहीं थी। यह जौनसार-बावर में आस्...
2.67 लाख विद्यार्थियों में से चुने गए 140 युवा, सीएम धामी से सीधे करेंगे ‘नए उत्तराखण्ड’ की बात

2.67 लाख विद्यार्थियों में से चुने गए 140 युवा, सीएम धामी से सीधे करेंगे ‘नए उत्तराखण्ड’ की बात

देहरादून
  18 सितंबर को मुख्यमंत्री धामी के सामने रखेंगे ‘सपनों के उत्तराखण्ड’ का विजन, वरिष्ठ IAS अधिकारी भी करेंगे युवाओं से मंथन युवाओं के चुनिंदा सुझावों को नीति-निर्धारण से जोड़ेगी सरकार; चयनित विद्यार्थियों को 12वीं के बाद 2 लाख रुपये तक की करियर स्कॉलरशिपहिमांतर वेब डेस्कदेहरादून। उत्तराखण्ड कैसा हो, विकास की प्राथमिकताएं क्या हों और आने वाले वर्षों में देवभूमि को किस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए- अब इन सवालों पर युवा सीधे सरकार के सामने अपना विजन रखेंगे। प्रदेश के 2,67,744 विद्यार्थियों से मिले विचारों में से चयनित 140 छात्र-छात्राएं 18 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीधे संवाद करेंगे। ‘कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखण्ड?’ विषय पर आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ के इस अंतिम चरण को केवल संवाद तक सीमित नहीं रखा गया है। मुख्यमंत्री ने शासन के वरिष्ठ IAS अधिकारि...
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म पुरस्कार, स्थानीय सिनेमा और प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

उत्तराखंड में पहली बार फिल्म पुरस्कार, स्थानीय सिनेमा और प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

देहरादून
  2024 और 2025 में बनी व उत्तराखंड में फिल्मांकित फिल्मों को मिलेगा सम्मान; 15 सितंबर से 16 अक्टूबर तक आवेदन, सात वर्षों में 1,440 से अधिक शूटिंग गतिविधियां दर्जहिमांतर ब्यूरो, देहरादूनफिल्मों के लिए खूबसूरत लोकेशन के रूप में पहचान बना चुका उत्तराखंड अब अपनी फिल्म संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे लाने की तैयारी में है। प्रदेश में पहली बार उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार-2024 एवं 2025 आयोजित किए जा रहे हैं। इसके जरिए उत्तराखंड में बनी अथवा फिल्मांकित फिल्मों के साथ क्षेत्रीय सिनेमा, कलाकारों और तकनीशियनों को सम्मानित किया जाएगा।उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद की इस पहल के लिए 15 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। पुरस्कारों में गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी समेत उत्तराखंड की अन्य बोलियों में बनी फिल्मों के साथ हिंदी तथा संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भ...