मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, यहां हो सकती है बारिश और बर्फबारी

Dehradun : सर्दी का सितम जारी है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरे की समस्या बनी हुई है। मंगलवार सुबह की शुरुआत धूप से हुई तो सुबह शाम पाला गिरने से कड़ाके की ठंड बरकरार है। मौसम विभाग ने दो जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घना कोहरा छाया रहेगा। जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। बता दें बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में कोहरा छाने के कारण पहाड़ों की तुलना में अधिक ठंड हो रही है। ठंड से लोग परेशान हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 25 जनवरी तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। 26 जनवरी को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथाैरागढ़ जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *