Blog

सांस्कृतिक व धार्मिक धरोहरों के पुर्नउद्धार के लिए सरकार गंभीर : मुख्यमंत्री

सांस्कृतिक व धार्मिक धरोहरों के पुर्नउद्धार के लिए सरकार गंभीर : मुख्यमंत्री

देहरादून
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस परेड-2023 में प्रथम स्थान पर रही उत्तराखण्ड राज्य की झांकी ‘मानसखण्ड’ को प्रदेश के जनपदों/ब्लॉक मुख्यालयों तथा मुख्य स्थानों पर प्रदर्शन हेतु फलैग ऑफ किया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास से गणतंत्र दिवस परेड-2023 में प्रथम स्थान पर रही उत्तराखण्ड राज्य की झांकी ‘मानसखण्ड’ को प्रदेश के जनपदों/ब्लॉक मुख्यालयों तथा मुख्य स्थानों पर प्रदर्शन हेतु फलैग ऑफ किया.  गणतंत्र दिवस परेड-2023 में विभिन्न राज्यों व भारत सरकार के मंत्रालयों की 27 झांकियों में उत्तराखण्ड की मानसखण्ड झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. कर्त्तव्य पथ पर पहली परेड में उत्तराखण्ड को प्रथम स्थान मिलना एक बड़ी उपलब्धि है. उत्तराखण्ड गठन से अब तक पहली बार राज्य की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है. मानसखण्ड झांकी में जागेश्वर मंदिर, कार्बेट नेशनल पा...
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड की रेल परियोजनाओं पर की चर्चा

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड की रेल परियोजनाओं पर की चर्चा

देहरादून
रेल मंत्री से टनकपुर-देहरादून के मध्य एक जनशताब्दी रेल सेवा और दिल्ली-रामनगर के मध्य शताब्दी एक्सप्रेस रेल सेवा संचालित किए जाने का अनुरोध किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्री से देहरादून से सहारनपुर को मोहण्ड होते हुए रेलवे से जोड़ने हेतु टनल आधारित रेल लाईन परियोजना और ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाईन परियोजना का शीघ्र परीक्षण कराकर इसके निर्माण की स्वीकृति प्रदान किए जाने का भी अनुरोध किया. पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री से हरिद्वार से वाराणसी वंदे भारत रेल बजट प्रारंभ किए जाने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी. मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व में मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से किच्छा-खटीमा नई रेल लाईन परियोजना की सम्पूर्ण लागत भारत सरकार द्वारा वहन किए जाने का आग्रह किया. उन्होंने अनुरोध किया कि रामन...
पीएम मोदी से सीएम धामी ने की मुलाकात, चारधाम यात्रा पर आने का दिया न्यौता

पीएम मोदी से सीएम धामी ने की मुलाकात, चारधाम यात्रा पर आने का दिया न्यौता

देश—विदेश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने भारत सरकार द्वारा राज्य के विकास हेतु जमरानी बांध परियोजना की स्वीकृति सहित विभिन्न बाह्य साहयतित परियोजनाओं एवं पूंजीगत परियोजनाओं हेतु विशेष सहायता योजनाओं के लिए व्यापक सहयोग प्रदान करने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने राज्य को जी-20 की तीन महत्वपूर्ण बैठकों का दायित्व दिए जाने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि रामनगर में मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के वर्किंग ग्रुप की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को चारधाम यात्रा, आदि कैलाश और लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री के साथ लगभग एक घंटे तक चली बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की और प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया। जोशीमठ ...
बारहमासा : विरह और मिलन की क्रियाओं का चित्रण!

बारहमासा : विरह और मिलन की क्रियाओं का चित्रण!

ट्रैवलॉग
मंजू दिल से… भाग-29मंजू कालाफ़ागुन महीना... फूली सरसों... आम झरे.. अमराई.... मै अंगना में चूप- चूप देखूँ ऋतु बसंत की आई.....!!!!!   ऋतु ...बसन्त की आई! फ़ागुन का महीना... सरकती ठंड की फुरफुरी,  गुन- गुन-गुनाता मौसम,  सप्तपदी के फेरों सीं "दें" लगाती ऋतुएँ औऱ वनों के बीच बुराँश कचनार-   आह  टेशू  भी फूल उठें होंगे शायद!  अरे भाई,  पत्तों से भरी डालियों पर फ़ाख्ता भी बोल रही होगी शायद.! मेरे प्यारे पहाड़ों के गदेरों में चातकी भी बोल रही होगी मालूम!? पीले पड़ते गेहूँ, जौ के खेतों में, कफू  भी उड़ रही होगी शायद, औऱ... और,  सरसों की  वल्लरियों पर...मधुकरियाँ भी गुनती होंगी.....शायद! किसी रमणी का पति परदेश से अभी आया नहीं होगा शायद, युद्धरत होगा शायद, भूल गया होगा अपनी प्रिया को, शायद, वह पंछियों से शिकायत करती होगी शायद औऱ ऐसी ही विरहणी नायिका के लिये “बारह मासा”   लिखा होगा ...
 उत्तराखंड: स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 182 करोड़ की चार परियोजनाओं का शिलान्यास

