Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
हेमंत सोरेन गिरफ्तार, चंपई सोरेन होंगे नए CM

हेमंत सोरेन गिरफ्तार, चंपई सोरेन होंगे नए CM

उत्तराखंड हलचल
जमीन घोटाले में फंसे सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। ईडी से पूछताछ के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। वहीं सत्तापक्ष की ओर से चंपई सोरेन को नया नेता चुन लिया गया है। चंपई सोरेन जेएमएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष भी है। और हेमंत सोरेन कैबिनेट में कल्याण मंत्री भी है। झारखंड में तेजी से बदलते राजनीतिक परिदृश्य के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन की ओर से चंपई सोरेन को नया नेता चुन लिया गया है। सत्तापक्ष की ओर से इससे संबंधित समर्थन भी राज्यपाल को सौंपा। अब राज्यपाल को अगले कदम पर फैसला लेना है। इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन भी राजभवन पहुंचे। जेएमएम की सांसद महुआ मांझी ने बताया कि वे ईडी हिरासत में ही राजभवन पहुंचे और अपना त्यागपत्र सौंपा।...
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी को नरेंद्रनगर राजमहल में होगी तय

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी को नरेंद्रनगर राजमहल में होगी तय

उत्तराखंड हलचल
ऋषिकेश/ नरेंद्रनगर/ : विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी बुधवार 14 फरवरी को नरेंद्रनगर (टिहरी) में विधि- विधान पंचांग गणना पश्चात तय होगी। महाराजा मनुजयेंद्र शाह सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय, राजकुमारी शिरजा शाह की उपस्थिति में राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल श्री बदरीथ धाम के कपाट खुलने तिथि का विनिश्चय करेंगे और महाराजा कपाट खुलने की तिथि की घोषणा करेंगे। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि परंपरागत रूप से राजमहल नरेंद्र नगर में तय होने के लिए 14 फरवरी को प्रात: दस बजे से धार्मिक समारोह शुरू हो जायेगा पूजा- अर्चना, पंचाग गणना पश्चात दोपहर तक कपाट खुलने की घोषित हो जायेगी इसी दिन तेलकलश यात्रा की भी तिथि तय हो जायेगी। श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंच...
हमारे गौरव : पढ़ें प्रसिद्ध साहित्यकार महावीर रवांल्टा का ये लेख, कौन थे डिंगाड़ी गांव खेमचंद?

हमारे गौरव : पढ़ें प्रसिद्ध साहित्यकार महावीर रवांल्टा का ये लेख, कौन थे डिंगाड़ी गांव खेमचंद?

उत्तराखंड हलचल
महावीर रवांल्टाउतरकाशी जनपद में विकासखंड नौगांव का अंतिम गांव है सरनौल। बड़कोट से राजगढ़ी होकर सरनौल के लिए सड़क मार्ग है। बड़कोट से राजगढ़ी 18 किमी दूर है। वहां से सरनौल 21किमी पड़ता है। बताते हैं कि गोरखा शासनकाल (सन् 1803-1815 ई)से पहले राजगढ़ी का पहाड़ ‘ढोल डांडा’ के नाम से प्रसिद्ध था। इस पहाड़ के दोनों ओर की पहाड़ियों पर ढोलू भड़ का राज्य था, जिसका गढ़ संभवतः डांडे के ऊपर विलुप्त उनाला गांव के पास था। 15वीं ई में इस क्षेत्र का गढपति रावत जाति का ठाकुर था, जिसका अंतिम वंशज जीताण रावत हुआ, जिसका अधिपत्य 17वीं ईसवी में था। इसके क्षेत्र में दो गढ़ थे-पहला नंगाणगांव के समीप व दूसरा टटाव के समीप। इन्हीं गढ़पतियों द्वारा प्रशासित क्षेत्र को ठकराल पट्टी का नाम भी दिया गया। गोरखा आक्रमण के बाद उसके प्रशासकों ने ढोल डांडे के अग्र समतल स्थल पर एक किले का निर्माण किया और इसका नाम ‘गोरखागढी’...
ज्ञानवापी मामले में बड़ा फैसला, तहखाने में हिंदुओ को मिला पूजा का अधिकार

ज्ञानवापी मामले में बड़ा फैसला, तहखाने में हिंदुओ को मिला पूजा का अधिकार

उत्तराखंड हलचल
ज्ञानवापी केस में बड़ा फैसला सामने आया है। हिंदू पक्ष में कोर्ट ने फैसला सुनाया है। फैसले के मुताबिक, ज्ञानवापी तहखाने में हिंदुओ को पूजा का अधिकार मिल गया है। वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि, जो जस्टिस केएम पांडे ने राम मंदिर का ताला खुलवाने का ऑर्डर दिया था। यह वैसा ही आदेश है। यह टर्निंग पॉइंट है, बहुत ऐतिहासिक ऑर्डर है।बता दें कि एक दिन पहले वादी शैलेंद्र कुमार पाठक व्यास के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन, सुधीर त्रिपाठी, सुभाष नंदन चर्तुवेदी और दीपक सिंह ने कोर्ट में दलील पेश की। कहा कि उनकी तरफ से दिए गए आवेदन के एक भाग को अदालत ने पहले ही स्वीकार कर लिया है। इसके तहत व्यासजी के तहखाने को जिलाधिकारी की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। इसी के साथ उन्होनें कहा कि हमारा दूसरा अनुरोध है कि जौ बैरिकेडिंग नंदीजी के सामने की गई है, उसे खोलने की अनुमति दी जाए। वहीं व्यासी के तहखाने में साल 1993 क...
मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को बांटे कंबल, जाना हालचाल

मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को बांटे कंबल, जाना हालचाल

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित आईटी पार्क के समीप उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को कम्बल वितरण किये। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और हौसला भी बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिये कि श्रमिकों की सहायता के लिए जो भी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं, यह सुनिश्चित किया जाय कि प्रत्येक पात्र को सुविधाओं का लाभ समय पर मिले। विभिन्न योजनाओं के प्रति उनको जागरूक भी किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हमें समाज के हर वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को ऊपर लाने के लिए निरन्तर प्रयास करने हैं।...
मुख्यमंत्री ने किया ITDA का औचक निरीक्षण, CM हेल्प लाईन 1905 कमांड और कंट्रोल सेंटर भी पहुंचे

मुख्यमंत्री ने किया ITDA का औचक निरीक्षण, CM हेल्प लाईन 1905 कमांड और कंट्रोल सेंटर भी पहुंचे

उत्तराखंड हलचल
CM हेल्प लाईन 1905 और इन्टीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा। 1905 और इन्टीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  शिकायतकर्ता लाल सिंह से बात कर समस्या कर शीघ्र समाधान करने का मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन। इन्टीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर से यातायात व्यवस्थाओं का भी मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन।देहरादून : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने ITDA का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्प लाईन 1905 और इन्टीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाईन के कंट्रोल रूम से अल्मोड़ा जनपद के पच्योना गांव के निवासी लाल सिंह की समस्या सुनी। उन्होंने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को निर्देश दिये कि शिकायत का शीघ्र संज्ञान लेते हुए समाधान किया जाए। लाल सिंह ने CM हेल्पलाईन 1905 प...
UKPSC ने 222 पदों पर निकाली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

UKPSC ने 222 पदों पर निकाली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

उत्तराखंड हलचल
हरिद्वार : UKPSC ने गृह विभाग के अंतर्गत उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस / अभिसूचना), अग्निशमन द्वितीय अधिकारी एवं गुल्मनायक पुरूष (PAC/IRB) के रिक्त 222 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन-पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।प्रश्नगत पदों हेतु इच्छुक / पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर प्रसारित विस्तृत विज्ञापन में वर्णित समस्त शर्तों/निर्देशों का भली-भांति अवलोकन करना सुनिश्चित करें। ऑनलाइन आवेदन करते समय उत्पन्न समस्याओं के समाधान हेतु अभ्यर्थी ukpschelpline@gmail.com पर ई-मेल कर सकते हैं। प्रमुख तिथियां 1. विज्ञापन प्रकाशन एवं ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि 31 जनवरी, 2024 2. ऑनलाइन आवेदन किये जाने की अंतिम तिथि : 20 फरवरी, 2024 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)...
सांसद अनिल बलूनी ने की राज्यपाल से मुलाकात

सांसद अनिल बलूनी ने की राज्यपाल से मुलाकात

उत्तराखंड हलचल
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।  राजभवन में दोनों के बीच हुई मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। उत्तराखंड से राज्यसभा का टिकट किसे मिलेगा इसे लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है। प्रदेश में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल खत्म होने के चलते रिक्त हुई एक राज्यसभा सीट के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा। इस बीच दोनों के बीच हुई मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।...
बदला मौसम का मिजाज, यहां हुई बर्फबारी, आज के लिए भी अलर्ट

बदला मौसम का मिजाज, यहां हुई बर्फबारी, आज के लिए भी अलर्ट

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। आज सुबह तड़के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित आस-पास के इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं, निचले क्षत्रों में बारिश हुई। मैदानी इलाकों की बात करें तो कई जगह हल्का कोहरा छाया हुआ है। देहरादून समेत पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी में हल्की धूप है, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के ने आज प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जारी किया है। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहने के आसार हैं।...
उत्तराखंड ब्रेकिंग: IAS राधा रतूड़ी बनी राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव, आदेश जारी

उत्तराखंड ब्रेकिंग: IAS राधा रतूड़ी बनी राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव, आदेश जारी

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड ब्रेकिंग: IAS राधा रतूड़ी बनी राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव, आदेश जारीदेहरादून : उत्तराखंड को आज पहली महिला मुख्य सचिव मिल गई है। सरकार ने IAS राधा रतूड़ी को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया है। 1988 बैच के IAS अधिकारी मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु का कार्यकाल आज समाप्त हो गया है। SS संधु को सेवानिवृत्ति के बाद छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया था, जो आज पूरा हो गया।उत्तराखंड ब्रेकिंग: IAS राधा रतूड़ी बनी राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव, आदेश जारी...