Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
लोकसभा चुनाव 2024 : उत्तराखंड दौरे पर आएंगे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे

लोकसभा चुनाव 2024 : उत्तराखंड दौरे पर आएंगे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने अब अपनी तैयारियां तेज कर दी है। जहां एक ओर उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा सोमवार को देहरादून पहुंची हैं तो वहीं दूसरी ओर ये खबर सामने आई है की जल्द ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जल्द ही उत्तराखंड दौरे पर आने वाले हैं। उत्तराखंड कांग्रेस ने औपचारिक तौर पर ये बताया है कि जल्द ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उत्तराखंड दौरे आने वाले हैं। इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया की 28 जनवरी को मल्लिकार्जुन खड़गे का उत्तराखंड दौरा को लेकर कार्यक्रम बन रहा है। जिसको लेकर AICC से कार्यक्रम का प्रस्ताव भी प्राप्त हो चुका है और उनके स्थान के बारे में भी विचार विमर्श चल रहा है। मथुरा दत्त जोशी ...
उत्तराखंड : गुलदार के आतंक पर CM धामी गंभीर, प्रमुख सचिव वन को दिए ये निर्देश

उत्तराखंड : गुलदार के आतंक पर CM धामी गंभीर, प्रमुख सचिव वन को दिए ये निर्देश

उत्तराखंड हलचल
देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार द्वारा बच्चों पर आक्रमण करने की घटनाओं और प्रदेश में लगातार बढ़ रहे गुलदार के हमले की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रमुख सचिव वन आर. के सुधांशु को निर्देश दिए हैं कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर कार्य करें।सीएम धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने में लापरवाही बरतने वाले वन विभाग के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाएं और रात में भी गश्त की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिन क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं हो रही है उन क्षेत्रों में वन विभाग को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव वन्यजीव संघर्ष में मृत्यु होने पर मृतक के परिवारजनों को आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाने वाली अनु...

उत्तराखंड : हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा में हुए शामिल

उत्तराखंड हलचल
हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर हर की पैड़ी पर श्री राम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा के लिए गंगा जल संग्रह कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई। बता दें हरकी पैड़ी से सोमवार को पीएसी बैंड की रामधुन के बीच कलश यात्रा अयोध्या के लिए रवाना की जाएगी। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा। इससे पहले 15 जनवरी यानी आज हरिद्वार से शुरू हुई 19 जनवरी को सरयू (अयोध्या) पहुंचने वाली श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा गंगाजल कलश यात्रा की अगुआई अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी करेंगे। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे।#WATCH | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami attended the Ganga Jal collection program for Shri Ram Vigraha Pran Pratishtha Kalash Yatra at Har...
शहीद लांस नायक संजय बिष्ट के घर पहुंचे CM धामी

शहीद लांस नायक संजय बिष्ट के घर पहुंचे CM धामी

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को एक दिवसीय कार्यक्रम के लिए नैनीताल पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी पिछले महीने जम्मू-कश्मीर में अपनी जान गंवाने वाले रातीघाट निवासी लांस नायक संजय बिष्ट के घर पहुंचे।शहीद लांस नायक संजय बिष्ट के घर पहुंचकर सीएम ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही सीएम ने उनके परिजनों से बातचीत कर अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए उन्हें सांत्वना दी। सीएम ने कहा उनके द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। इस दौरान सीएम धामी ने शहीद जवान के परिवार के एक सदस्य को जल्द नौकरी देने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही कहा कि कैंची हरतपा हाली मोटर मार्ग को अब लांस नायक संजय बिष्ट मार्ग के नाम से जाना जाएगा।...
उत्तराखंड : मां के सामने ही 4 साल के मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, दहशत में लोग

उत्तराखंड : मां के सामने ही 4 साल के मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, दहशत में लोग

उत्तराखंड हलचल
उधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता में चार साल के मासूम को तेंदुए ने उसी की मां के सामने मार डाला। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद से मासूम के माता-पिता और दो बड़ी बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उत्तराखंड में जंगली जानवरों हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पहाड़ी जिलों के साथ ही अब राजधानी देहरादून में भी गुलदार और तेंदुए के हमले होने लगे हैं। राजधानी देहरादून में पिछले एक माह में दो हमले हो चुके हैं। इस बीच एक और खबर ऊधमसिंह नगर जिले से सामने आया है।नानकमत्ता में चारा काट रही मां के सामने ही तेंदुए ने चार साल के मासूम पर हमला कर दिया। मां और साथी महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया। लेकिन मासूम के गले में दांत लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग व पुलिस कर्मी पहुंचे और मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज ...
उत्तराखंड : थल सेना दिवस पर CM धामी ने वीर जवानों को दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड : थल सेना दिवस पर CM धामी ने वीर जवानों को दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड हलचल
थल सेना दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अदम्य शौर्य एवं वीरता की परिचायक भारतीय सेना के सभी जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को थल सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।हर साल 15 जनवरी को थल सेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में अलग-अलग जगहों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 15 जनवरी को थल सेना दिवस मनाने के पीछे कारण ये है कि साल 1947 में जब हमारा देश आजाद हुआ तो इसी दिन पहली बार इंडियन आर्मी की कमान किसी भारतीय के हाथ में आई थी। तब से इस दिन को थल सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।अदम्य शौर्य एवं वीरता की परिचायक भारतीय सेना के सभी जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को थल सेना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जय हिंद!#ArmyDay pic.twitter.com/Tinh0ODzZI — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) January 15, 2024 ...
मशहूर शायर मुनव्वर राना का निधन…’मेरे हिस्से मां आई’

मशहूर शायर मुनव्वर राना का निधन…’मेरे हिस्से मां आई’

उत्तराखंड हलचल
मशहूर शायर मुनव्वर राना का रविवार देर रात को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने 71 वर्ष की उम्र में लखनऊ के पीजीआई में अंतिम सांस ली। मुनव्वर राना लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके कारण उन्हें पीजीआई के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वह लंबे समय से गले के कैंसर से पीड़ित थे। मुनव्वर राना की बेटी सुमैया राना ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि उनके पिता का लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया और आज उनको सुपुर्द-ए-खाक (अंतिम संस्कार) किया जाएगा। उनके परिवार में उनकी पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा है। मुनव्वर का जन्म 26 नवंबर 1952 को उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में हुआ था। 2014 में उन्हें उनकी लिखी कविता शाहदाबा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे सरकार को वापस लौटा दिया था। उनके खास शयर -सिरफिरे लोग हमें दुश्मन-ए-जां कहते हैं, हम तो इस म...
उत्तराखंड: SSP ने बदल डाले कई चौकी प्रभारी, यहां देखें लिस्ट

उत्तराखंड: SSP ने बदल डाले कई चौकी प्रभारी, यहां देखें लिस्ट

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : देहरादून SSP अजय सिंह ने ताबड़तोड़ तबादले किए। SSP ने एक बार फिर से जिले भर के चौकी इंचार्जों को इधर से उधर किया है। जिसमें आशा रोड़ी, विद्योली, मालदेवता, मयूर विहार, आरा घर धारा चौकी, लक्खी बाग, हाथी बड़कला समेत कई चौकिया है जिनमें इचांर्जों को बदल दिया गया। देर रात इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
उत्तराखंड: उत्तरायणी मेले का सांस्कृतिक, धार्मिकता के साथ ही राजनैतिक महत्वः सीएम धामी

उत्तराखंड: उत्तरायणी मेले का सांस्कृतिक, धार्मिकता के साथ ही राजनैतिक महत्वः सीएम धामी

उत्तराखंड हलचल
संस्कृति के संरक्षण में सहायक सिद्ध होते हैं मेलेः सांसद कुमाऊं का प्रसिद्ध उत्तरायणी मेले का आगाजबागेश्वर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण में मेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कुमाऊँ की काशी बागनाथ नगरी में लगने वाले उत्तरायणी मेले का संस्कृति व धार्मिकता के साथ ही राजनैतिक महत्व है। मुख्यमंत्री उत्तरायणी मेले के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुवल रूप से जनता को संबोधित किया। इससे पूर्व सांसद अजय टम्टा व जिपं अध्यक्ष बसंती देव, विधायक सुरेश गड़िया तथा पार्वती दास समेत जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने रिबन काटकर व दीप प्रज्ज्वलित करके मेले का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से राज्य में मानसखंड व केदारखंड को विश्व पटल पर लाया गया है। मुख्यमंत्री ने जनता को उत्तरायणी मेले की शुभकामनाएं देते ह...
उत्तराखंड :  गोल्ज्यू के दरबार में पहुंचे CN धामी, पूजा-अर्चना कर लिया आर्शीवाद

उत्तराखंड : गोल्ज्यू के दरबार में पहुंचे CN धामी, पूजा-अर्चना कर लिया आर्शीवाद

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को नैनीताल पहुंचे। यहां सीएम धामी ने घोड़ाखाल में गोल्ज्यू देवता मंदिर में पूजा कर आर्शीवाद लिया।सीएम धामी रविवार को घोड़ाखाल पहुंचे। सीएम ने घोड़ाखाल पहुंचकर न्याय के देवता गोल्ज्यू के मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और तरक्की की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व प्रदेशभर में चल रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर श्रमदान भी किया।घोड़ाखाल, नैनीताल स्थित श्री गोल्ज्यू देवता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं तरक्की की कामना की। इस दौरान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व प्रदेश भर में चल रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत मंदिर परिसर में साफ सफाई कर श्रमदान किया। pic.twitter.com/BI4QcnLtoX — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) January 14, 2024...