 उत्तराखंड: स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 182 करोड़ की चार परियोजनाओं का शिलान्यास

देहरादून
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य से संबंधित लगभग 182 करोड़ रूपये की चार परियोजनाओं का शिलान्यास किया. जिसमें 124.10 करोड़ की लागत से दून मेडिकल कॉलेज में 500 शैय्या के नवीन ब्लॉक का निर्माण, रूद्रप्रयाग में 20.38 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में 18.80 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण एवं हल्द्वानी (नैनीताल) में 19.48 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य शामिल है. मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जोशीमठ से वर्चुअल माध्यम से जुड़े.प्रदेश को स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं के लिए केन्द्र सरकार देगी पूरा सहयोग- केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ...
उत्तराखंड में भांग की औद्योगिक एवं चिकित्सीय खेती के लिए नियामवली तैयार!

उत्तराखंड में भांग की औद्योगिक एवं चिकित्सीय खेती के लिए नियामवली तैयार!

देहरादून
हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनउत्तराखण्ड में इंडस्ट्रियल हैम्प (industrial hemp) आधारित स्वरोजगार सृजन (self employment generation) और रिवर्स माइग्रेशन (reverse migration) को गति प्रदान करने के लिए वर्ष 2003-04 से ही इंडस्ट्रियल हैम्प (industrial hemp) की खेती, प्राकृतिक रेशों, बीज और डंठलों का उपयोग कर लघु कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नीति निर्माता प्रयासरत् रहे हैं. गौरतलब है कि पूर्व में उत्तराखण्ड कैनेबिस चिकित्सीय व वैज्ञानिक प्रयोजन और औद्योगिक हैम्प की खेती को एक साथ रख कर वर्ष 2016 में पहली इंडस्ट्रियल हैम्प पॉलिसी बनायी गयी थी. इसकी अंतिम बैठक तत्कालीन मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह जी की अध्यक्षता में 20 मार्च 2020 को हुई थी. इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए ‘‘औद्योगिक हैम्प एवं चिकित्सीय कैनाबिस” की नियमावली, 2023 पर स्टेक होल्डर्स की परामर्श बैठक का आयोजन सचिव, कृषि एवं कृषक कल्...
सीय-राममय सब जग जानी

सीय-राममय सब जग जानी

लोक पर्व-त्योहार
राम नवमी पर विशेषप्रो. गिरीश्वर मिश्र  श्रीराम विष्णु के अवतार हैं. सृष्टि के कथानक में भगवान विष्णु के अवतार लेने के कारणों में भक्तों के मन में आए विकारों को दूर करना, लोक में भक्ति का संचार करना, जन – जन के कष्टों का निवारण और भक्तों के लिए भगवान की प्रीति पा सकने की इच्छा पूरा करना प्रमुख हैं. सांसारिक जीवन में मद, काम, क्रोध और मोह आदि से अनेक तरह के कष्ट होते हैं और उदात्त वृत्तियों के विकास में व्यवधान पड़ता है. रामचरितमानस में इन स्थितियों का वर्णन करते हुए गोस्वामी तुलसीदास कहते हैं कि जब-जब धर्म का ह्रास होता है, नीच और अभिमानी राक्षस बढ़ जाते हैं और अन्याय करने लगते हैं पृथ्वी और वहाँ के निवासी कष्ट पाते हैं तब-तब कृपानिधान प्रभु भाँति-भाँति के दिव्य शरीर धारण कर सज्जनों की पीड़ा हरते हैं. एक भक्त के रूप में तुलसीदास जी का विश्वास है कि सारा जगत राममय है और उनके मन में बसा ...
उत्तराखंड जी-20 सम्मेलन : विदेशी मेहमानों का परम्परागत तरीके से हुआ स्वागत

