Blog

पहाड़ की धड़कनों को सुनने वाले कवि हैं- हरीश चन्द्र पांडे

पहाड़ की धड़कनों को सुनने वाले कवि हैं- हरीश चन्द्र पांडे

पुस्तक-समीक्षा
पुस्तक समीक्षा - एक बुरुंश कहीं खिलता हैप्रवीन कुमार भट्टएक बुरुंश कहीं खिलता है, यह वरिष्ठ कवि हरीश चन्द्र पांडे का हाल में पुर्नप्रकाशित कविता संग्रह है. इस 1999 में प्रकाशित इस चर्चित कविता संग्रह के अब तक तीन संस्करण छप चुके हैं. संग्रह का तीसरा संस्करण समय साक्ष्य द्वारा 2024 में प्रकाशित किया गया है. हरीश चन्द्र पांडे देश के वरिष्ठ और चर्चित कवि हैं. हरीश चन्द्र पांडे के अनेक कविता संग्रह चर्चित रहे हैं. ‘कुछ भी मिथ्या नहीं है’, ‘एक बुरुंश कहीं खिलता है’, तथा ‘कछार कथा’ आपके कविता संग्रह हैं. इनके अतिरिक्त ‘कैलेंडर पर औरत तथा अन्य कविताएं’, ‘मेरी चुनिंदा कविताएं’, इनकी चयनित कविताएं हैं. ‘दस चक्र राजा’ हरीश चन्द्र पांडे का कहानी संग्रह है. इनका एक बाल कथा संग्रह ‘सच का साथी’ भी प्रकाशित हुआ है.  ‘एक बुरुंश कहीं खिलता है’ कविता संग्रह का अंग्रेजी रूपांतरण ‘ए फ्लावर ब्लूम्स...
जौलीग्रांट एयरपोर्ट में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के स्टोर का शुभारंभ

जौलीग्रांट एयरपोर्ट में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के स्टोर का शुभारंभ

देहरादून
हाउस आफ हिमालयाज के प्रमोशन और अन्य कामों के लिए भारत सरकार, उत्तराखंड में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाएगी : शिवराज सिंह चौहान देहरादून. अब देश - विदेश से उत्तराखंड आने वाले सैलानियों को एयरपोर्ट में ही उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद मिल सकेंगे. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ स्टोर का शुभारंभ किया. इस स्टोर के खुलने से राज्य के स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलेगी एवं स्थानीय उत्पादों की बिक्री से राज्य की आर्थिकी भी सशक्त होगी.हाउस ऑफ हिमालयाज के स्टोर खुलने से राज्य के उत्पादों को नई पहचान मिलेगी. यह स्टोर राज्य के किसानों, कारीगरों, महिलाओं और छोटे उद्यमियों के परिश्रम और हुनर का भी प्रतीक है. स्थानीय उत्पाद राज्य की संस्कृति, परंपरा और पहचान का भी ह...
उत्तराखंड सरकार द्वारा नव नियुक्त मीडिया सलाहकार समिति अध्यक्ष प्रो. (डॉ) गोबिंद सिंह का दिल्ली में भव्य स्वागत व संवाद समारोह सम्पन्न

उत्तराखंड सरकार द्वारा नव नियुक्त मीडिया सलाहकार समिति अध्यक्ष प्रो. (डॉ) गोबिंद सिंह का दिल्ली में भव्य स्वागत व संवाद समारोह सम्पन्न

दिल्ली-एनसीआर
सी एम पपनैनई दिल्ली. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और जाने-माने शिक्षाविद् प्रो.(डॉ) गोविंद सिंह को मीडिया सलाहकार समिति का अध्यक्ष नियुक्त करने पर दिल्ली एनसीआर में विभिन्न मीडिया प्रतिष्ठानों में कार्यरत रहे पत्रकारों, जानीमानी सांस्कृतिक, सामाजिक संगठनों, उद्योग जगत तथा देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़े प्रबुद्ध जनों द्वारा चाणक्य पुरी स्थित उत्तराखंड सदन में 4 मई की सायं भव्य स्वागत एवं संवाद समारोह का आयोजन हिमालयन रिसोर्सेज एन्हासमेंट सोसाइटी के सौजन्य व नीरज बवाड़ी तथा अमर संदेश तथा जन जन की आवाज मीडिया ग्रुप  मुख्य संपादक अमरचंद के सहयोग से आयोजित किया गया. आयोजित भव्य स्वागत एवं संवाद समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फलक पर ख्याति प्राप्त सांस्कृतिक संस्था पर्वतीय कला केंद्र दिल्ली अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार चंद्र मोहन पपन...
केदारनाथ यात्रा: आस्था के साथ आत्मनिर्भरता का सफर

