Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
खिलाड़ियों को धामी सरकार का तोहफा, आरक्षण को मंजूरी

खिलाड़ियों को धामी सरकार का तोहफा, आरक्षण को मंजूरी

उत्तराखंड हलचल
Dehradun : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में खेल विभाग से संबंधित अहम निर्णय लिया गया। जिसके तहत अन्तर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में पदक विजेता और प्रतिभाग करने वाले कुशल खिलाड़ियों के लिए क्षैतिज आरक्षण विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।खेल मंत्री ने कहा कि यह हमारे खिलाड़ियो के लिए बेहद खुशी की बात है कि अब उन्हें सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा। इसके तहत ऐसे खिलाड़ी जो राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाएंगे उन्हें सीधे तौर पर नौकरी का लाभ मिलेगा। रेखा आर्य ने कहा आगामी विधानसभा सत्र में चार % आरक्षण को पारित कर दिया जाएगा। खेल मंत्री ने कहा सीएम धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियो के लिए लगातार कार्य कर रही है। आज खिलाडियों के लिए हम खेल नीति लेकर आए हैं। जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री उदीयमान योजना, मुख्यमंत्र...
उत्तराखंड : पहाड़ के अस्पतालों को सांसद अनिल बलूनी की सौगात

उत्तराखंड : पहाड़ के अस्पतालों को सांसद अनिल बलूनी की सौगात

उत्तराखंड हलचल
देहरादून :राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने पहाड़ के लोगों को बड़ी सौगात दी है। बलूनी ने अपनी सांसद निधि से 35 लाख रुपए जारी करने की अनुशंसा की है। इस संबंध में पौड़ी के DM को पत्र भेजा है।पहाड़ के लिए हमेशा सक्रिय रहने वाले राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने एक बार फिर से पहाड़ के लोगों के लिए अपनी सांसद निधि से लाखों के चिकित्सकीय उपकरण देिए हैं। जो उपकरण दिए जाएंगे उनमें कर्ण प्रयाग के उप जिला अस्पताल के लिए एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन के साथ ही ब्लड बैंक रेफ्रिजरेटर शामिल है। एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन के लिए 16 लाख जबकि ब्लड बैंक रेफ्रिजरेटर के लिए पांच लाख रुपए देने की अनुशंसा की गई है। साथ ही सिमली के महिला बेस अस्पताल में सी आर्म मशीन के लिए चौदह लाख रुपए देने की भी अनुशंसा की है। इस संबंध में अनिल बलूनी की ओर से एक पत्र सांसद निधि को खर्च करने के लिए नोडल अधिकारी पौड़ी के डीएम को भेजा है।...
उत्तराखंड: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम धामी ने किया प्रदेश की मेधावी बालिकाओं को सम्मानित

उत्तराखंड: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम धामी ने किया प्रदेश की मेधावी बालिकाओं को सम्मानित

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की होनहार बेटियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या भी मौजूद रही।बता दें हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की 320 मेधावी बालिकाओं को स्मार्ट फोन देकर सम्मानित किया। बता दें राष्ट्रीय बालिका दिवस के दिन को लड़कियों के साथ ही समाज को भी शिक्षित और जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। इस दिन हर साल राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन करती हैं। ...
उत्तराखंड : कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले, यहां पढ़ें हर निर्णय

उत्तराखंड : कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले, यहां पढ़ें हर निर्णय