उत्तराखंड जी-20 सम्मेलन : विदेशी मेहमानों का परम्परागत तरीके से हुआ स्वागत

नैनीताल
Himantar Webdeskजी-20 सम्मेलन (G-20 Summit Uttarakhand) के अंतर्गत रामनगर (जनपद नैनीताल) में आयोजित होने वाली चीफ साइंटिफिक एडवाइजर्स की बैठक में भाग लेने के लिए 17 देशों के 51 प्रतिनिधि दोपहर 1:30 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचें. जिसमें से 18 प्रतिनिधि भारत से, रसिया से 4, नाइजीरिया से 1, फ्रान्स से 2, इटली से 2, यूएसए से 2, कोरिया से 1, यूनाइटेड किंगडम से 5, जापान से 1, स्पेन से 1, साउथ अफ्रीका से 4, ऑस्ट्रेलिया से 1, नीदरलैण्ड से 1, कनाडा 2, सऊदी अरब से 3, ब्राजील से 1, चाईना से 2 से प्रतिनिधि पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे. जबकि यूरोपियन संघ के 3 सदस्य रामनगर पहुंचें.मण्डलायुक्त दीपक रावत, आईजी नीलेश आनन्द भरणे तथा जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने मेहमानों के पन्तनगर पहुंचने पर स्वागत किया. इसके पश्चात कुमाऊंनी परिधानों में सुशोभित सांस्कृतिक टीम द्वारा तिलक लगाकर, पहाड़ी टोपी, पटका, तुलसी माल...
यमुना वैली पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मोहा मन, जल्द शुरू होंगी माध्यमिक कक्षाएं

यमुना वैली पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मोहा मन, जल्द शुरू होंगी माध्यमिक कक्षाएं

उत्तरकाशी
नौगांव: यमुना वैली पब्लिक स्कूल. ये उस सोच का नजीता है, जिसका बीजारोपण दिल्ली में हुआ था. जब शशि मोहन रावत और उनकी पत्नी सीमा ने दिल्ली छोड़कर अपने पहाड़ में बेहतर शिक्षा प्रदान करने का मन बनाया. उन्होंने नौगांव में स्कूल की स्थापना की और अपने अभियान को शुरू कर दिया. स्कूल में क्वालिटी एजुकेशन का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महज 5-6 सालों में ही स्टूडेंट्स की संख्या करीब ढाई सौ हो चुकी है. बहुत जल्द स्कूल में दसवीं तक की कक्षाएं भी संचालित करने करने की दिशा में कदम भी बढ़ा दिए गए हैं.26 मार्च को नौगांव के लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस के ग्राउंड में स्कूल का वार्षिक उत्सव मनाया गया. यह वास्तव में उत्सव ही था. जिस तरह से बच्चों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए. उससे एक बात तो साफ है कि बच्चों को जिस तरह बेहतरीन शिक्षा दी जा रही है. ठीक उसी तरह से उनके व्यक्तित्व के विकास पर भी फोकस ...
पर्वतीय लोकविकास समिति का 19वां स्थापना दिवस और पत्रकार डॉ.वेदप्रताप वैदिक की स्मृति सभा

पर्वतीय लोकविकास समिति का 19वां स्थापना दिवस और पत्रकार डॉ.वेदप्रताप वैदिक की स्मृति सभा

दिल्ली-एनसीआर
Himantar Webdeskनई दिल्ली के प्रेस क्लब में पर्वतीय लोकविकास समिति ने अपने 19 वें स्थापना दिवस समारोह में शीर्ष पत्रकार, हिन्दी भाषा के योद्धा और अपने संरक्षक प्रो.वेदप्रताप वैदिक की स्मृति में एक चर्चा गोष्ठी आयोजित की जिनमें वैदिक जी से जुड़े बुद्धिजीवियों और उनके साथ कार्य करने वाले वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने जीवंत स्मरण प्रस्तुत कर वैदिक जी की हिन्दी सेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान का स्मरण किया. स्मृतिसभा में उपस्थित लोगों ने डॉ.वेदप्रताप वैदिक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तो आचार्य महावीर नैनवाल ने शांतिपाठ किया. स्मृति सभा का विषय प्रवर्तन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार और पर्वतीय लोकविकास समिति के राष्ट्रीय संयोजक सूर्य प्रकाश सेमवाल ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पीएचडी के शोध प्रबंध को हिंदी में न केवल लिखना बल्कि एक राष्ट्रीय बहस के बाद उसे स्व...