Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
22 जनवरी को सरकारी ऑफिसों में आधे दिन की छुट्टी, आदेश जारी

22 जनवरी को सरकारी ऑफिसों में आधे दिन की छुट्टी, आदेश जारी

उत्तराखंड हलचल
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उत्तराखंड सरकार ने 22 जनवरी को सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के बाद कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी कार्यों में आधा दिन का अवकाश किया गया है जो की औचित्यहीन है।आदेश से नाखुश कर्मचारियों ने कहा कि क्या कर्मचारी शिक्षक पहले प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेंगे और 2:30 बजे बाद अपने कार्यालय में आएंगे जो कि असंभव है। सरकार अवकाश पर पुनर्विचार करके 22 जनवरी 2024 को पूरे दिन का अवकाश घोषित करें।...
उत्तराखंड : ITI करने वाले 16 बच्चों को भेजा गया जापान, मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां

उत्तराखंड : ITI करने वाले 16 बच्चों को भेजा गया जापान, मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां

देहरादून
Dehradun : कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पने विभाग के कार्यो को लेकर जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री ने पशुपालक, दुग्ध पालकों को बेहतर सुविधाएं देना अपनी प्राथमिकता बताई। कैबिनेट मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि पशुपालन विभाग में तीन नई योजनाएं शुरू की गई है। जिसके अंतर्गत गोट वैली प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसके अलावा 13 जिलों में प्रोजेक्ट चल रहा है। उन्होंने बताया कि पांच बकरियां लोन लेने पर 11 बकरियां विभाग देता है। इसके अलावा पोल्ट्री वैली योजना को भी शुरू किया गया है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि स्किल डेवलपमेंट विभाग में हमने कई काम किए हैं। पहले ITI से पास आउट बच्चों को आठ से 10 हजार रुपए वेतन शुरू में मिलता थे। लेकिन सरकार की कोशिश के चलते कम्पनियों को ITI में प्रशिक्षण देने के चलते 25 हजार के करीब बच्चों को शुरू में वेतन मिलना शुरू हो रहा है। मंत्री ने बताया कि तीन स...
उत्तराखंड : PM मोदी से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, इन बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी की मांग

उत्तराखंड : PM मोदी से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, इन बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी की मांग

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बागेश्वर में बने ताम्र शिल्प पर आधारित उत्पाद तथा उत्तराखण्ड की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार की गई सामग्री भेंट की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राज्य की महिलाओं के प्ररिश्रम की सराहना की तथा उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड को वेडिंग डेस्टिनेशन बताए जाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा उत्तराखण्ड में शादियों के लिए अब बड़ी संख्या में बुकिंग की जा रही है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों एवं पर्यटकों को मानसखण्ड मन्दिर माला के दर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए गढ़वाल तथा कुमायूं को जोड़ने वाले मार्गों का उच्चीकरण किया जाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमं...
झील में नाव पलटने से दो शिक्षक और 12 छात्रों की मौत

झील में नाव पलटने से दो शिक्षक और 12 छात्रों की मौत

उत्तराखंड हलचल
गुजरात के वडोदरा (Vadodara) में बड़ी दुर्घटना सामने आई है। यहां शहर के हरणी झील में एक नाव पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई। इसमें दो शिक्षक और 12 छात्र शामिल हैं। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय नाव में 27 छात्रों के साथ 4 शिक्षकों को मौजूदगी थी। घटना के बाद गोताखोर और दमकलकर्मी बचाव कार्य में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि वडोदराके पान गेट स्थित न्यू सनराइज स्कूल के छात्र शिक्षकों के साथ पिकनिक पर गए थे। वडोदरा की हरणी झील में नाव पलटने की घटना पर सीएम भूपेंद्र पटेल और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने दुख जताया है। हालांकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह ने घटना को लेकर निशाना साधा है। उन्होनें कहा कि यह दुखद प्रशासन की लापरवाही के चलते हुई।। गोहिल ने कहा कि वडोदरा नगर निगम इस घटना के लिए जिम्मेदार है। हरणी झील में नाव पलटने की घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रथामिक जांच में वड...
उत्तराखंड: पुलिस को देख बचाओ-बचाओ चिल्ला रही महिला, आखिर कब खुलेगा राज?

उत्तराखंड: पुलिस को देख बचाओ-बचाओ चिल्ला रही महिला, आखिर कब खुलेगा राज?

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: दून अस्पताल में एक महिला भर्ती है। महिला के सिर पर गोली लगी है। यह गोली किसने मारी, यह अब तक बड़ा सवाल बना हुआ है। महिला हरिद्वार की रहने वाली है। थानों रोड़ पर घायल हालत में मिली। बताया जा रहा है कि उसके सिर पर गोली लगी है। अब ये गोली किसने मारी, यही सबसे बड़ राज बना हुआ है।  पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि ज्वालापुर हरिद्वार की महिला के सिर पर गोली लगने का राज छह दिन बाद भी नहीं खुल पाया है। उसके स्वास्थ्य में कुछ सुधार भी हो रहा है। लेकिन, पुलिस के लिए चिंता की बात यह है कि जैसे ही महिला पुलिस को देखती है, वो बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगती है। पुलिस इसके चलते अब तक महिला के बयान भी दर्ज नहीं कर पाई। इस मामले में एक टीम सोनीपथ गई हुई है। टीम भी देहरादून लौट आई है। पुलिस के हाथ कोई पुख्ता जानकारी नहीं लग पाई है। दरअसल, 13 जनवरी की शाम को पुलिस को थानों रोड स्थि...
जल्लाद बना फौजी पिता, बेटी को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला

जल्लाद बना फौजी पिता, बेटी को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: राजधानी दून में एक बेहद चौंकाने और दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। मामला बंजारावाला का है। छुट्टी पर आए एक फौजी ने अपनी बेटी को इतनी बेरहमी से पीटा की उसकी मौत हो गई। मामले में आरोपी फौजी की पत्नी ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बेटी को मारने वाला फौटी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। छुट्टी पर घर आए फौजी ने अपनी बेटी को इतनी बेरहमी से पीट दिया कि अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यही नहीं आरोपी ने अपनी पत्नी का भी गला दबाने की कोशिश की। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित फिलहाल फरार चल रहा है। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार के अनुसार बंजारावाला राजेश्वरी कालोनी निवासी नीरा ने तहरीर दी कि वह किराए के कमरे में अपने दो की बेटी के साथ रहती है। उसका पति आन...
होटल हयात तक रोड बनाने के लिए निजी भूमि पर कर दिया सरकारी MOU

होटल हयात तक रोड बनाने के लिए निजी भूमि पर कर दिया सरकारी MOU

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : फ़ाइव स्टार होटल हयात तक रोड बनाने के लिए नगर निगम देहरादून ने बिना स्वामित्व वाली भूमि पर भी MOU साइन कर दिया। ये MOU नगर निगम के तत्कालीन अधिशासी अभियंता अनुपम भटनागर ने लोनिवि प्रांतीय खंड के साथ साइन किया है।इस बात का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय निवासी सुल्तान सिंह ने RTI में जानकारी मांगी। लेकिन उसे तय समय पर जानकारी नहीं मिली तो वो खुद ही सूचना आयोग पहुंचा। जहां उसकी अपील पर सुनवाई करते हुए सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने पूर्व के अंतरिम आदेश में लोनिवि और नगर निगम के अधिशासी अभियंता व अन्य अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से तलब किया था। जिसमें यहां पर सड़क निर्माण को लेकर काफी कुछ तस्वीर कुछ हद तक साफ हुई। सूचना आयोग के ताजा अंतरिम आदेश के मुताबिक सड़क निर्माण को लेकर लोनिवि ने सड़क निर्माण के लिए नगर निगम से एनओसी मांगी थी। इसके साथ ही एमओयू का प्रारूप हस्ताक्षर करने के लिए भी द...
कब तक रेफर सेंटर बने रहेंगे पहाड़ के अस्पताल, मां और गर्भस्थ शिशु की मौत

कब तक रेफर सेंटर बने रहेंगे पहाड़ के अस्पताल, मां और गर्भस्थ शिशु की मौत

टिहरी गढ़वाल
नई टिहरी : स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के भले कितने ही दावे करें, लेकिन सच यह है कि पहाड़ के ज्यादातर अस्पताल रेफर सेंटर बने हैं। डॉक्टरों की भारी कमी है। सरकार दावे तो करती है, लेकिन डॉक्टरों को नियुक्ति नहीं की जाती, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला टिहरी के लंबगांव में सामने आया है। यहां गर्भवती महिला को रेफर कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। प्रतापनगर ब्लाक के हेरवाल गांव निवासी प्रसव पीड़िता ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला को बुधवार सुबह दर्द हुआ, जिसके बाद स्वजन उसे सीएचसी लंबगांव ले गए। वहां डाक्टरों से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन प्रसव पीड़िता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। गांव के प्रधान अब्बल सिंह ने बताया क...
उत्तराखंड : शीतलहर का कहर, इस जिले में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

उत्तराखंड : शीतलहर का कहर, इस जिले में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

उत्तराखंड हलचल
उधम सिंह नगर : बारिश और बर्फबारी नहीं होने के कारण पूरा उत्तराखंड शीतलहर की चपेट में है। शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 17 जनवरी 2024 को प्रातः 09:30 बजे जारी चेतावनी के अनुसार जनपद उधम सिंह नगर अन्तर्गत सुबह के समय धना कोहरा छाने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।उक्त कारणों से विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत दिनाक 18 जनवरी 2024 से दिनाक 20 जनवरी, 2024 तक (03 दिन) जनपद के समस्त आंगनवाड़ी केन्द्र, शासकीय अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है। शिक्षणेतार कार्यों के दृष्टिगत समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय में यथा उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त का आदेश से विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्राविधानो का उल्लधन माना जा...
उत्तराखंड: सीएम धामी ने केंद्रय मंत्री प्रल्हाद जोशी से की मुलाकात

उत्तराखंड: सीएम धामी ने केंद्रय मंत्री प्रल्हाद जोशी से की मुलाकात

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रल्हाद जोशी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने न्यूनतम 1000 मेगावाट के पिट-हेड थर्मल पावर प्लांट स्थापित किये जाने के लिए उत्तराखण्ड राज्य को लगभग 125 मिलियन टन भण्डारण क्षमता की एक कोल ब्लॉक का आवंटन प्राथमिकता पर करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुकूल औद्योगिक नीति के कारण राज्य में द्रुत गति से औद्योगिक विकास हुआ है, जिसके फलस्वरूप विद्युत की मांग में निरन्तर वृद्वि हुई है। सर्दियों के मौसम में बिजली की कमी गंभीर हो जाती है क्योंकि ठंडे तापमान के कारण नदियों में पानी का बहाव कम हो जाता है। राज्य में बिजली की मांग प्रतिवर्ष लगभग 4 से 5 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है और लीन सीजन की अवधि में प्रतिदिन लगभग 4 से 5 मि0यू0 की औसत कमी होती है। औद्यौगिकीरण बढ़ने के कारण आने वाले वर्षों में विद्युत की मांग और बढ़ने की सम्...