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्ष में कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद अहम फैसलों पर मुहर लगी। मुख्य सचिव एसएस संधू ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी।सहायक अभियंताओं को वाहन भत्ता 4 हज़ार रुपये अनुमन्य। चाइल्ड केयर लिव 2 साल का शत प्रतिशत वेतन दिये जाने के प्रस्ताव पर लगी मुहर। खनन विभाग माइनिंग के लिए मशीनों का सशर्त उपयोग किए जाने पर लगी मुहर। ज़िला खनन अधिकारियों के पद किए गए सृजित। पुरानी जेल परिसर में बने बार भवन को पाँच बीघा ज़मीन 30 साल की लिज़ पर दीजिए जाने की मंज़ूरी। पशु चिकित्सा अधिकारियों की नियमावली में संशोधन। मत्सय विभाग में 10 सालो के लिए दिये जाएँगे तालाब। खिलाड़ियों को 3० प्रतिशत नौकरी में आरक्षण का प्रस्ताव विधानसभा में लाया जाएगा। विषय विशेषज्ञ के पदो पर नियुक्ति का प्रस्ताव। अपदा प्रबंधन के तहत...
रोकी गईं अयोध्या जाने वाली सभी रोडवेज बसें

रोकी गईं अयोध्या जाने वाली सभी रोडवेज बसें

उत्तराखंड हलचल
डवेज की सभी बसें रोक दी गई हैं। परिवहन निगम के महाप्रबंधक ऑपरेशन मनोज पुंडीर ने बताया कि अयोध्या जाने वाली सभी मार्ग कि बसों का संचालन बंद किया गया है। भीड़ कम होने पर इसकी समीक्षा की जाएगी। अयोध्या में मंदिर की ओर जाने वाले सभी रास्तों को चार से पांच किलोमीटर पहले ही बंद कर दिया गया है। सिर्फ पैदल यात्रियों को ही लाइन से पैदल जाने की अनुमति मिली है। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। सुबह से भारी संख्या में लोग मंदिर के बाहर जमा हो गए थे। जिससे प्रशासन के सामने अव्यवस्था के हालात पैदा हो गए थे। परिवहन निगम के महाप्रबंधक ऑपरेशन मनोज पुंडीर ने बताया कि अयोध्या जाने वाली सभी मार्ग कि बसों का संचालन बंद किया गया है। लखनऊ जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि अभी कोई भी यात्री अयोध्या न भेजे जाएं। बढ़ती हुई भीड़ को नियंत्रण करने में समस्या हो रही है। इसके बजाय यहां से लोगों को अन्य...
UTTARAKHAND : सूचना आयुक्त की सख्ती के बाद बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा

UTTARAKHAND : सूचना आयुक्त की सख्ती के बाद बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा

उत्तराखंड हलचल
Dehradun : महाराजा अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय में डिग्री फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। ये खुलासा तब हुआ जब मेरठ के एक स्कूल के प्रिसिंपल ने एक अंकपत्र और डिग्री को सत्यापन के लिए भेजा, लेकिन विश्वविद्यालय इसमें आनाकानी दिखा रहा था। इसके बाद मामला सूचना आयोग पहुंचा और सूचना आयुक्त योगेश भट्ट की सख्ती के बाद बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।राजकीय इंटर कॉलेज लावेड़ मेरठ में एक शिक्षक ने अपने प्रमाण पत्र स्कूल में जमा करवाए। उन्हें देखने पर प्रिसिंपल को कुछ शक हुआ तो उन्होंने इनके सत्यापन के लिए महाराजा अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय को कहा। लेकिन, विश्वविद्यालय इसे टालता रहा। जिसके बाद राजकीय इंटर कॉलेज लावेड़ मेरठ के प्रधानाचार्य ने इसकी जानकारी सूचना के अधिकार से मांगी। जिसके बाद इस मामले में हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय की लापरवाही सामने आई। इसपूरे मामले में लापरवाही सामन...
उत्तराखंड : कल होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, इन फैसलों पर लग सकती है मुहर

उत्तराखंड : कल होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, इन फैसलों पर लग सकती है मुहर

उत्तराखंड हलचल
Dehradun :धामी कैबिनेट की इस साल की दूसरी बैठक 24 जनवरी को होगी। बैठक CM पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ में होगी|धामी कैबिनेट की बैठक 10 बजे से शुरू होगी। बैठक में प्रदेश की पहली योग नीति का प्रस्ताव लाया जा सकता है। माना जा रहा है कि प्रदेश की पहली योग नीति पर कैबिनेट बैठक में मुहर लग सकती है। इसके साथ ही कल होने वाली कैबिनेट की बैठक में बजट को लेकर भी चर्चा की जाएगी। कल होने वाली कैबिनेट बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है कि कैबिनेट की बैटक में की अन्य प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है। ...
उत्तराखंड : आखिर क्यों अपने साथी पर गोली चालने वाले को देखते रहे साथी दरोगा ?

उत्तराखंड : आखिर क्यों अपने साथी पर गोली चालने वाले को देखते रहे साथी दरोगा ?

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मसूरी में दरोगा मिथुन कुमार पर गोली चलाने के मामले में अब पुलिस की पोल खुल गई है। मामले में एसएसपी ने दो दरोगाओं को सस्पेंड कर दिया है। इससे कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस को इन सवालों के जवाब खोजने होंगे। वरना भष्यि में इससे भी बड़ी घटना हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दरोगा मिथुन कुमार पर गोली चलाने वाले शुभम को पकड़ने गई टीम में दो दरोगाओं की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यह कोई मामूली लापरवाही नहीं, बल्कि पुलिस की काबलियत को कठघरे में खड़ा करने वाली है। दरोगा हथियारों से तो लैस थे लेकिन, किसी ने अपनी कमरबंद से पिस्तौल को निकालने की जहमत नहीं उठाई। शुभम मिथुन कुमार को गोली मारकर हथियार लहराता हुआ भाग निकला लेकिन कोई उस पर पीछे से गोली चलाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। कुछ पुलिसकर्मी उसके पीछे जरूर भागे थे। शुभम मसूरी में छिपा है यह बात पुलिस को पता चल चुकी थी। होमस्टे भी त...
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, यहां हो सकती है बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, यहां हो सकती है बारिश और बर्फबारी

उत्तराखंड हलचल
Dehradun : सर्दी का सितम जारी है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरे की समस्या बनी हुई है। मंगलवार सुबह की शुरुआत धूप से हुई तो सुबह शाम पाला गिरने से कड़ाके की ठंड बरकरार है। मौसम विभाग ने दो जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घना कोहरा छाया रहेगा। जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। बता दें बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में कोहरा छाने के कारण पहाड़ों की तुलना में अधिक ठंड हो रही है। ठंड से लोग परेशान हैं। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 25 जनवरी तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। 26 जनवरी को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथाैरागढ़ जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।...
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, महासागर की गहराइयों में फहराई श्रीराम पताका

उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, महासागर की गहराइयों में फहराई श्रीराम पताका

उत्तराखंड हलचल
भगवान राम के अयोध्या में विराज हो गए हैं। इस मौके पर उत्तराखंड की बेटी ने श्रीराम की पताका के साथ हिंद महासागर की गहरियों स्कूबा डाइविंग कर इतिहास रच दिया है। उत्तराखंड की कल्पना ने श्रीराम की पताका को हिंद महासागर की गहराइयों में फहराकर इतिहास रच दिया है।उत्तराखंड के बागेश्वर की रहने वाली कल्पना ने स्कूबा डाइविंग कर हिंद महासागर की गहराइयों में श्रीराम पताका फहराई। कल्पना ने बताया कि रामलला के दर्शन करने के लिए उनका मन भी उत्साहित है। कल्पना ने बताया कि दो महीने के बाद जब छुट्टियों पर घर आएंगी तो उनकी कोशिश रहेगी कि वो अपने माता-पिता के साथ रामनवमी पर प्रभु राम की नयनाभिराम छवि को साक्षात देखें। मिली जानकारी के मुकाबिक कल्पना सैन्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। कल्पना बागेश्वर जिले के द्वारसों गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने कहा कि विदेश में होने के बाद उनका मन प्रभु राम के लिए कुछ न क...