
एक के बाद एक…देश के दुश्मनों को कौन लगा रहा ठिकाने?
ये वो चेहरे हैं, जिन्होंने हमारे देश को आघात पहुंचाया। इनको पालने-पोसने वाला कोई और नहीं, बल्कि हमारी पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान है। इन दुश्मनों को एक के बाद एक कोई ठिकाने लगा रहा है। कौन लगा रहा है किसीको पता ही नहीं? पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है।अकरम गाजी, लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर।
लिस्ट में ताजा नाम जुड़ा है लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अकरम गाजी का।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात लोगों ने उसे गोलियों से भून डाला।
गाजी 2018 से 2020 के बीच लश्कर के टॉप रिक्रूटर्स में से एक था।
पिछले दो साल में घाटी में घुसपैठ करने वाले कई आतंकियों को इसी ने गुमराह किया था।मिस्त्री जहूर इब्राहीम, कंधार हाईजैकर्स में से एक।
इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट IC-814 के हाईजैकर्स में से एक, मिस्त्री जहूर इब्राहीम की इसी साल 1 मार्च को कराची में हत्या कर दी गई थी।
रिपोर्ट्स के म...