केदारनाथ यात्रा: आस्था के साथ आत्मनिर्भरता का सफर

रुद्रप्रयाग
हिमांतर ब्यूरो,रुद्रप्रयाग  उच्च हिमालय की गोद में बसा केदारनाथ धाम श्रद्धालुओं के लिए अपने कपाट खोलता है, तो केवल उनकी आस्था ही नहीं उमड़ती, साथ ही एक नई आर्थिक ऊर्जा भी पर्वतों में जाग उठती है। इस वर्ष भी केदारनाथ यात्रा ने न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले की सैकड़ों महिलाओं को नया संबल दिया है।जहां एक ओर श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन हेतु कठिन चढ़ाई चढ़ते हैं, वहीं यात्रा मार्ग पर फैले महिला स्वयं सहायता समूहों की दुकानें, होमस्टे और जलपान गृह न केवल राहत देते हैं, बल्कि एक स्थानीय जीवनशैली की झलक भी प्रस्तुत करते हैं, जो "वोकल फॉर लोकल" की मिसाल बन चुकी है। एक यात्रा, कई अवसर: महिला समूहों का उद्यम इस वर्ष करीब 150 महिला समूह केदारनाथ यात्रा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय हैं। प्रसाद पैकेजिंग, धूपबत्ती निर्माण, तिल-जौ ...
मंत्र उच्चारण के बीच विधि-विधान से खुले ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट

मंत्र उच्चारण के बीच विधि-विधान से खुले ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट

रुद्रप्रयाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के साक्षी, सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री के नाम हुई सम्पन्न रुद्रप्रयाग स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को विधि-विधान से खुल गए हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कपाट खुलने के साक्षी बने. मुख्यमंत्री ने कपाट खुलने पर केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की. केदारनाथ धाम में सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सम्पन्न हुई. मंत्र उच्चारण, हर हर महादेव के उदघोष एवं सेना के ग्रेनेडियर रेजीमेंट के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच बाबा केदार के कपाट सुबह 7 बजे खुले. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट खुलने  पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा राज्य के साथ ही संपूर्ण देश को इस पल की प्रतीक्षा रहती है. केदारनाथ धाम सनातन धर्मावलंबियों की धार्मि...
चारधाम यात्रा : केदार घाटी में आकर अभिभूत हो रहे श्रद्धालु

चारधाम यात्रा : केदार घाटी में आकर अभिभूत हो रहे श्रद्धालु

रुद्रप्रयाग
भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली पहुंची श्री केदारनाथ धाम केदारनाथ. गुरुवार को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंची. इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने बाबा केदार का आशीर्वाद लिया. पंचमुखी उत्सव डोली के केदारघाटी के पहुंचते ही पूरी घाटी बाबा केदार के जयकारों से गूंज उठी. शुक्रवार को प्रातः काल बाबा केदारनाथ के कपाट खोल दिए जाएंगे. कपाट खुलने से पहले केदारनाथ पहुंचे श्रद्धालु बेहद खुश और भावुक नजर आए. उन्होंने केदारनाथ घाटी की सुंदरता,  सांस्कृत समृद्धि, हिम शिखरों से आच्छादित पहाड़ों को देख देवभूमि को नमन किया. साथ ही कई श्रद्धालुओं ने सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की भी जमकर सराहना की. पहली बार केदारनाथ आए बैंगलोर के सनी कुमार ने बताया कि पूरे ट्रैक में सारी व्यवस्थाओं का ध्यान रखा गया है. उन्होंने कहा पूरे ट्रैक साफ सफाई रखी गई है, भीड़ प्रबंधन पर भी वि...
शहीद केसरी चंद के जीवन की घटनाओं का दूरदर्शन पर होगा प्रसारण

शहीद केसरी चंद के जीवन की घटनाओं का दूरदर्शन पर होगा प्रसारण

देहरादून
 नीरज उत्तराखंडी विकास नगर. जौनसार बावर के क्यावा गांव में 1 नवंबर 1920 को जन्मे वीर शहिद केसरी चंद के जीवन पर आधारित विभिन्न घटनाओं का उत्तराखंड दूरदर्शन पर प्रसारण होगा. शहीद केसरी चंद का प्रारंभिक जीवन, पढ़ाई लिखाई एवं देश की उस समय की स्थिति और ब्रिटिश हुकूमत के जुल्मों की कहानी दूरदर्शन पर 3 मई को प्रसारित होगी. शहीद केसरी चंद के जीवन पर आधारित विभिन्न घटनाओं के बारे में चर्चा करने के लिए दूरदर्शन पर हुए साक्षात्कार में शहीद केसरी चंद के भतीजे टी.आर शर्मा ने कहा है कि मुझे प्रारंभिक दौर की वह घटनाएं याद है जब शहीद केसरी चंद अपने पढ़ाई के साथ-साथ गांव की खेती बाड़ी के कार्य भी करते थे. उन्होंने कहा है कि ब्रिटिश हुक्मरान लोगों को बेवजह परेशान करते थे. उन घटनाओं का वह खुलकर विरोध रोध करते थे, शहीद केसरी चंद बाल्यकाल से ही निर्भिक व देशभक्त थे. उन्होंने पढ़ाई के दौरान भी अने...
महिलाओं के हुनर से बाजार में चमक बिखेरते लोहे के बर्तन

महिलाओं के हुनर से बाजार में चमक बिखेरते लोहे के बर्तन

उत्तराखंड हलचल, चम्‍पावत
 डॉ. मोहन भुलानी चम्पावत जनपद में स्थित लोहाघाट छोटा सा कस्बा अपनी प्राचीन लौहशिल्प की क़ारीगरी के लिए सदियों से जाना जाता है. यहां की मिट्टी में मेहनत और हुनर की खुशबू बसी है. अगर आप परंपरा और आधुनिकता के अद्भुत समावेश को देखना चाहते हैं, तो लोहाघाट के ग्रोथ सेंटर में जरूर आएं. यकीन मानिए, यहां के लोगों, खासकर महिलाओं ने इस प्राचीन कला को नया रूप देकर उद्यमिता की एक शानदार मिसाल पेश की है. इस ग्रोथ सेंटर में कदम रखते ही लोहे को आग में तपाकर आकार देने की प्रक्रिया का जादू दिखेगा. यहां की महिलाएं तरह-तरह के उत्पाद बनाती हैं- कढ़ाई, तवा, तड़का पैन, डोसा तवा, और न जाने क्या-क्या. ये उत्पाद आज न केवल उत्तराखंड में, बल्कि दिल्ली, मुंबई, गोवा, पंजाब जैसे देश के कोने-कोने में अपनी पहचान बना रहे हैं. लोहाघाट का लोहा अब एक ब्रांड बन चुका है. नारायणी देवी, जो वर्षों से इस काम में जुटी ह...
श्रद्धालुओं के लिए खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट

श्रद्धालुओं के लिए खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा  गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए. इसके साथ ही उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा 2025 का भी शुभारंभ हो गया है. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों धामों में कपाटोद्घाटन समारोह में संकल्प लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नाम से पहली पूजा की और चारधाम यात्रा के सफल आयोजन तथा देश-प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की है. श्री पुष्कर सिंह धामी यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन में पहुंचने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं. इस अवसर पर गंगोत्री एवं यमुनोत्री मंदिर के ऊपर हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई.   दोनों धामों में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना. यमुनोत्री धाम के कपाटो...
दिल्ली दंगे की कहानी

दिल्ली दंगे की कहानी

दिल्ली-एनसीआर
डॉ. रुद्रेश नारायण मिश्र राजनीति एवं मीडिया विशेषज्ञ यह कोई नई बात नहीं है जब किसी विशेष समुदाय (मुस्लिम वर्ग) द्वारा दंगा फैलाया जाता है और तब मीडिया एक नए नैरटीव के साथ खड़े होकर चिल्लाने लगती है, नाम बदलने लगती है ताकि उस विशेष समुदाय (मुस्लिम वर्ग) को विशेष सुविधा मिल सके. इतिहास गवाह है कि भारत में लूट खसोट किसने की? किसने यहाँ के मूल निवासी को न केवल लूटा बल्कि उन्हें धर्म परिवर्तन की आड़ में उनपर अत्याचार किए और यह अत्याचार बढ़ते ही रहें. तभी तो महाराणा प्रताप से लेकर शिवाजी तक इन अत्याचारियों से लड़ते रहें. बावजूद इतिहासकारों की अंग्रेजी पौध ने मुस्लिम शासकों को महान से महानतम बताने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इतिहासकारों की अंग्रेजी पौध ने पीढ़ी दर पीढ़ी अपने नैरटीव को गढ़ते गए और हालत यह होने लगा की समाज उसे स्वीकारने भी लगा. परंतु बात यहाँ सत्य की है. आज भी यह नैरटीव गढ़ते जा रहें है चाहे ...